• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Rice price hike: चावल हुआ महंगा! कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, निर्यात पर भी बढ़ेगा असर

Amish Kumari by Amish Kumari
October 12, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Rice price hike देश में चावल का उत्पादन घटने की आशंका के बीच इसकी कीमतों में 10-25% तक बढ़ोतरी हुई है। कम बारिश और अल नीनो की परिस्थितियों के चलते इस साल चावल के उत्पादन में करीब 4.5% की गिरावट आने का अनुमान है। इसका असर अगले साल चावल के निर्यात पर भी पड़ सकता है। भारत का चावल निर्यात 2027 में 4% घटकर 2.4 करोड़ टन रह सकता है।

 

READ ALSO

Pension News: पेंशनर्स 30 नवंबर तक जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट, वरना नहीं मिलेगा पेंशन

EPFO: EPFO ने की बड़ी घोषणा; टैक्स-फ्री होगा PF से किस्तों में निकाला गया पैसा

खुदरा बाजार में 10% महंगा हुआ चावल

देश में चावल की औसत खुदरा कीमत रविवार को 46.92 रुपये प्रति किलोग्राम रही। यह पिछले साल की तुलना में करीब 10% अधिक है। दक्षिण भारत में धान की बुवाई का रकबा घटने और बारिश की कमी के कारण सोना मसूरी, पोन्नी और स्वर्णा जैसी प्रीमियम गैर-बासमती किस्मों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 10-25% तक बढ़ोतरी हुई है।

 

चावल की बढ़ती कीमतों पर सरकार की नजर है। जरूरत पड़ने पर सरकार बफर स्टॉक से चावल बाजार में उतार सकती है। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय पूल में सरकार के पास 3.8 करोड़ टन से अधिक चावल का भंडार है, जबकि 1 अक्टूबर के लिए बफर स्टॉक की निर्धारित जरूरत 1.025 करोड़ टन थी। इस अतिरिक्त भंडार का इस्तेमाल बाजार में आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए किया जा सकता है।

 

अगले साल चावल निर्यात में 4% गिरावट का अनुमान

इस साल देश में कम बारिश का असर अगले साल चावल के निर्यात पर पड़ सकता है। अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के मुताबिक, भारत का चावल निर्यात 2027 में 4% घटकर 2.4 करोड़ टन रह सकता है। इसके पीछे टूटे चावल और सफेद चावल की विदेशी मांग में कमी, घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी और निर्यात के लिए उपलब्ध चावल की मात्रा घटने जैसे कारण हो सकते हैं।

 

भारत की वैश्विक चावल निर्यात में 40% से अधिक हिस्सेदारी है। ऐसे में देश के उत्पादन और निर्यात में गिरावट का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी पड़ सकता है।

 

Also Read: OnePlus: 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 16, जानें कीमत और फीचर्स

चावल उत्पादन में 4.5% गिरावट का अनुमान

अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल नीनो की मजबूत परिस्थितियों के कारण मानसून प्रभावित हुआ है और इसका असर आगे भी जारी रह सकता है। इससे फसल वर्ष 2026-27 में भारत का चावल उत्पादन 4.5% घटकर 14.7 करोड़ टन रह सकता है। यदि ऐसा होता है, तो 2015-16 के बाद पहली बार भारत के चावल उत्पादन में गिरावट दर्ज की जा सकती है। फसल वर्ष 2025-26 में भारत ने करीब 15.4 करोड़ टन चावल का उत्पादन किया था और वह दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बना था।

 

अमेरिकी कृषि विभाग ने 2027 के लिए वैश्विक चावल व्यापार के अनुमान में भी 13 लाख टन की कटौती की है। राइसविला के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सूरज अग्रवाल का कहना है कि कमजोर मानसून के कारण उत्पादन घटने की आशंका है, जिससे घरेलू बाजार में चावल की कीमतें बढ़ सकती हैं। वैश्विक चावल निर्यात में भारत की 40-45% हिस्सेदारी को देखते हुए, यहां आपूर्ति घटने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में चावल की उपलब्धता और कीमतें प्रभावित हो सकती हैं।

 

चावल निर्यात से 4.81 अरब डॉलर की कमाई

चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त के बीच भारत का चावल निर्यात सालाना आधार पर 2.17% बढ़कर 4.81 अरब डॉलर रहा। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल और संघर्ष के कारण आपूर्ति शृंखला में बाधा तथा माल ढुलाई की बढ़ती लागत निर्यात कारोबार को प्रभावित कर रही है।

 

कारोबार से जुड़े मीडिया सूत्रों के मुताबिक, घरेलू उत्पादन में संभावित गिरावट और चावल की बढ़ती कीमतों के कारण चालू वित्त वर्ष के बाकी महीनों में निर्यात की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। घरेलू मांग पूरी करने और निर्यात के लिए पर्याप्त मात्रा में चावल उपलब्ध कराने के बीच संतुलन बनाए रखना कारोबारियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

 

धान की खेती का रकबा 3.7% घटा

चालू खरीफ सीजन में धान की खेती का रकबा पिछले सीजन के मुकाबले 3.7% घटकर 4.292 करोड़ हेक्टेयर रह गया है। कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में धान के रकबे में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

 

Rice price hikeआंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक में धान का रकबा 4.6 लाख हेक्टेयर, तेलंगाना में 4.3 लाख हेक्टेयर, आंध्र प्रदेश में 1.8 लाख हेक्टेयर और तमिलनाडु में 1.5 लाख हेक्टेयर घटा है। धान की खेती के क्षेत्रफल में कमी और बारिश की कमी का असर आने वाले समय में उत्पादन पर पड़ सकता है।

Related Posts

बिजनेस

Pension News: पेंशनर्स 30 नवंबर तक जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट, वरना नहीं मिलेगा पेंशन

November 28, 2026
बिजनेस

EPFO: EPFO ने की बड़ी घोषणा; टैक्स-फ्री होगा PF से किस्तों में निकाला गया पैसा

November 28, 2026
बिजनेस

Gold Silver price: एक झटके में ₹13,500 महंगी हुई चांदी, सोना भी ₹3100 उछला, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा रेट

November 28, 2026
बिजनेस

RBI NEW ATM RULE: ATM से कैश निकालने पर RBI का नया नियम, फ्री लिमिट खत्म होने पर बैंक भेजेंगे SMS

November 28, 2026
बिजनेस

Bank Strike on 3 December: अगले हफ्ते बैंक कर्मचारियों की हड़ताल! घर से न‍िकलने से पहले जान लें तारीख

November 28, 2026
बिजनेस

LPG Gas Cylinder Price Today: आम आदमी को तगड़ा झटका, 15.50 रुपये तक बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, अब देना होगा इतने रुपये

November 28, 2026
Next Post

Chhatisgarh Samachar : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल की समस्या का हुआ समाधान, मिली ट्राई साइकिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

शिक्षित युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर, जिले में 14 अगस्त को लगेगा रोजगार और लोन मेला

शिक्षित युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर, जिले में 14 अगस्त को लगेगा रोजगार और लोन मेला

July 30, 2025
पालक रोज खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे…

पालक रोज खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे…

September 9, 2025
US टैरिफ और ईरान संकट के बीच भारत का शानदार प्रदर्शन, FY26 में निर्यात $860 अरब डॉलर के पार

US टैरिफ और ईरान संकट के बीच भारत का शानदार प्रदर्शन, FY26 में निर्यात $860 अरब डॉलर के पार

April 17, 2026
ज्ञानपीठ सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी भावभीनी अंतिम श्रद्धांजलि

ज्ञानपीठ सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी भावभीनी अंतिम श्रद्धांजलि

December 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattiisgarh news today: छत्तीसगढ़ में में फोर्स को नक्सलियों का खजाना मिला, नक्सल डंप में 3.84 किलो सोने के बिस्किट और 24.22 लाख कैश किया बरामद
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ
  • Pension News: पेंशनर्स 30 नवंबर तक जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट, वरना नहीं मिलेगा पेंशन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR