रायगढ़ जिले में जुआ, अवैध शराब और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। चक्रधर नगर क्षेत्र में देह व्यापार के मामले में कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।
इस बार सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने शिव नगर इलाके में देह व्यापार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की।

सूचना मिलते ही बनाई गई रेड की योजना
बीती रात 3 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि SBI मेन ब्रांच के सामने, सड़क किनारे स्थित अनिल कुमार नंदे के मकान में राहुल कुमार यादव और एक महिला देह व्यापार में लिप्त हैं। सूचना मिलने के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया, जिसके बाद उनके मार्गदर्शन में सीएसपी मयंक मिश्रा ने तत्काल रेड की योजना तैयार की।
PITA एक्ट के प्रावधानों के अनुसार, एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने घर को घेरकर अचानक दबिश दी।
मौके से दो आरोपी गिरफ्तार
रेड के दौरान घर के अंदर राहुल कुमार यादव, उसकी महिला साथी और देह व्यापार के लिए लाई गई दो महिलाएं मौजूद मिलीं। तलाशी में देह व्यापार से जुड़ा आपत्तिजनक सामान, दो मोबाइल फोन (रेडमी और वीवो) तथा 2 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने महिलाओं को देह व्यापार में शामिल कर अवैध कमाई करने की बात स्वीकार की। इस मामले में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत इम्मोरल ट्रैफिक (PITA) एक्ट की धारा 3, 4 और 5 में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
- राहूल कुमार यादव पिता सुरेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी 299/3-ए नई बैरहना इलाहाबाद (उ.प्र.) हाल मुकाम केंवटापारा बस स्टैण्ड केवडावाड़ी शिवा नगर रायगढ़
- एक अन्य महिला
















