• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी

Amish Kumari by Amish Kumari
March 11, 2026
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 11 मार्च 2026

READ ALSO

छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में

बस्तर के बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम जैबेल की निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला श्रीमती शामबती बघेल ने अपनी मेहनत और शासन की योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्रीमती शामबती बघेल ने बताया कि उनके परिवार में कुल छह सदस्य हैं। परिवार के पास सीमित कृषि भूमि होने के कारण केवल खेती से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में उन्होंने अपने पति श्री रतन बघेल के सहयोग से गांव में ही एक छोटा सा किराना दुकान शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद पूंजी की कमी के कारण दुकान चलाने में परेशानी आने लगी। इसी दौरान बकावंड में आयोजित जनसमस्या शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के अधिकारियों से उन्हें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर कार्यालय जाकर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। गांव के मुख्य मार्ग पर उनका घर होने और आसपास किराना दुकान नहीं होने के कारण ग्रामीणों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए लगभग 10 किलोमीटर दूर बकावंड जाना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए शामबती बघेल ने किराना दुकान को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए दो लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया। दिसंबर 2022 में पंजाब नेशनल बैंक की जैबेल शाखा द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उन्हें दो लाख रुपये का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया। इस राशि से उन्होंने अपने किराना दुकान को व्यवस्थित रूप से संचालित करना शुरू किया।

शामबती बघेल ने बताया कि अब उन्हें दुकान चलाते हुए लगभग तीन वर्ष हो चुके हैं। उन्होंने समय पर पूरी ऋण राशि का भुगतान भी कर दिया है। वर्तमान में उनकी दुकान से प्रतिदिन लगभग एक हजार से डेढ़ हजार रुपये तक की बिक्री होती है, जिससे उन्हें रोजाना करीब 500 से 700 रुपये की आमदनी हो रही है।

आज उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो गई है। परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं और गांव के लोगों को भी घर के पास ही आवश्यक सामान उपलब्ध हो रहा है। शामबती बघेल आज आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन यापन कर रही हैं। वह अपने चार बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रही हैं और बड़ी बेटी कुंजवती बघेल को बकावंड कॉलेज में कॉमर्स में दाखिला करवाया है तो मंझले बेटे नेत्र बघेल को गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढ़ा रही हैं। दो छोटे बेटे जसवंत और देवांश गांव के उच्च प्राथमिक शाला में 8 वीं एवं तीसरी में पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही शामबत्ती खेती-किसानी को भी नई दिशा देकर अब रबी सीजन में मक्का की खेती कर रही हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

August 8, 2026
भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में
छत्तीसगढ़

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में

August 8, 2026
Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत
छत्तीसगढ़

Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत

August 8, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे पर रोक के लिए ग्रामीणों ने बनाए नियम, शराब पीने पर 3500 और बनाने-बेचने पर 35 हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे पर रोक के लिए ग्रामीणों ने बनाए नियम, शराब पीने पर 3500 और बनाने-बेचने पर 35 हजार का जुर्माना

August 8, 2026
गांजा तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.300 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

गांजा तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.300 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

August 8, 2026
विकसित राज्य@2047: ‘ज्ञान’ के प्रकाश से संवरता युवाओं का भविष्य
छत्तीसगढ़

विकसित राज्य@2047: ‘ज्ञान’ के प्रकाश से संवरता युवाओं का भविष्य

August 8, 2026
Next Post
आज इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

मेष और कर्क सहित इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत, खुल सकते हैं सफलता के नए रास्ते; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया तीजा पोरा तिहार, बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल

August 25, 2025
इस दिन से लागू होंगे SBI Card के नए नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है सीधा असर

इस दिन से लागू होंगे SBI Card के नए नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है सीधा असर

October 30, 2025
आरक्षण व्यवस्था में बदलाव पर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को नोटिस, SC-ST की जगह अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता का मामला

भारतीय रेलवे के नए बदलाव, जानें टिकट बुकिंग, वेटिंग लिस्ट, भारी लगेज और बोर्डिंग पॉइंट सहित 6 जरूरी नियम

March 2, 2026
15नवंबर से बदल जायेंगे FASTag के नियम, अब टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा दोगुना चलान.. यहां समझें क्या है पूरा कैलकुलेशन

15नवंबर से बदल जायेंगे FASTag के नियम, अब टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा दोगुना चलान.. यहां समझें क्या है पूरा कैलकुलेशन

October 5, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन
  • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में
  • Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत
  • छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे पर रोक के लिए ग्रामीणों ने बनाए नियम, शराब पीने पर 3500 और बनाने-बेचने पर 35 हजार का जुर्माना
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR