• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित – विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की दी जानकारी

Amish Kumari by Amish Kumari
September 12, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़। जिंदल स्टील-डी एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘विद्युत उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन ओपी जिंदल स्कूल परिसर स्थित आॅडिटोरियम में किया गया।

READ ALSO

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

Raigarh News : अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Read More : Zomato: Zomato ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, COD ऑर्डर करने पर अब देना होगा इतना एक्स्ट्रा चार्ज

कार्यशाला में विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ-साथ शिकायतों के निराकरण के लिए उपलब्ध संस्थागत व्यवस्था और निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी होनी आवश्यक है। समय पर सेवा उपलब्ध नहीं होने अथवा शिकायत का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण नहीं होने की स्थिति में उपलब्ध क्षतिपूर्ति प्रावधानों के बारे में भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य (विधि) श्री विवेक गनोदवाले ने अध्यक्षीय संबोधन दिया। उन्होंने उपभोक्ता हितों की रक्षा तथा शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए उपलब्ध वैधानिक तंत्र की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, रायगढ़ के मुख्य अभियंता श्री मनीष तनेजा ने प्रथम स्तर की शिकायत निवारण व्यवस्था एवं इसकी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिक स्तर पर ही शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना विद्युत वितरण व्यवस्था का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराने तथा उसके समाधान की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, रायगढ़ के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गोयल ने शिकायत एवं क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपभोक्ता अपनी शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत निवारण फोरम का सहारा ले सकते हैं। उन्होंने समयबद्ध सेवा एवं शिकायतों के निराकरण से जुड़े क्षतिपूर्ति प्रावधानों की जानकारी भी साझा की।

जिंदल स्टील-डी के विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष श्री संदीप नंदनवार ने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के माध्यम से विवादों के समाधान एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फोरम का उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं विवादों का निष्पक्ष, प्रभावी एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप निराकरण सुनिश्चित करना है। औद्योगिक उपभोक्ताओं के संदर्भ में विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। विद्युत लोकपाल श्री एस.के. सोनी ने उपभोक्ताओं के अधिकारों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय विद्युत सेवा, सही बिलिंग, मीटर संबंधी सेवाओं तथा शिकायतों के समयबद्ध समाधान जैसे अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने शिकायत निवारण की आगे की प्रक्रिया एवं विद्युत लोकपाल की भूमिका को भी समझाया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के निदेशक (टैरिफ) श्री सुरेंद्र सिंह ने खुदरा विद्युत दर निर्धारण एवं सौर ऊर्जा से संबंधित विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने विद्युत दरों के निर्धारण की प्रक्रिया, उपभोक्ताओं पर इसके प्रभाव तथा सौर ऊर्जा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल तरीके से समझाया। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य (तकनीकी) श्री अजय कुमार सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आयोग विद्युत क्षेत्र के नियमन, उपभोक्ता हितों की सुरक्षा तथा विद्युत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने उपभोक्ताओं को उपलब्ध वैधानिक एवं नियामकीय व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।

कार्यशाला के प्रारंभ में जिंदल स्टील के उपाध्यक्ष श्री पिनाकी भट्टाचार्य ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने उपभोक्ता जागरूकता एवं प्रभावी शिकायत निवारण को बेहतर विद्युत सेवा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कार्यशाला के आयोजन की सराहना की। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति, बिलिंग, शिकायत निवारण, फोरम की कार्यप्रणाली तथा अन्य संबंधित विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं। विशेषज्ञों ने उनके प्रश्नों का समाधान किया।

Read More: Zomato: Zomato ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, COD ऑर्डर करने पर अब देना होगा इतना एक्स्ट्रा चार्ज

जिंदल स्टील-डी में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम कार्यालय का उद्घाटन
शनिवार को जिंदल स्टील-डी के विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। यह पहल जिंदल स्टील-डी के विद्युत उपभोक्ताओं को शिकायतों के निराकरण के लिए सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नवस्थापित कार्यालय के माध्यम से विद्युत उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतों एवं विद्युत संबंधी विवादों के निराकरण के लिए निर्धारित संस्थागत व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा। प्राथमिक स्तर पर संबंधित विद्युत कार्यालय में शिकायत के निराकरण के बाद, निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपभोक्ता विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के समक्ष अपना मामला प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम तथा जिंदल स्टील-डी के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ एवं बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ”अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गुजरात से आए दंपती को शादी के 12 वर्षों बाद एपेक्स में मिली जुड़वां बच्चों की सौगात

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

September 11, 2026
Next Post

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड बने कप्तान

September 9, 2026
निगरानी बदमाश महेश पैंकरा फिर चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

निगरानी बदमाश महेश पैंकरा फिर चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

July 25, 2026
वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 1, 2025
भीषण सड़क हादसा! कार-पिकअप की टक्कर से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा! कार-पिकअप की टक्कर से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

November 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन! मरीजों का आंकड़ा 416 पहुंचा, एक्टिव केस 134
  • Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • Raigarh News : उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित – विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की दी जानकारी
  • HDFC Bank Alert; RTGS समेत कई सेवाओं लगेगा ब्रेक, 13 सितंबर को ग्राहकों को होगी परेशानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR