• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

पुसौर पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 21, 2026
in रायगढ़
पुसौर पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*21 जुलाई, रायगढ़* । पुसौर पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए चोरी करने वाले आरोपी तथा चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की त्वरित विवेचना, घटनास्थल निरीक्षण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई ।

READ ALSO

Raigarh News : जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर

Raigarh News : केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

जानकारी के अनुसार प्रार्थी देव कुमार नायक (25 वर्ष) निवासी ग्राम जामपाली ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 08 जून 2026 की रात भोजन करने के बाद परिवार के साथ सो गया था। अगले दिन सुबह उठने पर घर के किचन से बजाज कंपनी का इंडक्शन चूल्हा (कीमत ₹3,800), अर्पणा कंपनी का रेडियो (₹1,500), वीवो मोबाइल (करीब ₹25,000) तथा दीवान में रखी नगदी रकम अज्ञात चोर द्वारा दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर चोरी कर ली गई थी। रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 162/2026 अंतर्गत धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर संदेही डिलेश्वर सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने घर से नगदी, इंडक्शन चूल्हा, रेडियो एवं मोबाइल चोरी किया था। पूछताछ में उसने मोबाइल और रेडियो को झाड़ियों में फेंक देना तथा चोरी का इंडक्शन चूल्हा बलदेव साव नामक कबाड़ी को बेच देना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर शेष ₹3,950 नगद बरामद कर जब्त किया गया।

इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी बलदेव साव से पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि उसने डिलेश्वर सोनी से चोरी का इंडक्शन चूल्हा ₹1,000 में खरीदा था तथा उसे तोड़कर कबाड़ में मिला दिया था। उसके कब्जे से इंडक्शन चूल्हे का टूटा हुआ हिस्सा बरामद कर जब्त किया गया। चोरी की संपत्ति खरीदने के कारण आरोपी बलदेव साव के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस भी प्रकरण में जोड़ी गई । पुसौर पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*
1. डिलेश्वर सोनी, पिता साहनू सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी जामपाली डीपापारा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़।
2. बलदेव साव, पिता स्व. गणेश साव, उम्र 53 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-20, कोड़ातराई, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।

थाना पुसौर प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय विवेचना, मुखबिर तंत्र और त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया गया।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वाले भी कानून की गिरफ्त से नहीं बचेंगे। ऐसे लोगों पर समान रूप से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि संदिग्ध वस्तुओं की खरीद-बिक्री से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण

October 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

October 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News: घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

October 20, 2026
Next Post
Aadhaar Card अपडेट हुआ महंगा, यहां जानें नया नियम और कितनी लगेगी फीस?

नए आधार ऐप से घर बैठे फ्री में कैसे अपडेट करें ई-मेल अड्रेस? एक Click में यहां जानें पूरा प्रोसेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

31 दिसंबर तक ITR में बदलाव करने का आखिर मौका, वरना लगेगी भारी पेनाल्टी

31 मार्च से पहले करें टैक्स प्लानिंग, इन 5 निवेश विकल्पों से बचा सकते हैं टैक्स और बना सकते हैं बड़ा फंड

March 9, 2026
नए जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने किया पदभार ग्रहण

नए जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने किया पदभार ग्रहण

October 6, 2025
पीएम श्री स्कूल में शिक्षक के पद पर निकली बंपर भर्ती, 28 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी , 191 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू , अंतिम तिथि से पहले करें अप्लाई

February 13, 2026

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदनों का तय समय में करें समाधान

September 18, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में सरेंडर नक्सली की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच जारी
  • Chhattisgarh news raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल छत्तीसगढ़ दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
  • Automobile desk: ₹1.59 लाख की कीमत में बजाज पल्सर N250SS हुई लॉन्च, जानें फीचर्स
  • Cg News : विशेष आलेख : प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR