• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

ऑपरेशन “आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता; पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी में 2 लाख रुपए के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
February 14, 2026
in रायगढ़
ऑपरेशन “आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता; पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी में 2 लाख रुपए के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़ 14 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिले सटीक इनपुट पर कल दोपहर बालसमुंद नाला के पास पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्व‍िफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 13 AM 3522 को रोका गया। वाहन से संदिग्ध गंध आने पर चालक से पूछताछ की गई, जिसने वाहन में गांजा होना स्वीकार किया।

वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें डिक्की से 20 पैकेट गांजा बरामद हुआ। विधिवत वजन कराने पर कुल 21.378 किलोग्राम मादक पदार्थ पाया गया। आरोपी की पहचान अजित सिंह पिता बाबा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 चांदमारी स्कूल के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा के झारसुगुड़ा से गांजा खरीदकर रायगढ़ में खपाने ला रहा था।

READ ALSO

Raigarh News : “इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग को घर से ले गया युवक, आरोपी गिरफ्तार”

Raigarh News : शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के मेमोरण्डम पर 21.378 किलोग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹2,00,000), स्विफ्ट डिजायर कार (कीमती लगभग ₹8,00,000) तथा तस्करी में प्रयुक्त वन प्लस मोबाइल (कीमती ₹18,000) कुल जुमला ₹10,18,000 की संपत्ति जप्त की है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि “पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त तत्व तत्काल यह गतिविधि छोड़ दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। जिले को नशामुक्त बनाने में आमजन सहयोग करें। मादक पदार्थों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और एडिशनल एसपी (साइबर) श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में निरीक्षक नासिर खान (थाना प्रभारी साइबर थाना), उप निरीक्षक गेंद लाल साहू (प्रभारी थाना चक्रधरनगर), सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, पुलिस थाना साइबर के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, रूपराम पटेल, आरक्षक प्रशांत पण्डा, महेश पण्डा, पुष्पेंद्र जाटवर, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, विकास प्रधान, रविन्द्र गुप्ता, रोशन एक्का, अभय यादव, शैलेन्द्र पैंकरा, नंदकिशोर भगत और विनोज लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग को घर से ले गया युवक, आरोपी गिरफ्तार”

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News: स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आगामी त्यौहारों को लेकर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का बदमाशों को सख्त संदेश—त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं

August 31, 2026
Next Post
तमनार वन परिक्षेत्र में सख्त कार्रवाई, अवैध कटाई व तस्करी के दो प्रकरणों में 3 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल

तमनार वन परिक्षेत्र में सख्त कार्रवाई, अवैध कटाई व तस्करी के दो प्रकरणों में 3 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी और जलियांवाला बाग लाइट-साउंड शो के समय में बदलाव, जानिए क्या हैं पर्यटकों की सुविधा के लिए नया शेड्यूल ?

अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी और जलियांवाला बाग लाइट-साउंड शो के समय में बदलाव, जानिए क्या हैं पर्यटकों की सुविधा के लिए नया शेड्यूल ?

February 16, 2026
छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, महंगाई राहत के लिए अब नहीं लेनी होगी दूसरे राज्य की मंजूरी

छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, महंगाई राहत के लिए अब नहीं लेनी होगी दूसरे राज्य की मंजूरी

July 18, 2026
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

June 26, 2026
सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी; अब कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी..

इन चार राशियों पर मेहरबान हो सकते हैं ग्रह, मिल सकता है अचानक लाभ और सैलरी बढ़ने के संकेत; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 15, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Income Tax Calendar Sept 2026: टैक्सपेयर्स ध्यान दें; सितंबर में निपटा लें ये 5 बड़े काम, वरना लगेगी भारी पेनल्टी!
  • FCNR: SBI, HDFC, ICICI ने घटाई FCNR जमा दरें; इन ग्राहकों को होगा नुकसान
  • Chhattisgarh latest news: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर दौरा आज, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 40-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की चेतावनी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR