रायगढ़, 2 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 48 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 158 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब, देशी एवं विदेशी मदिरा की बड़ी मात्रा तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत हजारों रुपये आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कार्रवाई के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम कुडुमकेला में कल शराब रेड कार्यवाही में आरोपी रियाकत अली पिता स्व. लियाकत अली उम्र 44 साल साकिन कुडुमकेला बाजारपारा, थाना घरघोडा को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर गिरफ्तार किया।
थाना चक्रधरनगर पुलिस ने कल मुखबीर सूचना पर ग्राम जामगांव रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल क्रमांक CG13 AP 6297 में (1) मुकेश सतनामी S/O गुरूचरण सतनामी उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम महापल्ली PS चक्रधरनगर (2) जितेन्द्र यादव S/O बालक राम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम महापल्ली थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 नग देशी मदिरा (9 लीटर) तथा मोटरसाइकिल जब्त की। दो अन्य कार्रवाई में ग्राम छिरवानी में की गई जिसमें आरोपिया सुशीला बरेठ, 45 साल से 11 लीटर महुआ शराब जप्त कर कार्रवाई किया गया है तथा आरोपी राकेश कुमार राठिया पिता देव सिंह राठिया उम्र 34 वर्ष पता छिरवानी, से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000/- रूपये जप्त किया गया है । साथ ही 05 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
थाना जुटमिल पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरोपी परमेश्वर लहरे उर्फ रवि पिता चैतराम लहरे निवासी ग्राम गढउमरिया सतनामी मोहल्ला 44 पाव कुल शराब की मात्रा 7.920 वल्क लीटर कीमति 3520 रूपये और आरोपी रोहन दत्ता पिता स्वप्नेन्द्र दत्ता उम्र 23 वर्ष सा० वार्ड न0 34 संत विनोबा नगर सारंगढ़ रोड थाना जूटमिल, कुल 45 पाव देशी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
थाना तमनार पुलिस ने कल ग्राम प्रेमनगर में आरोपी हरिराम चौहान पिता स्व.भगत राम चौहान उम्र 59 वर्ष सा. प्रेमनगर उरबा कुल 22.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।
थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम बरपाली गौठान के पास आरोपी कैलाश मराठा पिता डुमर लाल मराठा उम्र 50 वर्ष ग्राम बरपाली थाना पुसौर जिला रायगढ़ के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर कार्रवाई की। साथ ही 05 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
थाना कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा में आरोपिया सुशीला उरांव पति फानूराम उरांव उम्र 42 वर्ष साकिन चांदमारी टिकरापारा से 08 लीटर कीमती करीबन 2400/- रूपये का जप्त किया गया, दूसरी कार्रवाई गंधरी पुलिया के पास आरोपी विनोद सारथी (28 वर्ष) के कब्जे से 20 नग देशी मदिरा (3.6 लीटर) जब्त कर गिरफ्तार किया। सभी मामलों में आरोपियों द्वारा शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय के साथ खरसिया, पुसौर, छाल में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 16 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। होली पर्व के दौरान अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाई गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —
“होली पर्व के दौरान अवैध शराब और नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।”
















