• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
September 10, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 10 सितंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भूपदेवपुर एवं तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

READ ALSO

Raigarh News : सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

Raigarh News : जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त

Read More : Raigarh News : सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

*भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक के हमराह पुलिस टीम माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर की ओर से दो व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए पैदल परिवहन करते हुए भूपदेवपुर की ओर आ रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम भूपदेवपुर मुख्य मार्ग बाजार चौक के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस नाकाबंदी देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में दोनों की पहचान विकास कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर तथा ब्रिजेश यादव (28 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, हाल मुकाम किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले में 35 पाव अंग्रेजी सिंडिकेट व्हिस्की, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 6.300 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये की शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

*तमनार में 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

वहीं आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत रावे को मुखबिर से सूचना मिली कि सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । गवाहों के साथ पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घर की कोलाबाड़ी में घुरना के पास छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3,400 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। आरोपी कन्हैया सारथी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।टीम में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगलकिशोर यादव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत एवं आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे।

Read More : Hero Motors IPO: सितंबर में इस तारीख से ओपन होगा Hero Motors का मेगा IPO, जानिए प्राइस बैंड और डिटेल्स

रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल : “साइबर जागृति अभियान” में लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : RGHNEWS ब्रेकिंग :-टिपाखोल में फिर घटना से मचा हड़कंप, युवक की मौत के बाद उपसरपंच ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

September 9, 2026
Next Post

Chhatisgarh Samachar : जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा Stock Market? NSE ने अगले साल की जारी की हॉलिडे लिस्ट

गिफ्ट निफ्टी में मजबूती, शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के संकेत, ITC Hotels, टाटा कैपिटल और हैवेल्स समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

January 20, 2026
राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा भाजपा प्रत्याशी घोषित, 5 मार्च को करेंगी नामांकन; मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामना

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा भाजपा प्रत्याशी घोषित, 5 मार्च को करेंगी नामांकन; मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामना

March 3, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

छत्तीसगढ़ में 26 से 29 दिसंबर तक 21 ट्रेनें रहेंगी रद्द, लोकल यात्रियों को होगी परेशानी

December 21, 2025
OLA-UBER की मनमानी खत्म; आज से इन राज्यों में शुरू हुआ भारत टैक्सी सर्विस, जानें कितना है किराया

OLA-UBER की मनमानी खत्म; आज से इन राज्यों में शुरू हुआ भारत टैक्सी सर्विस, जानें कितना है किराया

January 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • lalu prasad yadav: IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव की मुश्किलें बढ़ी, तेजस्वी-राबड़ी देवी समेत 9 लोगों पर आरोप तय
  • Latest Cg News : विशेष लेख : मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिली उपचार की नई उम्मीद,एम्स रायपुर में उपचार शुरू
  • Cg News Today : विष्णु भैया का संबल, एनीमा खलखो की बचत से संवर रहा बच्चे का भविष्य
  • Cg News Raipur : मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR