• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, May 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

रायपुर में पीएम मोदी के आगमन के लिए तैयारियां शुरू, 01 नवंबर को पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Amish Kumari by Amish Kumari
October 24, 2025
in छत्तीसगढ़
रायपुर में पीएम मोदी के आगमन के लिए तैयारियां शुरू, 01 नवंबर को पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस बार का राज्योत्सव बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकि इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। पीएम मोदी 31 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे और उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रधानमंत्री के प्रवास और राज्योत्सव को लेकर प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं की कमान संभाल ली है।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में कल से अंधड़-बारिश का अलर्ट, 40-50km रफ्तार से चलेगी हवाएं

बड़ा हादसा; भिलाई में सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, धमाके के बाद लगी आग

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ली बड़ी बैठक

PM Modi Chhattisgarh Visit: बुधवार को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिले के सभी आला अधिकारियों की अहम बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं और हर कार्य तय समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि विभागों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है ताकि पीएम के प्रवास में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का सख्ती से पालन किया जाए और हर गतिविधि की रिहर्सल पहले से की जाए ताकि किसी भी संभावित समस्या का समाधान पहले ही कर लिया जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि पीएम प्रवास से जुड़ी अपडेट हर दिन ली जाएगी — कौन सा काम कब और कहां तक पहुंचा है, इसकी रिपोर्ट प्रशासन को नियमित रूप से देनी होगी। इस दौरान एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन (IAS), जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन समेत पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

पीएम का कार्यक्रम भी तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम भी लगभग तय हो गया है। वे 31 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंचेंगे और नया रायपुर स्थित M-01 बंगले में रात्रि विश्राम करेंगे। इस बंगले में पिछले कई दिनों से सफाई और सजावट का काम तेजी से जारी है। विशेष रूप से पीएम के बेडरूम और डायनिंग एरिया को अत्याधुनिक और सुरक्षित बनाया जा रहा है। प्रशासनिक टीम और सुरक्षा एजेंसियाँ लगातार बंगले का निरीक्षण कर रही हैं ताकि सुरक्षा में कोई कमी न रहे।

सुरक्षा के लिए विशेष बल की तैनाती

जानकारी के अनुसार, M-01 बंगला वर्तमान में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को आवंटित है, लेकिन प्रधानमंत्री के प्रवास को ध्यान में रखते हुए इसे पूरी तरह तैयार किया जा रहा है। यहां सुरक्षा के लिए विशेष बल की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा, नया रायपुर से लेकर राज्योत्सव स्थल तक सभी रास्तों की मरम्मत और सफाई का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।

पुलिस विभाग ने भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर ली है। शहर के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, साथ ही इंटेलिजेंस एजेंसियाँ भी सक्रिय हो गई हैं। ड्रोन सर्विलांस, बम स्क्वॉड और विशेष निगरानी टीमों को तैनात करने की योजना पर काम चल रहा है।

राज्योत्सव के दौरान पीएम मोदी के आने से कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ जाएगी। राज्य सरकार इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पीएम के स्वागत के लिए विशेष मंच तैयार किया जा रहा है, और राज्य की संस्कृति, कला और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने की पूरी तैयारी चल रही है

Related Posts

छत्तीसगढ़ में कल से अंधड़-बारिश का अलर्ट, 40-50km रफ्तार से चलेगी हवाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कल से अंधड़-बारिश का अलर्ट, 40-50km रफ्तार से चलेगी हवाएं

May 12, 2026
बड़ा हादसा; भिलाई में सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, धमाके के बाद लगी आग
छत्तीसगढ़

बड़ा हादसा; भिलाई में सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, धमाके के बाद लगी आग

May 12, 2026
छत्तीसगढ़ में तरबूज खाने के बाद 15 साल के लड़के की मौत, 3 बच्चे बीमार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तरबूज खाने के बाद 15 साल के लड़के की मौत, 3 बच्चे बीमार

May 12, 2026
’मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से मिली नई रोशनी’
छत्तीसगढ़

’मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से मिली नई रोशनी’

May 11, 2026
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

May 11, 2026
’मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की’
छत्तीसगढ़

’मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की’

May 11, 2026
Next Post
कल से छठ का महापर्व शुरू, जानें नहाए- खाए से लेकर सूर्योदय अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

कल से छठ का महापर्व शुरू, जानें नहाए- खाए से लेकर सूर्योदय अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

नल जल की गुणवत्ता ने बदली सोच…बीजापुर के ग्रामीण अब पेयजल को लेकर हुए सजग…

नल जल की गुणवत्ता ने बदली सोच…बीजापुर के ग्रामीण अब पेयजल को लेकर हुए सजग…

August 2, 2025
छत्तीसगढ़ में लगातार चार दिनों तक होगी बारिश, बस्तर-रायपुर सहित इन इलाकों में बारिश अलर्ट..

प्रदेश में अब तक 1206.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

October 12, 2025
ट्रंप का भारत पर हमला, टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात

ट्रंप का भारत पर हमला, टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात

September 2, 2025
उड़ान भरते ही हादसा, कुछ ही मिनट में क्रैश हुआ एफ-16 लड़ाकू विमान, दर्दनाक दुर्घटना में पायलट की मौत

उड़ान भरते ही हादसा, कुछ ही मिनट में क्रैश हुआ एफ-16 लड़ाकू विमान, दर्दनाक दुर्घटना में पायलट की मौत

February 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार
  • पंचधारी एनीकट सहित सभी जलाशयों में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ में कल से अंधड़-बारिश का अलर्ट, 40-50km रफ्तार से चलेगी हवाएं
  • बड़ा हादसा; भिलाई में सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, धमाके के बाद लगी आग
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR