• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, खरसिया पुलिस ने सट्टा खाईवाल गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
March 2, 2026
in रायगढ़
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,  खरसिया पुलिस ने सट्टा खाईवाल गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 2 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और जुए के अवैध कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल थाना खरसिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे सट्टा खाईवाल मुकेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम छोटे मुड़पार में डभरा क्षेत्र का एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैच में रुपए-पैसे का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। सूचना की पुष्टि पर एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई उमाशंकर धृतांत एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान संदेही मुकेश अग्रवाल भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच में मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा लगाने वालों से संपर्क कर दांव दर्ज करते पाया गया। पुलिस ने आरोपी मुकेश अग्रवाल पिता स्व. इन्द्र कुमार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष निवासी कानाकोट थाना डभरा जिला सक्ती को मौके पर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक विवो कंपनी का एंड्रायड मोबाइल जब्त किया गया, जिसमें क्रोम एप में “toni 0121” लिंक और “Roni” पासवर्ड के माध्यम से क्रिकेट सट्टा का अंक और रकम दर्ज पाया गया। इसके साथ ही सट्टा से संबंधित 4000 रुपये की रकम भी जब्त की गई।

READ ALSO

Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि उसका पार्टनर सतीश अग्रवाल उर्फ भुडू द्वारा उसे उक्त लिंक और पासवर्ड उपलब्ध कराया गया था, जिसके माध्यम से वह क्रिकेट मैच में दांव लगवाता था। सट्टा में प्राप्त रकम वह फोनपे अथवा नगद के माध्यम से अपने पार्टनर सतीश अग्रवाल को भेजता था। मामले में थाना खरसिया में आरोपी मुकेश अग्रवाल एवं उसके पार्टनर सतीश अग्रवाल उर्फ भुडू के विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी मुकेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि उसके पार्टनर की तलाश की जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश-

“रायगढ़ जिले में ऑनलाइन सट्टा, जुआ और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सट्टा नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की दो पल्सर बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशीर्वाद

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल

November 10, 2026
Next Post
फिल्म ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त

फिल्म ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायगढ़ में अवैध धान खपाने की बड़ी साजिश नाकाम, 23 कोचियों-बिचौलियों से 4583 क्विंटल धान जप्त

रायगढ़ में अवैध धान खपाने की बड़ी साजिश नाकाम, 23 कोचियों-बिचौलियों से 4583 क्विंटल धान जप्त

December 4, 2025
कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, यहां जानिए ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा…

देशभर में कुछ ही देर में लगने वाला है चंद्र ग्रहण, 12.58 बजे से लग जाएगा सूतक…

September 7, 2025
कृषि मंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया पारंपरिक पर्व ‘पोरा तिहार’

कृषि मंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया पारंपरिक पर्व ‘पोरा तिहार’

August 23, 2025
दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, टाइम पूछने के बहाने बस में खींचा, दुष्कर्म कर बाहर फेंका

दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, टाइम पूछने के बहाने बस में खींचा, दुष्कर्म कर बाहर फेंका

May 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : जनजाति विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से हो रहा है संवर्धन
  • Wedding Season Price Hike: शादियों का सीजन शुरू होते ही महंगा हुआ राशन, सरसों तेल 20 तो अरहर दाल 30 रुपये हुई महंगी
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में वर्ष 2027 के सरकारी अवकाश घोषित, यहां देखें लिस्ट
  • Kaali Kheti Trailer: जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR