• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Amish Kumari by Amish Kumari
September 5, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 5 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में फरार एवं लंबित आरोपियों तथा फरार वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन क्लीन हंट” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है।

READ ALSO

Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Read More : Free LPG Cylinder Scheme: महिलाओं के लिए खुशखबरी, 3 फ्री सिलेंडर और खातों में आएंगे 3 हजार रुपए, आज से आवेदन शुरू

इसी क्रम में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में घरघोड़ा पुलिस ने चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर सुनील तिवारी को जशपुर से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया है। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिटफंड मामले का फरार आरोपी सुनील तिवारी जशपुर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को जशपुर से अभिरक्षा में लिया और थाना घरघोड़ा लाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

*क्या है पूरा मामला*-

जानकारी अनुसार दिनांक 27.03.2017 को प्रार्थी लालबाबू गुप्ता, निवासी नवापारा घरघोड़ा, द्वारा थाना घरघोड़ा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि नवापारा घरघोड़ा में राजकुमार कोसे द्वारा *“शुष्क इंडिया लिमिटेड”* नामक कंपनी संचालित की जा रही थी। कंपनी के माध्यम से लोगों को कम समय में अधिक रकम देने का लालच देकर पैसा जमा कराया जाता था।

प्रार्थी ने भी कंपनी की बातों में आकर वर्ष 2012 से अपने तथा अपने पति/पिता बसंती गुप्ता के नाम पर प्रतिमाह 601 रुपये की दर से रकम जमा करना शुरू किया था। इसी प्रकार वार्ड के कई अन्य लोगों ने भी मासिक एवं फिक्स डिपॉजिट के रूप में कंपनी में रकम जमा की थी।

वर्ष 2016 में राजकुमार कोसे बिना निवेशकों की रकम वापस किए नवापारा घरघोड़ा से फरार हो गया। बाद में उसके वापस आने पर निवेशकों द्वारा रकम वापस मांगी गई तो कंपनी बंद होने तथा कंपनी के ऊपर केस चलने की बात कहकर रकम वापस करने से इंकार कर दिया गया।

इस प्रकार कंपनी संचालक द्वारा कई लोगों को कम समय में अधिक रकम देने का झांसा देकर पैसा जमा कराया गया तथा निवेशकों को बांड पेपर भी दिए गए। कंपनी बंद होने के बाद रकम वापस नहीं करने की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 61/2017, धारा 420, 467, 468 भादवि एवं धारा 6, 10 छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं निवेशकों के कथन दर्ज किए गए तथा निवेशकों को दिए गए बांड पेपर एवं आरोपी राजकुमार कोसे द्वारा संचालित कार्यालय का सामान जप्त किया गया। आरोपी राजकुमार कोसे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर धारा 467, 468 भादवि जोड़ी गई तथा विवेचना पूर्ण कर दिनांक 11.06.2017 को अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया।

*ROC से सामने आई कंपनी के डायरेक्टरों की जानकारी*

प्रकरण में कंपनी के मुख्य डायरेक्टरों के संबंध में विवेचना धारा 173(8) जाफौ के तहत जारी रखते हुए आरओसी ग्वालियर से कंपनी के डायरेक्टरों की जानकारी प्राप्त की गई।

*जांच में कंपनी के डायरेक्टर के रूप में*—
1. दिनेश सैनी पिता नंदकिशोर लोधी, निवासी मक्सी, जिला शाजापुर (म.प्र.)
2. नरेंद्र लोधी पिता हरिसिंह लोधी, निवासी मक्सी, जिला शाजापुर (म.प्र.)
3. सुनील तिवारी पिता दशरथ प्रसाद तिवारी, निवासी इंदौर, मध्यप्रदेश
का नाम सामने आया।
पतासाजी के दौरान आरोपी दिनेश सैनी के केंद्रीय जेल उज्जैन में निरुद्ध होने की जानकारी मिलने पर न्यायालय के आदेशानुसार उसे प्रोडक्शन वारंट पर केंद्रीय जेल उज्जैन से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर उसे दिनांक 28.06.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल उज्जैन में निरुद्ध कराया गया था।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर प्रकरण के शेष आरोपियों की पतासाजी लगातार की जा रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को फरार डायरेक्टर सुनील तिवारी के जशपुर आने की सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक 03.09.2026 को उसे जशपुर से अभिरक्षा में लेकर थाना घरघोड़ा लाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

Read More : Change Mobile Number in Bank: बैंक अकाउंट में पुराना मोबाइल नंबर है? घर बैठे एक Click में ऐसे करें अपडेट

फरार आरोपी *सुनील तिवारी पिता दषरथ प्रसाद तिवारी उम्र 41 वर्ष सा. वार्ड क्र. 85 राम मंदिर के पास प्रजापथ नगर द्वारिकापुरी थाना द्वारिकापुरी जिला इंदौर हा.मु. गली नं. 02 विदिषा रोड भानपुर संतोष सिंह का किराये का मकान थाना छोला जिला भोपाल (म.प्र.)* की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी घरघोड़ा, एएसआई डेविड टोप्पो एवं आरक्षक हरीश पटेल की अहम भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटर स्टेट सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अविश्वास प्रस्ताव के बीच उप सरपंच की गिरफ्तारी, कोतरारोड थाने के बाहर गरमाई सियासत ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

September 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नेशनल हाईवे-49 पर सड़क के बीच खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर एफआईआर

September 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : झगड़ा विवाद पर चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई— मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

September 3, 2026
Next Post

Chhattiagarh top news: अंबिकापुर में रैगिंग का खौफनाक चेहरा, जूनियर्स के साथ मारपीट, दो छात्रों का सिर फूटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

SBI Clerk Mains Result 2025 जारी: 5,783 उम्मीदवार चयनित, sbi.co.in पर देखें रिजल्ट

SBI Clerk Mains Result 2025 जारी: 5,783 उम्मीदवार चयनित, sbi.co.in पर देखें रिजल्ट

February 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब घर-द्वार तक पहुंच रही हैं शासकीय योजनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब घर-द्वार तक पहुंच रही हैं शासकीय योजनाएं

May 12, 2026
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

November 19, 2025
मुहर्रम जुलूस में क्रेन से वैन को 40 फीट लटकाकर लगाई आग, मालिक सहित 4 पर FIR

मुहर्रम जुलूस में क्रेन से वैन को 40 फीट लटकाकर लगाई आग, मालिक सहित 4 पर FIR

June 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bolivia Military Base Blast: सैन्य अड्डे पर भीषण धमाका, 10 से ज्यादा मौतें और 58 लोग घायल
  • New World Map: 457 साल के बाद UN ने बदला दुनिया का नक्शा; बड़ा दिखेगा अफ्रीका, घटेगा अमेरिका-यूरोप का आकार…
  • Chhattisgarh current news: ड्राई डे के आदेश का उल्लंघन; जन्माष्टमी की रात में बार में चल रहा था शराब का खेल, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
  • Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR