• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, March 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में हुए चौंकाने वाले खुलासे; चैतन्य बघेल, लखमा, और टुटेजा-चौरसिया ने मिलकर कमाए 2800 करोड़

Amish Kumari by Amish Kumari
December 30, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में हुए चौंकाने वाले खुलासे; चैतन्य बघेल, लखमा, और टुटेजा-चौरसिया ने मिलकर कमाए 2800 करोड़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 दिसंबर को सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन दायर की है। ED की इस रिपोर्ट (ED Report) ने राज्य की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था को हिला देने वाले एक सुनियोजित आपराधिक सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें तत्कालीन मंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी, वरिष्ठ नौकरशाह और निजी कारोबारी शामिल बताए गए हैं।

2883 करोड़ रुपये का बताया गया शराब घोटाला

READ ALSO

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण: मुख्यमंत्री साय ने निकिता को दी बधाई

79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण

ED के मुताबिक, वर्ष 2019 से 2023 के बीच लागू की गई शराब नीति के जरिए करीब 2883 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। अवैध कमीशन, बिना हिसाब की शराब बिक्री, कार्टेल सिस्टम और विदेशी शराब लाइसेंस (FL-10A) के जरिए यह पूरा नेटवर्क संचालित किया गया।

 

ED ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल को घोटाले का “Political Executive” बताया है। एजेंसी का दावा है कि नीतिगत सहमति और प्रशासनिक संरक्षण के जरिए सिंडिकेट को निर्बाध संचालन की अनुमति दी गई।

सौम्या चौरसिया को बताया गया मुख्य समन्वयक

मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ रहीं तत्कालीन उप सचिव सौम्या चौरसिया को पूरे घोटाले का प्रमुख कोऑर्डिनेटर बताया गया है। ED के अनुसार, वे अवैध नकदी के प्रबंधन और भरोसेमंद अधिकारियों की पोस्टिंग में अहम भूमिका निभा रही थीं।

 

जांच में सामने आया कि इस सिंडिकेट का संचालन अनवर ढेबर और उनके सहयोगियों द्वारा किया जा रहा था। डुप्लीकेट होलोग्राम, नकद वसूली और अवैध शराब निर्माण के जरिए सरकारी दुकानों से टैक्स चोरी की गई

1000 से ज्यादा प्रॉपर्टी जब्त

ED ने अब तक 382.82 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अटैच की हैं। इनमें रायपुर का चर्चित होटल वेलिंगटन कोर्ट समेत ढेबर और बघेल परिवार से जुड़ी 1000 से अधिक संपत्तियां शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में अब तक 81 आरोपियों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 9 प्रमुख आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कई आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि कुछ जमानत पर रिहा हैं। ED का कहना है कि यह जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे संभव हैं

Related Posts

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण: मुख्यमंत्री  साय ने निकिता को दी बधाई
छत्तीसगढ़

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण: मुख्यमंत्री साय ने निकिता को दी बधाई

March 28, 2026
79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण
छत्तीसगढ़

79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण

March 28, 2026
बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद
छत्तीसगढ़

बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

March 28, 2026
मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 28, 2026
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन

March 28, 2026
खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 28, 2026
Next Post
नए साल में टाटा स्टील समेत इन 3 शेयर करा सकते हैं ताबड़तोड़ कमाई, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह

नए साल में टाटा स्टील समेत इन 3 शेयर करा सकते हैं ताबड़तोड़ कमाई, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

Vitamin-B12 की कमी से हैं परेशान, तो इन फल-सब्जियां बेजान शरीर में भर सकती हैं इसकी कमी..

Vitamin-B12 की कमी से हैं परेशान, तो इन फल-सब्जियां बेजान शरीर में भर सकती हैं इसकी कमी..

September 20, 2025
मुख्यमंत्री साय ने समाजसेविका पद्मश्री राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर किया नमन

बस्तर अब बदल रहा है — शांति, विश्वास और विकास की ओर तेज़ी से बढ़ता नया बस्तर : मुख्यमंत्री साय

January 7, 2026
LPG सप्लाई बंद होने से मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर पड़ सकता है असर, जानें क्या है पूरा कनेक्शन ?

LPG सप्लाई बंद होने से मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर पड़ सकता है असर, जानें क्या है पूरा कनेक्शन ?

March 11, 2026
महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी

महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी

August 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण: मुख्यमंत्री साय ने निकिता को दी बधाई
  • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण
  • बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद
  • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR