Public Holiday News सितंबर का महीना शुरू हो गया है। सितंबर को त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के लिहाज से भी खास माना जाता है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण दिन और त्योहार पड़ते हैं। (Public Holiday News) इस महीने स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को कई दिनों की छुट्टियां मिलती हैं। तो वहीं सरकारी कर्मचारी और नौकरीपेशा लोगों को भी त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलता है। अगर आप भी छुट्टी का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।समाचार
4 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी (
Public Holidays September 2026 जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 सितंबर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सरकारी छुट्टी घोषित क गई है। ऐसे में 4 सितंबर को सभी सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगे। साथ ही स्कूल कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी।
14 सितंबर 2026 को अवकाश
14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ में हरितालिका तीज का विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। इस दिन भी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में पूर्ण अवकाश रहेगा। इसके अलावा 15 सितंबर को नुआखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश का प्रावधान रखा गया है।
लगातार तीन दिन सरकारी छुट्टी
Public Holiday Newsवहीं, अगर देखा जाए तो गुरुवार के बाद से छत्तीसगढ़ में लगातार तीन दिन छुट्टी रहने वाली है, क्योंकि शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी और फिर शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में प्रदेश में सरकारी संस्थाएं लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। यानि एक बात तो तय है कि स्कूली बच्चों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों की मौज होने वाली है।















