• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

2047 तक भारत में 400 से ज्यादा एयरपोर्ट होंगे: सबसे अधिक हवाईअड्डों वाले देशों की सूची, जहां एक भी एयरपोर्ट नहीं

Amish Kumari by Amish Kumari
January 29, 2026
in देश
2047 तक भारत में 400 से ज्यादा एयरपोर्ट होंगे: सबसे अधिक हवाईअड्डों वाले देशों की सूची, जहां एक भी एयरपोर्ट नहीं
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारत में हवाई यात्रा अब केवल अमीरों तक सीमित नहीं रही है। धीरे-धीरे फ्लाइट से सफर आम लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि साल 2047 तक देश में 400 से ज्यादा एयरपोर्ट होंगे। इससे छोटे शहरों और दूर-दराज़ के इलाकों की हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

विंग्स इंडिया 2026 एविएशन समिट को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से अपने एविएशन नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। उन्होंने बताया कि साल 2014 में देश में करीब 70 एयरपोर्ट थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 160 से अधिक हो चुकी है।

READ ALSO

Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल

भारत में 100 से ज्यादा एयरोड्रोम सक्रिय

सरकार अब तक 100 से अधिक एयरोड्रोम को सक्रिय कर चुकी है। आम लोगों को कम किराए में हवाई यात्रा की सुविधा देने के लिए उड़ान (UDAN) योजना शुरू की गई है, जिसका लाभ लाखों यात्रियों को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार उड़ान योजना के अगले चरण पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों को बेहतर हवाई नेटवर्क से जोड़ना है, ताकि हवाई यात्रा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत खुद को ग्लोबल साउथ और बाकी दुनिया के बीच एक अहम एविएशन हब के रूप में विकसित कर रहा है। इसके साथ ही, देश सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल के उत्पादन में भी अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

आज के दौर में फ्लाइट से सफर सबसे तेज और सुविधाजनक साधन बन चुका है। एयरपोर्ट किसी भी देश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और व्यापार के लिए बेहद अहम होते हैं। मजबूत एयरपोर्ट नेटवर्क का मतलब बेहतर कनेक्टिविटी और तेज विकास है, इसलिए दुनियाभर के देश अपने एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत कर रहे हैं।

दुनिया के टॉप-10 जहां सबसे ज्यादा एयरपोर्ट हैं:-

  • अमेरिका- अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला देश है, जहां कुल 15,873 वर्किंग एयरपोर्ट हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की हवाई यात्राएं सबसे ज्यादा यहीं होती हैं।
  • ब्राजिल- ब्राजील में कुल 4919 एयरपोर्ट हैं, जो इसे दुनिया में दूसरे नंबर पर रखते हैं। ये एयरपोर्ट दूर-दराज और कम आबादी वाले इलाकों को बड़े शहरों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया- ऑस्ट्रेलिया में 2180 एयरपोर्ट हैं, जिनमें बड़ी संख्या छोटे क्षेत्रीय एयरपोर्ट की है। देश की फैली हुई आबादी और पर्यटन को देखते हुए ये एयरपोर्ट बेहद जरूरी हैं।
  • मैक्सिको- मैक्सिको में कुल 1485 एयरपोर्ट हैं, जो पर्यटन के लिहाज से काफी अहम हैं। कैनकुन और मैक्सिको सिटी जैसे एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का बड़ा केंद्र हैं।
  • कनाडा- कनाडा में 1425 एयरपोर्ट हैं, जो इसके बड़े भूभाग को देखते हुए जरूरी माने जाते हैं। ये एयरपोर्ट दूरस्थ इलाकों और छोटे शहरों को जोड़ने का काम करते हैं।
  • यूनाइटेड किंगडम- यूके में 1043 एयरपोर्ट हैं, जो यूरोप और दुनिया के कई देशों से मजबूत कनेक्टिविटी देते हैं। हीथ्रो और गैटविक जैसे एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बड़े हब हैं।
  • रूस- रूस में कुल 904 एयरपोर्ट हैं, जो इसके विशाल भौगोलिक क्षेत्र को जोड़ते हैं। ये एयरपोर्ट मॉस्को से लेकर साइबेरिया तक की हवाई सेवाओं को संभालते हैं।
  • जर्मनी- जर्मनी में 838 एयरपोर्ट हैं और यह यूरोप का एक बड़ा एविएशन हब है। फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख जैसे एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक के लिए मशहूर हैं।
  • अर्जेंटीना- अर्जेंटीना में 756 एयरपोर्ट हैं, जो देश के अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ते हैं। ये एयरपोर्ट घरेलू और क्षेत्रीय यात्रा में अहम भूमिका निभाते हैं।
  • फ्रांस- फ्रांस में 689 एयरपोर्ट हैं, जिनमें छोटे क्षेत्रीय और बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शामिल हैं। चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट यूरोप के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है।

बिना एयरपोर्ट वाले देशएंडोरा- फ्रांस और स्पेन के बीच सड़क से पहुंच सकते हैं।

  • मोनाको- फ्रांस के Nice Airport से पहुंच सकते हैं।
  • लिकटेंस्टाइन- स्विट्जरलैंड या ऑस्ट्रिया के रास्ते पहुंच सकते हैं।
  • सैन मारिनो- इटली के एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं।
  • वेटिकन सिटी- रोम के जरिए पहुंच सकते हैं।

भारत में बढ़ता हवाई नेटवर्क

भारत जिस तेजी से एयरपोर्ट नेटवर्क बढ़ा रहा है, उससे साफ है कि आने वाले सालों में हवाई यात्रा आम आदमी की पहुंच में होगी। 2047 तक 400 से ज्यादा एयरपोर्ट का लक्ष्य बारत को दुनिया के सबसे मजबूत एविएशन देशों में शामिल कर सकता है।

Related Posts

देश

Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

November 8, 2026
देश

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल

November 8, 2026
देश

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

November 6, 2026
देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
देश

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

November 5, 2026
देश

telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

November 5, 2026
Next Post
अब ट्रेन लेट होने पर आपका पैसा नहीं डुबेगा, इन आसान तरीकों से पाएं रिफंड

अब ट्रेन लेट होने पर आपका पैसा नहीं डुबेगा, इन आसान तरीकों से पाएं रिफंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री की प्रयास से कोनपारा तालाब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में 3 सिंचाई योजनाओं के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य की मिली स्वीकृति

August 25, 2025
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्‍कूल में बदली बच्‍चों की यूनिफॉर्म, 16 जून से नए लुक में आएंगे नजर

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्‍कूल में बदली बच्‍चों की यूनिफॉर्म, 16 जून से नए लुक में आएंगे नजर

June 5, 2026
वृस्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है, पढ़े बाकि राशियों का राशिफल!

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा, जाने बाकि राशियों का राशिफल!

July 22, 2026
जशपुर-मुख्यमंत्री के निर्देश पर फरसाबहार में 37.80 करोड़ की लागत से बन रहा है सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का नवीन भवन

जशपुर-मुख्यमंत्री के निर्देश पर फरसाबहार में 37.80 करोड़ की लागत से बन रहा है सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का नवीन भवन

September 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Jio 3 Years New Recharge Plan: Jio ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, 3 साल की वैलिडिटी, इतनी है कीमत
  • Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
  • Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल
  • Muhurat Trading 2026: आज दिवाली के मौके पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें NSE और BSE में खरीदारी का समय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR