• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

Amish Kumari by Amish Kumari
September 7, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़ 7 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चोरी की गई 4 एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जूटमिल क्षेत्र से करीब एक-दो माह पूर्व चोरी की गई HF Deluxe और Dream Yuga मोटरसाइकिल की चोरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस द्वारा दोनों मोटरसाइकिलों को पूर्व में अलग-अलग स्थानों से लावारिस हालत में बरामद किया जा चुका था।

READ ALSO

Raigarh News : स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश

Raigarh News : जन्माष्टमी में आस्था के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, रायगढ़ पुलिस ने हजारों श्रद्धालुओं को किया जागरूक

Read More : Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना जूटमिल के तीन अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने करीब 4.50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की है।

*शोरूम यार्ड में घुसकर अलग-अलग दिनों में चुराईं 4 स्कूटी*

जानकारी के अनुसार, 14 से 17 अगस्त 2026 के बीच मिट्ठुमुड़ा स्थित शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चार एक्टिवा स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट 20 अगस्त को थाना जूटमिल में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 461/2026, धारा 303(2) बीएनएस* के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अपराध विवेचना दरम्यान थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपियों के पास चोरी की स्कूटी रखी हुई है । पूछताछ में मार्शल यादव ने अपने साथी सुनील सारथी के साथ शोरूम यार्ड में चोरी के इरादे से घुसना स्वीकार किया। आरोपी के अनुसार यार्ड में नई स्कूटियों की कतार लगी थी और कई वाहनों में चाबी लगी हुई थी। दोनों ने अलग-अलग दिनों में चार स्कूटियां चोरी कीं और उन्हें सुनील सारथी के घर के नीचे नगर निगम कॉलोनी में छिपाकर रखा था। दोनों आरोपी चोरी के वाहनों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चारों चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद कर लीं।

*पुरानी चोरी भी खुली, दो बाइक पहले ही हो चुकी थीं बरामद*
पूछताछ में आरोपी मार्शल यादव ने करीब दो माह पूर्व HF Deluxe मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया। बाइक चोरी करने के बाद पेट्रोल खत्म होने पर आरोपी ने उसे पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास छोड़ दिया था। जूटमिल पुलिस ने बाइक को लावारिस हालत में बरामद कर लिया था। इस संबंध में *थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 374/2026, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज* है।

इसी तरह आरोपी ने करीब एक माह पूर्व गांधीनगर-काशीराम चौक से Dream Yuga मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AB-8156 चोरी करना भी स्वीकार किया। बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर उसे कोड़ातराई के पास छोड़ दिया गया था, जिसे पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया था। इस मामले में *थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 439/2026, धारा 303(2) बीएनएस* के तहत अपराध दर्ज है।

*चक्रधरनगर और कोतवाली क्षेत्र में भी चोरी की जानकारी*

पूछताछ के दौरान आरोपी मार्शल यादव ने चक्रधरनगर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में भी कई स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना बताया है। पुलिस इन वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

*आरोपी मार्शल यादव आदतन बदमाश है, कई बार पुलिस उसे बाइक चोरी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, पिछले माह ही चक्रधरनगर पुलिस द्वारा उसे छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र में स्कूटी चोरी के मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था।*

Read More : Gold/Silver Rate: आज अचानक फिर सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें कितनी गिरी कीमतें

*गिरफ्तार आरोपी*
1. मार्शल यादव पिता धनसिंह यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी मिट्ठुमुड़ा, गांधी नगर, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।
2. सुनील सारथी उर्फ चद्दर पिता रामलाल सारथी, उम्र 34 वर्ष, निवासी भजनडीपा, नगर निगम कॉलोनी, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश

September 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जन्माष्टमी में आस्था के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, रायगढ़ पुलिस ने हजारों श्रद्धालुओं को किया जागरूक

September 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

September 5, 2026
Next Post

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

शराब घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, तीन साल से चल रहे थे फरार

शराब घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, तीन साल से चल रहे थे फरार

July 8, 2026
स्मार्ट मीटर के जरिए जनता की जेब पर डाका, सरकार तत्काल हटाए स्मार्ट मीटर : शाखा यादव

स्मार्ट मीटर के जरिए जनता की जेब पर डाका, सरकार तत्काल हटाए स्मार्ट मीटर : शाखा यादव

July 19, 2026
कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

December 23, 2025
हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

August 14, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना
  • Raigarh News : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी
  • Raigarh News : स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
  • Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR