• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 1 अक्टूबर से अब दवाओं पर लगाया 100% टैरिफ, किचन कैबिनेट पर 50 और ट्रकों पर 30% टैरिफ…

Amish Kumari by Amish Kumari
September 26, 2025
in राजनीतिक
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 1 अक्टूबर से अब दवाओं पर लगाया 100% टैरिफ, किचन कैबिनेट पर 50 और ट्रकों पर 30% टैरिफ…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते गुरुवार को ऐलान किया कि वह 1 अक्टूबर 2025 से कई प्रमुख उत्पादों पर भारी-भरकम आयात शुल्क लागू करेंगे। इस नई टैरिफ नीति के तहत फार्मास्युटिकल दवाओं पर 100%, किचन कैबिनेट्स और बाथरूम वैनिटीज पर 50%, अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर पर 30% और हेवी ट्रकों पर 25% आयात शुल्क लगाया जाएगा। AP के हवाले से पीटीआई की खबर के मुताबिक, ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर करते हुए स्पष्ट किया कि टैरिफ आधारित व्यापार नीति उनके एजेंडे का अब भी एक अहम हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि यह कदम घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और सरकारी बजट घाटा कम करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

 

READ ALSO

Bypolls Voting: आज 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, दांव पर लगी दिग्गजों की साख; 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

 

 

क्या टैरिफ बढ़ाएंगे महंगाई?

 

हालांकि, आर्थिक विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के अतिरिक्त शुल्क से महंगाई और तेज हो सकती है और इससे आर्थिक विकास दर पर भी असर पड़ सकता है। फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने हाल ही में कहा कि हमने देखा है कि वस्तुओं की बढ़ती कीमतें सीधे तौर पर महंगाई में इजाफा कर रही हैं। इन उच्च लागतों के लिए आयात शुल्क ही मुख्य कारण हैं।

 

 

 

 

 

अमेरिका में उत्पादन करने वालों को छूट

 

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जो फार्मा कंपनियां अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की स्थापना कर रही हैं, उन पर 100% शुल्क लागू नहीं होगा। हालांकि, यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि जो कंपनियां पहले से अमेरिका में उत्पादन कर रही हैं, उन्हें इस छूट से बाहर रखा जाएगा या नहीं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका ने 2024 में करीब 233 अरब डॉलर की दवाओं और मेडिकल उत्पादों का आयात किया। अगर यह शुल्क लागू होता है, तो दवाओं की कीमतें दोगुनी हो सकती हैं, जिससे मेडिकेयर, मेडिकेड और आम उपभोक्ताओं पर भारी वित्तीय बोझ पड़ सकता है।

 

 

 

 

फर्नीचर और कैबिनेट्स पर भी सख्ती

 

ट्रंप ने कहा कि विदेशी निर्माता अमेरिकी बाजार को फर्नीचर और कैबिनेट्स से पाट रहे हैं, जिससे स्थानीय उद्योगों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य कारणों से जोड़ते हुए 50% आयात शुल्क लगाने की बात कही। इस फैसले से घर खरीदने और बनवाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों को झटका लग सकता है, क्योंकि किचन और बाथरूम यूनिट्स की लागत में भारी इजाफा हो सकता है। पहले से ही अमेरिका में हाउसिंग संकट और ऊंची मॉर्गेज दरें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

 

 

 

हेवी ट्रकों पर 25% टैक्स, घरेलू निर्माताओं को राहत

 

ट्रंप का कहना है कि विदेशी ट्रक निर्माता अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि Peterbilt, Kenworth, Freightliner, Mack Trucks जैसी कंपनियों को विदेशी हस्तक्षेपों से सुरक्षा दी जाएगी। ट्रंप का मानना है कि टैरिफ कंपनियों को अमेरिका में निवेश और निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे। वह इस आलोचना को खारिज करते हैं कि ये शुल्क उपभोक्ताओं और व्यवसायों पर महंगाई का बोझ डालेंगे। ट्रंप का दावा है कि अब महंगाई कोई समस्या नहीं। कोई महंगाई नहीं है। हम शानदार सफलता देख रहे हैं।

लेकिन आंकड़े कहते हैं कुछ और

 

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में महंगाई दर 2.9% रही है, जबकि अप्रैल में यह 2.3% थी, वही महीना जब ट्रंप ने आयात शुल्कों की पहली बड़ी घोषणा की थी। इसके अलावा, टैरिफ के बावजूद अमेरिका में निर्माण और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरी में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल से अब तक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 42,000 नौकरियां घटी हैं। निर्माण क्षेत्र में 8,000 की कटौती हुई है।

 

 

Related Posts

राजनीतिक

Bypolls Voting: आज 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, दांव पर लगी दिग्गजों की साख; 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

October 6, 2026
लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक
राजनीतिक

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

August 30, 2026
वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप
राजनीतिक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

August 17, 2026
बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात
राजनीतिक

बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात

August 3, 2026
दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया
राजनीतिक

दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

August 3, 2026
राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
राजनीतिक

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

July 21, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी…

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

उत्तराखंड में भूकंप से हड़कंप, उत्तरकाशी के लोग घरों से बाहर निकले

January 26, 2026
Realme ने लॉन्च किया सेल्फी मिरर वाला फोन, 7000mAh बैटरी के साथ जानें कीमत

Realme ने लॉन्च किया सेल्फी मिरर वाला फोन, 7000mAh बैटरी के साथ जानें कीमत

April 3, 2026
उप मुख्यमंत्री  अरुण साव एस.एन.जी. महाविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव एस.एन.जी. महाविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

August 14, 2025
डिजिटल अरेस्ट ठगी का बड़ा खुलासा”— रायगढ़ पुलिस ने 37 लाख की साइबर ठगी में महिला समेत 5 अंतर्राज्यीय आरोपी दबोचे

डिजिटल अरेस्ट ठगी का बड़ा खुलासा”— रायगढ़ पुलिस ने 37 लाख की साइबर ठगी में महिला समेत 5 अंतर्राज्यीय आरोपी दबोचे

April 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:1.6 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल-बाइक जब्त
  • Chhattisgarh news Raipur: छत्तीसगढ़ में आज से नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल जारी! जानें क्या हैं मांगें
  • SBI Alert: SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट: कल UPI सर्विस रहेगी डाउन, इस टाइम पर भूलकर भी न करें लेन-देन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR