• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh news: रायगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Amish Kumari by Amish Kumari
October 2, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh news रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) रायगढ़ द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे,बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक के रायगढ़ प्रवास के दौरान ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने रेलवे प्रशासन से रायगढ़ के यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निराकरण की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि रायगढ़ औद्योगिक, व्यापारिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है और रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों का आवागमन होता है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टेशन की मौजूदा सुविधाओं में विस्तार आवश्यक है।

READ ALSO

Raigarh News : 02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

Raigarh News : रायगढ़ राजा से हुए अनुबंध बंगाल-नागपुर रेल की स्थापना में की शर्तों का पालन हो

कांग्रेस ने स्टेशन में नवनिर्मित अतिरिक्त परिसर में पर्याप्त बिजली, प्रकाश एवं स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। साथ ही यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए मेडिकल स्टोर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।

ज्ञापन में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। कांग्रेस का कहना है कि रात के समय स्टेशन परिसर में असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायतें सामने आती हैं, जिससे यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और अकेले यात्रा करने वालों में असुरक्षा की स्थिति बनती है। इसके लिए 24 घंटे प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, RPF/पुलिस की नियमित गश्त तथा CCTV निगरानी को प्रभावी बनाने की मांग की गई।

*रायगढ़ से हावड़ा वंदे भारत की मांग*

रेल कनेक्टिविटी के मुद्दे पर कांग्रेस ने रायगढ़ से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों के कारण रायगढ़ से हावड़ा और पश्चिम बंगाल की ओर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके लिए रेलवे बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव भेजकर आवश्यक पहल करने की मांग की गई।

इसके अलावा रायगढ़ से प्रयागराज के लिए सीधी नियमित ट्रेन शुरू करने अथवा किसी उपयुक्त मौजूदा ट्रेन का रायगढ़ तक विस्तार करने की मांग भी रखी गई।

 

*24 घंटे लिफ्ट और अंडरब्रिज विस्तार की मांग*

 

कांग्रेस ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन की लिफ्ट को 24 घंटे संचालित रखने तथा तकनीकी खराबी आने पर तत्काल मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि लिफ्ट बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी है।

इसके साथ ही स्टेशन से जुड़े अंडरब्रिज के विस्तार एवं चौड़ीकरण की मांग करते हुए कहा गया कि बढ़ते यातायात और पैदल यात्रियों के दबाव के कारण कई बार आवागमन प्रभावित होता है। भविष्य में शहर के विस्तार को देखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाना जरूरी है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने रेलवे प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर समयबद्ध कार्रवाई करने तथा की गई कार्रवाई से जिला कांग्रेस कमेटी को अवगत कराने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि ये मांगें किसी राजनीतिक स्वार्थ से नहीं, बल्कि रायगढ़ के हजारों रेल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी से जुड़ी जनहित की आवश्यकताएं हैं।

 

Raigarh newsउपरोक्त मांगों का ज्ञापन सौंपने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला,नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया,पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कन्हैया पटेल,विकास शर्मा, विकास ठेठवार,संदीप अग्रवाल,अनुराग गुप्ता, आशीष शर्मा,रामचंद्र शर्मा सत्यनारायण शर्मा,शेषचरण तिवारी,रजत गोयल,गुलशन साहू,वैभव चौबे,अमृत काटजू सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : 02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ राजा से हुए अनुबंध बंगाल-नागपुर रेल की स्थापना में की शर्तों का पालन हो

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पेट्रोल-डीजल पंपों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बांके बिहारी उद्योग में 102 घनमीटर रेत का भंडारण पकड़ा, खनिज विभाग ने ठोका 80 हजार का जुर्माना

October 1, 2026
Next Post

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में बॉक्सिंग में लवलीना के बाद परवीन ने जीता गोल्ड मेडल…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

June 30, 2026

Pulses Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार; चना-मूंग, तुवर, उड़द और मसूर के दाम हुई महंगी

September 29, 2026
सियोल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ATCA प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट, छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा

सियोल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ATCA प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट, छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा

August 27, 2025
सारंडा जंगल में एक और माओवादी मारा गया, 36 घंटे से ऑपरेशन जारी; अब तक 16 ढेर

सारंडा जंगल में एक और माओवादी मारा गया, 36 घंटे से ऑपरेशन जारी; अब तक 16 ढेर

January 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Asian Games 2026: Asian Games-2026 में बॉक्सिंग में लवलीना के बाद परवीन ने जीता गोल्ड मेडल…
  • Raigarh news: रायगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
  • Raigarh News : 02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण
  • FASTag Rules Changed: FASTag को लेकर बदला नियम, सालाना रिन्यू कराने का झंझट खत्म
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR