• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

rohit sharma: मुंबई इंडियंस ने नए कप्तान के नाम पर लगाई मुहर, आगामी में सीजन में कौन संभालेगा टीम?

Amish Kumari by Amish Kumari
November 27, 2026
in खेल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

rohit sharma इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा। इससे पहले 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है। मुंबई इंडियंस यानी MI ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अपने सबसे सफल कप्तान पर भरोसा जताया है। पांच बार IPL का खिताब जीतने वाली इस टीम की कमान अब IPL 2027 में रोहित शर्मा के हाथों में होगी। करीब तीन साल बाद रोहित की कप्तानी में वापसी हो रही है। इससे पहले 2013 से 2024 तक उन्होंने 11 साल मुंबई की अगुआई की थी और टीम को पांच बार चैंपियन बनाया था। अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें दोबारा कप्तान बनाने का फैसला किया है।

 

READ ALSO

India A Vs Pakistan A: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत और पाक के बीच मुकाबला आज! जानिए कब शुरू होगा मैच?

MS Dhoni: MS Dhoni ने IPL से लिया रिटायरमेंट, CSK में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

 

हार्दिक की जगह लेंगे रोहित

दरअसल, 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की जिम्मेदारी सौंपी थी। हार्दिक की नियुक्ति के साथ सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान बनाया गया था। हालांकि, यह बदलाव फ्रेंचाइजी के लिए उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रहा। पिछले तीन सीजन में मुंबई की टीम सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ तक पहुंच सकी। मैदान पर प्रदर्शन के अलावा टीम को कुछ विवादों का भी सामना करना पड़ा, जिससे मैनेजमेंट की नाराजगी बढ़ती गई।

 

इसके बाद मुंबई ने हार्दिक पांड्या से अलग होने का फैसला किया। उन्हें पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया गया, जिसके बदले मुंबई को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मिले। हार्दिक के जाने के बाद टीम के सामने एक बार फिर कप्तान चुनने की चुनौती थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने किसी नए चेहरे पर दांव लगाने के बजाय अपने पुराने और सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की ओर रुख किया।

 

 

सूर्या और तिलक भी थे कप्तानी के दावेदार

मुंबई इंडियंस के पास कप्तानी के लिए कई विकल्प मौजूद थे। सूर्यकुमार यादव इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे थे। वहीं, तिलक वर्मा का नाम भी कप्तानी के संभावित दावेदारों में शामिल था। हाल ही में उन्हें इंडिया ए का कप्तान बनाया गया था, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। इसके बावजूद मुंबई मैनेजमेंट रोहित शर्मा को दोबारा कप्तानी संभालने के लिए मनाने में सफल रहा।

 

दिलचस्प बात यह है कि IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोचिंग सेटअप में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कायरन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। ऐसे में कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा और कोच के रूप में पोलार्ड की जोड़ी एक बार फिर मुंबई को खिताबी सफलता दिलाने की कोशिश करेगी।

 

 

धोनी के बाद IPL में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड

rohit sharmaगौरतलब है कि रोहित शर्मा IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने IPL के 158 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है। रोहित की कप्तानी में मुंबई को 87 बार जीत, जबकि 67 बार हार मिली है। वहीं, 4 मैच ड्रॉ रहे। रोहित से आगे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने हाल ही में IPL से संन्यास का ऐलान किया। धोनी ने 235 IPL मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी।

 

Related Posts

खेल

India A Vs Pakistan A: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत और पाक के बीच मुकाबला आज! जानिए कब शुरू होगा मैच?

November 22, 2026
खेल

MS Dhoni: MS Dhoni ने IPL से लिया रिटायरमेंट, CSK में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

November 17, 2026
खेल

Ind Vs NZ: जानिए कब से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, यहां देखें शेड्यूल

November 16, 2026
खेल

Ind Vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 से जमाया कब्जा

November 15, 2026
खेल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

November 13, 2026
खेल

Ind Vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे मुकाबला कल, नोट कीजिए मैच की बदली हुई टीम इंडिया

November 12, 2026
Next Post

UPPCS-2025: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट रद्द, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; जंगल से 3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद कर नष्ट किया

November 21, 2026
महीने की पहली तारीख को इन राशि वालों के व्यापार में होगी तरक्की, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

महीने की पहली तारीख को इन राशि वालों के व्यापार में होगी तरक्की, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

November 1, 2025
राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा भाजपा प्रत्याशी घोषित, 5 मार्च को करेंगी नामांकन; मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामना

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा भाजपा प्रत्याशी घोषित, 5 मार्च को करेंगी नामांकन; मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामना

March 3, 2026
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की दी जानकारी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की दी जानकारी

October 31, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • UPPCS-2025: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट रद्द, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
  • rohit sharma: मुंबई इंडियंस ने नए कप्तान के नाम पर लगाई मुहर, आगामी में सीजन में कौन संभालेगा टीम?
  • December 2026 Calendar: एडवांस टैक्स से लेकर ITR और GST रिटर्न तक, दिसंबर 2026 में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें
  • Raigarh News : रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी  शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR