• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी

Amish Kumari by Amish Kumari
September 1, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News:  *रायगढ़, 1 सितंबर* । स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर रायगढ़ पुलिस ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खरसिया डिवीजन के अंतर्गत आज पुलिस अधिकारियों एवं टीमों ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और दस्तावेजों की जांच की।

READ ALSO

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Read More : India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई आज थाना खरसिया, चौकी खरसिया, थाना छाल एवं थाना भूपदेवपुर क्षेत्र में की गई। पुलिस अधिकारी स्कूलों में पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर बच्चों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहनों की आवश्यक जानकारी ली।

पुलिस टीम द्वारा स्कूल वाहनों के आरसी बुक, बीमा, वाहन फिटनेस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं चरित्र सत्यापन की भी जानकारी ली गई।

पुलिस अधिकारियों ने वाहनों की क्षमता और उसमें परिवहन किए जा रहे बच्चों की संख्या की भी जांच की। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर वाहन नहीं चलाने तथा वाहन की फिटनेस को प्राथमिकता देने के संबंध में स्कूल प्रबंधन एवं वाहन चालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने स्कूल वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी कि बच्चों को लेकर वाहन चलाते समय गति पर विशेष नियंत्रण रखें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, तेज गति, लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग अथवा क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन किसी भी स्थिति में न किया जाए।

पुलिस ने विशेष रूप से चेताया कि शराब का सेवन कर स्कूल वाहन चलाना अथवा बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित चालक के साथ-साथ नियमानुसार जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया कि बच्चों के परिवहन के लिए लगाए गए प्रत्येक वाहन के दस्तावेज एवं फिटनेस की नियमित जांच सुनिश्चित करें। चालकों के लाइसेंस एवं चरित्र सत्यापन की स्थिति भी अद्यतन रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन में सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न हो।

पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल चालक की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालक की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। किसी भी कमी को नजरअंदाज करने के बजाय तत्काल दूर किया जाए।

Read More : Hunkaar Teaser: अनीत पड्डा-फातिमा सना शेख की ‘हुंकार’ का टीजर रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस का अभियान केवल जांच तक सीमित नहीं रहेगा। पुलिस द्वारा स्कूल वाहनों की जांच आगे भी लगातार जारी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
Next Post

Raigarh News : शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

12वें दिन भी जारी अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग, 1300 से ज्यादा मौतें; 140 अमेरिकी सैनिक घायल

12वें दिन भी जारी अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग, 1300 से ज्यादा मौतें; 140 अमेरिकी सैनिक घायल

March 11, 2026
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ

March 21, 2026

Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन 1076 का असर: बसना के युवक को मिली ईवी सब्सिडी, एक कॉल से सुलझी महीनों की परेशानी

September 7, 2026
बाल पकते ही पक्के आवास का सपना छोड़ चुकी थी छेरकीन बाई पक्का मकान तैयार होने के बाद खुश है कि बुढ़ापे में परेशान नहीं होना पड़ेगा

बाल पकते ही पक्के आवास का सपना छोड़ चुकी थी छेरकीन बाई पक्का मकान तैयार होने के बाद खुश है कि बुढ़ापे में परेशान नहीं होना पड़ेगा

August 16, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Accident news: भीषण सड़क हादशा: 20 फीट नीचे नाले में गिरी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
  • Trump Tariff Waiver: भारत को बड़ी राहत; ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर लगे कड़े प्रतिबंध हटाए, 100% टैरिफ का खतरा टला
  • IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानें कहां लाइव देखें
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टियों का ऐलान, सरकार ने बढ़ाई डेट, जानिए अब कितना दिन तक बंद रहेंगे स्कूल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR