Realme ने भारत में 10,001mAh की दमदार बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन है। कंपनी ने इस फोन को मिड-बजट सेगमेंट में उतारा है। Realme P4 सीरीज का यह इस साल का पहला मॉडल है, जबकि इससे पहले Realme P4 और Realme P4x लॉन्च हो चुके हैं। इस फोन की एंट्री से Xiaomi, Vivo और Motorola जैसे ब्रांड्स की चुनौती बढ़ गई है।
Realme P4 Power 5G की कीमत
Realme का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है—8GB रैम + 128GB, 8GB रैम + 256GB और 12GB रैम + 256GB। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद फोन 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसके अलावा 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। कंपनी इस फोन की बैटरी पर 4 साल की वारंटी भी दे रही है।
- 8GB RAM + 128GB – 25,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB – 27,999 रुपये
- 12GB RAM + 256GB – 30,999 रुपये
इस फोन की सेल 5 फरवरी को दिन के 12 बजे से लेकर 7 फरवरी की रात 23:59 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस फोन को रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसे तीन कलर ऑप्शन – ट्रांस सिल्वर, ट्रांस ऑरेंज और ट्रांस ब्लू में लॉन्च किया गया है।
Realme P4 Power के फीचर्स
रियलमी का यह फोन 6.8 इंच के 1.5K FHD+ 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले HyperGlow फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।
इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलता है। फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें 10,001mAh की दमदार बैटरी मिलती। इसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगा। इसके अलावा यह 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी का यह फोन सिलिकन कार्बन बैटरी के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन का वजन महज 219 ग्राम रहेगा और फोन की मोटाई भी ज्यादा नहीं है। इस फोन को Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।
| Realme P4 Power | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.8 इंच, 1.5K कर्व्डAMOLED, 144Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimesity 7400 Ultra 5G |
| स्टोरेज | 12GB, 256GB |
| बैटरी | 10,001mAh, 80W |
| कैमरा | 50MP + 8MP, 16MP |
| OS | Android 16, Realme UI 7 |
Realme P4 Power के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। फोन के बैक में कैमरा मॉड्यूल के साथ एक Dart लाइट दी जाएगी, जो चार्जिंग के दौरान ब्लिंक करेगी।
















