• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

सुशासन और पारदर्शिता की ओर रायगढ़ प्रशासन की नई पहल, 316 किसानों को 14.12 करोड़ रुपये का सीधा भुगतान

Amish Kumari by Amish Kumari
January 6, 2026
in रायगढ़
सुशासन और पारदर्शिता की ओर रायगढ़ प्रशासन की नई पहल, 316 किसानों को 14.12 करोड़ रुपये का सीधा भुगतान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 6 जनवरी 2026/
राज्य शासन की सुशासन, पारदर्शिता और जनहितकारी प्रशासन की सोच के अनुरूप रायगढ़ जिला प्रशासन ने भू-अर्जन प्रकरणों में मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल शुरू की है। जिला प्रशासन द्वारा लागू की गई यह नई व्यवस्था रायगढ़ अनुविभाग में 26 सितंबर 2025 से प्रभावशील है।

इस पहल के तहत भू-अर्जन से प्रभावित किसानों को मुआवजा, पुनर्वास और बोनस की राशि अब ऑनलाइन बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है। इससे न केवल भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है, बल्कि किसानों को लंबे समय से चली आ रही व्यावहारिक परेशानियों से भी राहत मिली है।

READ ALSO

Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

Raigarh News : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 की अवधि के दौरान भू-अर्जन मुआवजा मद में 92 प्रभावित किसानों को कुल 8 करोड़ 66 लाख 57 हजार 210 रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं पुनर्वास एवं बोनस मद के अंतर्गत 224 किसानों को 5 करोड़ 46 लाख 25 हजार 599 रुपये की राशि प्रदान की गई है। इस तरह मुआवजा और पुनर्वास दोनों मदों को मिलाकर कुल 316 किसानों के खातों में 14 करोड़ 12 लाख 82 हजार 809 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भू-अर्जन प्रकरणों में मुआवजा राशि का भुगतान चेक के माध्यम से किया जाता था। इस प्रक्रिया में किसानों को चेक प्राप्त करने, बैंक में लंबी औपचारिकताएं पूरी करने और भुगतान में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। नई ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था से ये सभी बाधाएं अब समाप्त हो गई हैं।

किसानों को मिल रही हैं प्रत्यक्ष सुविधाएं

इस नई व्यवस्था से भू-अर्जन से प्रभावित किसानों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिल रहे हैं। अब उन्हें न तो चेक लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और न ही बैंक में अनावश्यक इंतजार करना होता है। राशि सीधे खातों में जमा होने से किसानों का समय और खर्च दोनों बच रहा है। डिजिटल भुगतान के चलते लेन-देन का स्पष्ट और सुरक्षित रिकॉर्ड भी उपलब्ध हो रहा है, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद की आशंका काफी हद तक कम हो गई है।

ऑनलाइन भुगतान प्रणाली से किसानों को बिना किसी बिचौलिये के पारदर्शी तरीके से राशि मिल रही है, जिससे शासन और जिला प्रशासन के प्रति उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। समय पर भुगतान होने से किसान अपनी कृषि गतिविधियों और पारिवारिक जरूरतों की बेहतर योजना बना पा रहे हैं।

जिला प्रशासन का उद्देश्य भू-अर्जन प्रकरणों को अधिक सुगम, सरल, सहज और पारदर्शी बनाना है। यह पहल न केवल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देने वाली प्रशासनिक संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

November 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

November 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

November 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

November 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नशा कारोबारी और शिक्षा माफिया भाजपा सरकार स्कूलों को निजी हाथों बेचने की कर रही तैयारी : शाखा यादव

November 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक

November 21, 2026
Next Post
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

PNB का अलर्ट! खाताधारकों को 30 नवंबर से पहले करना होगा यह काम…

PNB का अलर्ट! खाताधारकों को 30 नवंबर से पहले करना होगा यह काम…

November 17, 2025
उत्तर बस्तर कांकेर : फसल बीमा’ कराने की अवधि बढ़ी, 14 अगस्त तक कराई जा सकती है फसल बीमा

कांकेर जिले के 81781 किसानों के खाते में 20.22 करोड़ रूपये हस्तांतरित

August 2, 2025
मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान; खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत

मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान; खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत

August 17, 2026
अमेरिका ने 75 देशों के वीजा पर रोक लगाई, रूस और ईरान भी सूची में शामिल; जानिए क्या है वजह

अमेरिका ने 75 देशों के वीजा पर रोक लगाई, रूस और ईरान भी सूची में शामिल; जानिए क्या है वजह

January 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Hyderabad Threat Email: 26/11 जैसे हमले की धमकी भरा ईमेल से मचा हड़कंप, 300 लोगों को जान से मारने की धमकी
  • Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई
  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही घर से 1 क्विंटल 38 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
  • gold price today: एक झटके में 3100 रुपए तक महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी 3800 रुपए की बढ़ोतरी- चेक करें आज के ताजा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR