• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 31, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Petrol Diesel Export Duty: सरकार का नया फैसला: पेट्रोल एक्सपोर्ट हुआ सस्ता, डीजल-ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Amish Kumari by Amish Kumari
October 31, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Petrol Diesel Export Duty केंद्र सरकार ने देश से बाहर भेजे जाने वाले ईंधन यानी फ्यूल एक्सपोर्ट के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है. वित्त मंत्रालय की तरफ से शनिवार को जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. दूसरी तरफ, डीजल और विमान के ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) को विदेश भेजने पर लगने वाले टैक्स में बढ़ोतरी कर दी गई है. सरकार का ये कदम ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई और कीमतों पर बुरा असर पड़ा है.

 

READ ALSO

Liquor Price hike: शराब पीने वालों को झटका! कल से 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं बोतलों के दाम

Digital Life Certificate: छत्तीसगढ़ में पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात, अब घर बैठे 70 रुपये में बनेगा जीवन प्रमाण पत्र

 

डीजल पर 3 रुपये तो एटीएफ पर 50 पैसे बढ़ा टैक्स

वित्त मंत्रालय के नए आदेश के बाद अब पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर कोई ड्यूटी नहीं लगेगी. इससे पहले पेट्रोल को बाहर भेजने पर 2.50 रुपये प्रति लीटर का टैक्स लगता था, जिसे अब घटाकर शून्य कर दिया गया है. वहीं डीजल की बात करें तो इसके निर्यात पर लगने वाली ड्यूटी में सीधे 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. पहले डीजल के एक्सपोर्ट पर 8.50 रुपये प्रति लीटर टैक्स लगता था, जो अब बढ़कर 11.50 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसके अलावा विमान ईंधन (ATF) के निर्यात पर भी टैक्स 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है. एटीएफ पर लगने वाली ड्यूटी अब 10.50 रुपये से बढ़कर 11 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

 

ये भी पढ़ेंHonor: 8560mAh बैटरी के साथ Honor ने लॉन्च किया तगड़ा फोन, जानें कीमत और फीचर्स

 

मार्च के में क्यों शुरू हुआ था ये टैक्स?

सरकार ने एक्सपोर्ट ड्यूटी का ये नियम मार्च के आखिरी हफ्ते में लागू किया था. उस वक्त मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में बढ़े सैन्य तनाव की वजह से दुनिया भर में ऊर्जा की सप्लाई गड़बड़ा गई थी. इस संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें काफी तेजी से ऊपर चली गई थीं. जब विदेशी बाजारों में तेल के दाम बढ़ते हैं, तो तेल रिफाइनरी कंपनियों को बाहर तेल बेचने में ज्यादा मुनाफा दिखता है. सरकार का साफ मकसद था कि ज्यादा मुनाफे के चक्कर में रिफाइनरी कंपनियां घरेलू ग्राहकों को छोड़कर विदेशी बाजारों को प्राथमिकता न देने लगें. इसी वजह से निर्यात पर ये टैक्स लगाया गया था.

 

 

होर्मुज रूट में रुकावट से बदला भारत का गणित

Petrol Diesel Export Dutyपश्चिम एशिया में ये जंग शुरू होने से पहले, भारत अपनी जरूरत के कुल कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का करीब 45 फीसदी हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते मंगाता था. ये एक बेहद अहम समुद्री रास्ता है जो फारस की खाड़ी को दुनिया के बाकी बाजारों से जोड़ता है. युद्ध की वजह से जब इस रास्ते से होने वाली व्यापारिक जहाजों की आवाजाही में रुकावट आई, तो भारत को मजबूर होकर कच्चा तेल खरीदने के लिए दूसरे अलग-अलग विकल्पों की तलाश करनी पड़ी.

 

घरेलू ग्राहकों को महंगाई के झटके से बचाने की कोशिश

ताजा बदलाव ऐसे वक्त में किया गया है जब भारत पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के असर से लगातार निपटने की कोशिश कर रहा है. इस संकट ने न सिर्फ कच्चे तेल की सप्लाई को अस्थिर किया है, बल्कि समुद्री जहाजों के आने-जाने का जोखिम भी बढ़ा दिया है. इसकी वजह से दुनिया भर में तेल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं. हालांकि, भारतीय सरकार ने देश के आम लोगों को इस वैश्विक झटके से बचाने के लिए घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम स्थिर रखे हैं. इसके साथ ही सरकार एक्सपोर्ट ड्यूटी को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है, ताकि ये तय किया जा सके कि रिफाइनरी कंपनियां देश से बाहर कितना ईंधन भेजेंगी.

 

Related Posts

बिजनेस

Liquor Price hike: शराब पीने वालों को झटका! कल से 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं बोतलों के दाम

October 31, 2026
बिजनेस

Digital Life Certificate: छत्तीसगढ़ में पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात, अब घर बैठे 70 रुपये में बनेगा जीवन प्रमाण पत्र

October 31, 2026
बिजनेस

Rule Change 1st November: LPG सिलेंडर से लेकर SIM कार्ड तक, कल से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

October 31, 2026
बिजनेस

NHAI Annual Local Pass 2026: टोल टैक्स से मिलेगी छुट्टी, 1500 में बनेगा एक साल का पास, इस दिन से नया नियम लागू

October 31, 2026
बिजनेस

ISRO NVS-03 Launch: ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, जानें कैसे करता है काम

October 31, 2026
बिजनेस

India Poverty Report 2026: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; भारत में तेजी से घट रही गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

October 30, 2026
Next Post

Raigarh News : “कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत” – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

नए साल में टाटा स्टील समेत इन 3 शेयर करा सकते हैं ताबड़तोड़ कमाई, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह

शेयर बाजार आज धीमी शुरुआत कर सकता है, लेकिन इन शेयरों में दिखेगा कमाई का मौका

January 16, 2026

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 नई मेमू ट्रेनों को मिली सौगात..

October 16, 2026
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

आज होली पर खुलेगी इन 3 राशियों की किस्मत, सफलता और खुशियों के मिलेंगे संकेत; पढ़े आज का दैनिक राशिफल

March 4, 2026
: हर घर तिरंगा अभियान – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने निज निवास पर फहराया तिरंगा

: हर घर तिरंगा अभियान – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने निज निवास पर फहराया तिरंगा

August 14, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : “कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत” – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़
  • Petrol Diesel Export Duty: सरकार का नया फैसला: पेट्रोल एक्सपोर्ट हुआ सस्ता, डीजल-ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी
  • Today Cg News : राज्योत्सव पर विशेष लेख : किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था
  • Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR