इंडियन कोस्ट गार्ड ने 14 जनवरी की रात पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। अरब सागर के रास्ते भारतीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसने के आरोप में एक पाकिस्तानी नाव को जब्त किया गया है, जिस पर 9 क्रू सदस्य सवार थे। सभी को गुजरात के पोरबंदर लाया जा रहा है।
पाकिस्तानी क्रू में मची अफरा-तफरी
14 जनवरी की रात अरब सागर में गश्त के दौरान कोस्ट गार्ड की टीम ने इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन के पास भारतीय जलसीमा में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को देखा। चुनौती दिए जाने पर नाव ने पाकिस्तान की ओर भागने की कोशिश की। जैसे ही इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज ने उसका पीछा किया, नाव पर सवार पाकिस्तानी क्रू घबरा गए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने की कोशिश करने लगे। हालांकि, ICG जहाज ने भारतीय जलक्षेत्र में ही नाव को रोक लिया और उस पर सवार सभी लोगों को काबू में ले लिया।
पोरबंदर लाकर होगी जांच
पाकिस्तानी नाव ‘अल-मदीना’ से कुल 9 क्रू सदस्य मिले हैं। नाव को ICG जहाज के जरिए पोरबंदर लाया जा रहा है, जहां संबंधित एजेंसियां इसकी गहन तलाशी लेंगी और संयुक्त पूछताछ की जाएगी। यह कार्रवाई समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को लेकर इंडियन कोस्ट गार्ड की सतत निगरानी और सख्त कानून प्रवर्तन की प्रतिबद्धता को दर्शाती
















