PUC Certificate New Rules 2026: देश के करोड़ों वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर है। केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC Certificate) की वैधता अवधि में बड़ा बदलाव किया है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MRTH) ने केंद्रीय मोटर यान (सोलहवां संशोधन) नियम, 2026 के तहत नए प्रावधान जारी किए हैं। इन नियमों में वाहनों के उत्सर्जन मानकों, उम्र और उपयोग के आधार पर प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता तय की गई है। मंत्रालय की ओर से 13 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना भारत के राजपत्र में 16 नवंबर 2026 को प्रकाशित हुई। इसके साथ ही नए नियम लागू हो गए हैं।
BS-6 निजी वाहनों को मिलेगी सबसे बड़ी राहत
नए नियमों के मुताबिक, BS-VI उत्सर्जन मानकों का पालन करने वाले गैर-परिवहन वाहनों को विशेष राहत दी गई है। पहली बार रजिस्ट्रेशन के बाद शुरुआती छह वर्षों तक ऐसे वाहनों का प्रदूषण प्रमाणपत्र हर तीन साल में एक बार बनवाना या नवीनीकृत कराना होगा।
वहीं, छह वर्ष से अधिक और दस वर्ष तक पुराने वाहनों के लिए PUC प्रमाणपत्र की वैधता एक साल निर्धारित की गई है। दस वर्ष से ज्यादा पुराने BS-VI गैर-परिवहन वाहनों को हर छह महीने में प्रदूषण जांच करानी होगी
कमर्शियल वाहनों के लिए अलग व्यवस्था
BS-VI श्रेणी (BS6 Vehicle) के परिवहन यानी व्यावसायिक वाहनों के लिए भी नए नियम निर्धारित किए गए हैं। पहले रजिस्ट्रेशन से छह वर्ष तक के वाहनों को हर दो वर्ष में प्रदूषण प्रमाणपत्र नवीनीकृत कराना होगा।
छह वर्ष से अधिक और दस वर्ष तक पुराने व्यावसायिक वाहनों का PUC एक वर्ष तक वैध रहेगा। दस वर्ष से ज्यादा पुराने वाहनों को हर छह महीने में प्रदूषण जांच करानी होगी।
पुराने BS मानकों वाले वाहनों के लिए क्या बदला?
PUC Certificate New Rules 2026सरकार (Govt) ने पुराने उत्सर्जन मानकों पर चलने वाले वाहनों के लिए अपेक्षाकृत कम वैधता अवधि निर्धारित की है। BS-I, BS-II और BS-III वाहनों का PUC प्रमाणपत्र तीन महीने तक वैध रहेगा, जबकि BS-IV श्रेणी के वाहनों के लिए इसकी अवधि छह महीने होगी















