• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
September 15, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 15 सितंबर*। थाना कापू क्षेत्र के ग्राम पखनाकोट में ग्रामीण की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपसी कहासुनी एवं अपने इलाज कराने की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान चैतराम यादव उर्फ महेश यादव पर टांगी से वार कर उसकी हत्या करना स्वीकार किया है। कापू पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से वारदात में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है।

READ ALSO

Raigarh News : चक्रधर समारोह में बाल कथक नृत्यांगना अनुष्का सुल्तानिया ने मोहा मन

Raigarh News : गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

Read More : IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव

जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 सितंबर 2026 को थाना कापू पुलिस को ग्राम पखनाकोट निवासी चैतराम यादव उर्फ महेश यादव (50 वर्ष) की टांगी से वार कर हत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी द्वारा कापू पुलिस को मौके के लिए रवाना किया गया । सूचना पाकर थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की पुलिस टीम के साथ तत्काल ग्राम पखनाकोट पहुंचे।

मौके पर मृतक के भतीजे वासुदेव यादव (47 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि मृतक की पत्नी से के अनुसार, दिनांक 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात गांव के ही नैहर साय मांझी (45 वर्ष) उनके घर आया था किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान चैतराम यादव उर्फ महेश यादव पर टांगी से हमला कर दिया। मृतक का शव आरोपी के घर की परछी में जमीन पर पड़ा मिला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कापू पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार पता तलाश की गई, जिसके बाद उसे गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

*पूछताछ में हत्या की बात स्वीकारी*

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात उसके स्वयं के इलाज कराने तथा आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने चैतराम यादव पर टांगी से वार किया था। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद उसने वारदात में प्रयुक्त टांगी को छाताघुरा जंगल में पत्थर के नीचे छिपा दिया था। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने छाताघुरा जंगल पहुंचकर हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर जप्त की है। *आरोपी नैहर साय मांझी (45 वर्ष) पिता स्व. गोपाल मांझी* को थाना कापू में दर्ज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*24 घंटे में खुलासा करने वाली टीम*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में कापू पुलिस ने मामले की त्वरित जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंचकर हत्या की गुत्थी सुलझाई।

Read More : Oracle Layoffs: Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सुबह 6 बजे आया Email और खत्म हो गई नौकरी

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कैवर्त, सोमेश गोस्वामी, आरक्षक संजीव पटेल, कन्हैया लाल भगत एवं विभूति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : चक्रधर समारोह में बाल कथक नृत्यांगना अनुष्का सुल्तानिया ने मोहा मन

September 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

September 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : लोक गायिका मेघा बोस ताम्रकार की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

September 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनता से सरकारी सुविधाएँ कोसों दूर — आखिर रायगढ़ का पैसा जा कहाँ रहा है?

September 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रधर समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़

September 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल  रमेन डेका

September 14, 2026
Next Post

UPI Charge: UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर से ₹5 से ₹300 तक होगी ट्रांजैक्शन फीस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…

त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…

September 5, 2025
‘मायसा’ फिल्म में एक्शन अवतार में दिखेंगी Rashmika Mandanna…

‘मायसा’ फिल्म में एक्शन अवतार में दिखेंगी Rashmika Mandanna…

December 27, 2025

Food Safety Rules: पैकेट देखकर पहचाने; चिप्स और ड्रिंक्स देखकर जाने कितना ज्यादा नमक या चीनी?

August 29, 2026
इन दो सरकारी बैंकों ने ग्राहकों को दिया तोहफा, लोन पर ब्याज दरों में की कटौती, जानें नए रेट्स…

इन दो सरकारी बैंकों ने ग्राहकों को दिया तोहफा, लोन पर ब्याज दरों में की कटौती, जानें नए रेट्स…

September 2, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : चक्रधर समारोह में बाल कथक नृत्यांगना अनुष्का सुल्तानिया ने मोहा मन
  • Raigarh News : गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां
  • Raigarh News : लोक गायिका मेघा बोस ताम्रकार की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
  • Raigarh News : जनता से सरकारी सुविधाएँ कोसों दूर — आखिर रायगढ़ का पैसा जा कहाँ रहा है?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR