• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, July 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, 20 लाख के इनामी नक्सली कपल का आत्मसमर्पण

Amish Kumari by Amish Kumari
May 16, 2026
in छत्तीसगढ़
सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, 20 लाख के इनामी नक्सली कपल का आत्मसमर्पण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

माओवादी संगठन को फिर एक बार बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय समिति के सदस्य और 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी पसुनूरी नरहरि ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि नरहरि, जिसे संतोष के नाम से भी जाना जाता है, तेलंगाना के हनमकोंडा का रहने वाला है। वह लंबे समय से झारखंड में माओवादियों की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

 

READ ALSO

बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला

VB G RAM G आज से लागू, 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन हुई मजदूरी

नरहरि की पकड़ संगठन में काफी मजबूत मानी जाती थी। वह बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी और पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुका है। आत्मसमर्पण की बड़ी वजह उसका लगातार खराब होता स्वास्थ्य बताया जा रहा है। इसी के चलते उसने तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर करने का फैसला लिया।

 

 

खास बात यह है कि नरहरि ने अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी जोबा उर्फ पूनम के साथ आत्मसमर्पण किया है, जो खुद क्षेत्रीय समिति की सदस्य बताई जा रही है। पुलिस के लिए इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि नरहरि लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था।

 

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 15 इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार

वहीं बुधवार को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 15 इनामी नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। अधिकारियों के मुताबिक, गढ़चिरौली जिले में 11 और कांकेर में चार नक्सलियों ने पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक के समक्ष सरेंडर कर दिया। इन सभी पर 82 लाख और 23 लाख रुपये का इनाम था। अधिकारियों के मुताबिक, बड़ी संख्या में नक्सली खोखली माओवादी विचारधारा से निराश होकर मुख्यधारा में लौटने को तैयार हो रहे हैं।

 

गढ़चिरौली जिले में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला के समक्ष जब 11 नक्सलियों ने हथियार डाले, तब उनमें से चार वर्दी में थे। इसमें मंडल समिति के सदस्य 57 वर्षीय रमेश लेकामी, 35 वर्षीय भीमा कोवासी, पार्टी मंच समिति के सदस्य 41 वर्षीय पोरिये गोटा, 32 वर्षीय रतन ओयम, 30 वर्षीय कमल वेलाडी (30) हैं। ये सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इसके अलावा क्षेत्र समिति के सदस्यों में 36 वर्षीय पोरिये वेलाडी, 35 वर्षीय रामजी पुंगती, 19 वर्षीय सोनू काटो, 22 वर्षीय प्रकाश पुंगती, 21 वर्षीय सीता पालो और 23 वर्षीय साईनाथ माडे शामिल हैं, जो कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे।

इसके अलावा कांकेर जिले में कुल 23 लाख रुपए के इनामी चार नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनकी पहचान काजल उर्फ रजीता वेड़दा, मंजूला उर्फ लक्ष्मी पोटाई, विलास उर्फ चैतु उसेंडी और रामसाय उर्फ लखन मर्रापी के रूप में हुई है।अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपये की तत्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई। अब तक सरेंडर छत्तीसगढ़ में पिछले दो साल में राज्य में 2380 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 2022 से अब तक 146 कट्टर नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं।

Related Posts

बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़

बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला

July 1, 2026
VB G RAM G आज से लागू, 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन हुई मजदूरी
छत्तीसगढ़

VB G RAM G आज से लागू, 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन हुई मजदूरी

July 1, 2026
मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर

July 1, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी पहल से आसान हुई शासकीय सेवाओं की पहुंच
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी पहल से आसान हुई शासकीय सेवाओं की पहुंच

July 1, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को

July 1, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसान की उर्वरक संबंधी शिकायत का त्वरित निराकरण
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसान की उर्वरक संबंधी शिकायत का त्वरित निराकरण

July 1, 2026
Next Post
अक्षय कुमार की फिल्म‘वेलकम टू द जंगल’ का मजेदार टीजर रिलीज, इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

अक्षय कुमार की फिल्म‘वेलकम टू द जंगल’ का मजेदार टीजर रिलीज, इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Airtel ने लॉन्च किया 28 दिन बाला दो सस्ते प्लान, फ्री में देखें SonyLIV, Zee5 समेत 20 से ज्यादा OTT ऐप्स

Airtel ने लॉन्च किया 28 दिन बाला दो सस्ते प्लान, फ्री में देखें SonyLIV, Zee5 समेत 20 से ज्यादा OTT ऐप्स

November 8, 2025
PM मोदी को अपशब्द बोलने पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे, प्रधानमंत्री को गाली देने वाला गिरफ्तार

PM मोदी को अपशब्द बोलने पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे, प्रधानमंत्री को गाली देने वाला गिरफ्तार

August 29, 2025
दिल्ली में लाल किले के पास धमाका; 11 की मौत, 30 घायल… जांच में जुटी पुलिस दिल्ली- यूपी मुंबई में अलर्ट

दिल्ली में लाल किले के पास धमाका; 11 की मौत, 30 घायल… जांच में जुटी पुलिस दिल्ली- यूपी मुंबई में अलर्ट

November 10, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ने की सौजन्य मुलाक़ात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ने की सौजन्य मुलाक़ात

July 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Petrol जल्द हो सकता है 5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता, Diesel में भी राहत संभव, जानिए कैसे
  • स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GST घटाकर 5% करने की सिफारिश
  • शेयर बाजार में हरियाली, Infosys और HCL Tech के शेयर 3%-3% चढ़े
  • ईशान किशन बने टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR