• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : झगड़ा विवाद पर चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई— मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amish Kumari by Amish Kumari
September 3, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 03 सितंबर 2026* । त्योहारी सीजन के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मारपीट, उपद्रव और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खरसिया शहर में युवक से मारपीट और ब्लेड से हमला करने के मामले में चौकी खरसिया पुलिस ने महज कुछ ही समय में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

READ ALSO

Raigarh News : पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर हुए आरोपी को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रायगढ़ पुलिस ने दबोचा

Raigarh News : 41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, स्थानीय से लेकर देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार बिखरेंगे सुर और संस्कृति के रंग

Read More : Today Cg News : विशेष लेख : नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प

मामला दिनांक 01 सितंबर 2026 की रात का है। डुलीचंद गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, निवासी भेलवाडीह, खरसिया ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात करीब 7:30 बजे गाड़ी स्टैंड से छोटा हाथी वाहन में अपने किराये के मकान जा रहा था। रास्ते में पंचमुखी मंदिर के पास कुमार पटेल की किराना दुकान पर वह गुटखा लेने के लिए रुका था।

इसी दौरान ग्राम भेलवाडीह के हरिराम पटैल, योगेश पटैल और शंकर लाल पटैल उर्फ पीला वहां पहुंचे और उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। डुलीचंद द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगे।

आरोपियों ने युवक का गला दबाया। इसी दौरान हरिराम पटैल ने जेब से ब्लेड निकालकर डुलीचंद की पीठ पर वार कर दिया, जिससे खून निकलने लगा। मारपीट में उसकी आंखों के आसपास भी चोट आई तथा गले में दर्द की शिकायत हुई। पीड़ित की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 461/2026 दर्ज कर धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत विवेचना शुरू की।

*शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश*

एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के निर्देशन पर घटना की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने तत्काल पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय किया। पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी हरिराम पटैल द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने पर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ब्लेड जप्त किया गया। विवेचना में अन्य दोनों आरोपियों की संलिप्तता भी पाए जाने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*
1. हरिराम पटैल, पिता शंकर लाल पटैल, उम्र 23 वर्ष
2. योगेश पटैल, पिता शंकर लाल पटैल, उम्र 26 वर्ष
3. शंकर लाल पटैल उर्फ पीला, पिता स्व. छोटे लाल पटैल, उम्र 60 वर्ष सभी निवासी ग्राम भेलवाडीह, थाना खरसिया, जिला रायगढ़।

Read More : Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में तीन नेताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा, आदेश में प्रोटोकॉल को लेकर भी स्पष्टता

*जप्त सामग्री* -घटना में प्रयुक्त एक नग ब्लेड

*पुलिस टीम की भूमिका*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण बांधव, आरक्षक धनंजय कश्यप एवं कीर्ति सिदार की आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी एवं कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर हुए आरोपी को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रायगढ़ पुलिस ने दबोचा

September 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, स्थानीय से लेकर देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार बिखरेंगे सुर और संस्कृति के रंग

September 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का सख्त रूख : समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा, 6 को भेजा जेल

September 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा

September 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग को घर से ले गया युवक, आरोपी गिरफ्तार”

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई

September 1, 2026
Next Post

BRICS: 11 सितंबर को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय रहेंगे बंद, जानिए क्या है बजह?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ITR फाइल करने का आज लास्ट डेट, कल से लगेगा 5000 जुर्माना..

ITR फाइल करने का आज लास्ट डेट, कल से लगेगा 5000 जुर्माना..

September 15, 2025
आरंग हाईस्कूल मैदान में गुरु खुशवंत साहेब जी ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी – प्रतिभाशाली छात्र–छात्राओं का हुआ सम्मान

आरंग हाईस्कूल मैदान में गुरु खुशवंत साहेब जी ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी – प्रतिभाशाली छात्र–छात्राओं का हुआ सम्मान

August 15, 2025
सीएम हेल्पलाइन बना मददगार, एक दिन में सक्रिय हुआ आधार कार्ड

सीएम हेल्पलाइन बना मददगार, एक दिन में सक्रिय हुआ आधार कार्ड

July 27, 2026
जूटमिल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 48 घंटे में किया झपटमारी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 48 घंटे में किया झपटमारी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

December 25, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • BRICS: 11 सितंबर को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय रहेंगे बंद, जानिए क्या है बजह?
  • Raigarh News : झगड़ा विवाद पर चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई— मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • Chhattisgarh news: त्योहार से पहले सख्ती! रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे-धुमाल, बदल गए ये नियम
  • Today Cg News : विशेष लेख : नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR