• Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

नए साल में टाटा स्टील समेत इन 3 शेयर करा सकते हैं ताबड़तोड़ कमाई, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह

Amish Kumari by Amish Kumari
December 30, 2025
in देश
नए साल में टाटा स्टील समेत इन 3 शेयर करा सकते हैं ताबड़तोड़ कमाई, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

साल 2025 खत्म होने में महज कुछ घंटे ही बाकी हैं। शेयर बाजार के लिए यह साल काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। बाजार ने साल की कमजोर शुरुआत की थी, लेकिन आखिरी में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस साल सेंसेक्स ने 8 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ हासिल की है, जिससे निवेशकों को 30.20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। लेकिन बाजार का मौजूदा समय निवेशकों के लिए काफी हलचल भरा बना हुआ है। बाजार एक दायरे में कारोबार कर रहा है। ऐसे स्थिति में निवेशक अपना पैसा कहीं भी लगाने के पहले कई बार सोच रहे हैं। इसी बीच, LKP सिक्योरिटी में टेक्निकल एनालिस्ट वात्सल भुवा ने निवेश के लिए तीन स्टॉक बताए हैं, जो टेक्निकल रूप से काफी मजबूत हैं और इनमें मुनाफे की गुंजाइश दिख रही है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

READ ALSO

Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

Garbage Fine Rules: खुले में फेंकते हैं कचरा? संभल जाइए, लग सकता है ₹5000 तक जुर्माना

 

नई उड़ान भरने की तैयारी में टाटा स्टील

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टाटा स्टील के शेयर पिछले कुछ समय से रेंज बाउंड ट्रेड कर रहे हैं, लेकिन अब स्थिति बदलती हुई दिख रही है। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दिया है, जो इस बात का साफ संकेत है कि यह अब यह उड़ान भरने को तैयार है। टाटा स्टील 20-डे सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) के ऊपर बना हुआ है। इसके साथ ही 50-डे SMA को भी फिर से हासिल कर लिया है। इसके अलावा, RSI इंडिकेटर में भी बुलिश क्रॉसओवर देखा गया है। इसे 175 रुपये के स्तर पर खरीदना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, बाजार के उतार-चढ़ाव को देखते हुए 168 रुपये पर स्टॉप-लॉस लगाना समझदारी होगी, जबकि इसका अगला लक्ष्य 188 रुपये है।

 

फेडरल बैंक शेयर प्राइस टार्गेट

इसके साथ ही बैंकिंग सेक्टर में फेडरल बैंक का प्रदर्शन इन दिनों काफी भरोसेमंद नजर आ रहा है। इस शेयर की सबसे बड़ी खूबी इसका हायर हाई और हायर लो बनाने का सिलसिला है। हाल ही में जब बाजार में थोड़ी अस्थिरता आई, तब इस स्टॉक ने अपने 20-डे के SMA के पास सपोर्ट लिया और वहां से एक शानदार रिकवरी दिखाई। इसमें हिडन बुलिश डायवर्जेंस के संकेत मिल रहे हैं। फेडरल बैंक के शेयरों को 267 रुपये के भाव पर खरीदने की सलाह दी गई है, जबकि 258 रुपये पर स्टॉप-लॉस की सिफारिश की गई है। वहीं, इसका शॉर्ट टर्म टार्गेट 280 रुपये है।

बजाज ऑटो टार्गेट प्राइस

वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो ने चार्ट पर एक बेहद निर्णाक ब्रेकआउट दिखाया है। इस शेयर ने अपने पिछले स्विंग हाई के ऊपर क्लोजिंग देकर बुलिश मोमेंटम का संकेत दे दिया है। बजाज ऑटो फिलहाल अपने 50-दिन के मूविंग एवरेज के ऊपर मजबूती से टिका हुआ है, जो शॉर्ट टर्म के लिए पॉजिटिव ट्रेंड को दिखाता है। RSI बुलिश क्रासओवर दे रहा है। इसका मतलब है कि स्टॉक में तेजी आने की पूरी संभावना है। एक्सपर्ट ने 9282 रुपये के भाव पर दांव लगाने की सलाह दी है, जबकि 8910 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना अनिवार्य है। वहीं, यह आगामी समय में 9800 रुपये तक जा सकता है

 

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Related Posts

देश

Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

October 12, 2026
देश

Garbage Fine Rules: खुले में फेंकते हैं कचरा? संभल जाइए, लग सकता है ₹5000 तक जुर्माना

October 12, 2026
देश

Amritsar Airport: अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे 3 संदिग्ध ड्रोन, Air India समेत तीन उड़ानें डायवर्ट

October 12, 2026
देश

India Bloc March SC: CEC के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, CJI ने कहा ज्ञापन नहीं अर्जी लगाएं

October 12, 2026
देश

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा

October 11, 2026
अन्य खबर

IndiGo flight emergency landing: हवा में मचा हड़कंप; IndiGo फ्लाइट में अचानक निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

October 11, 2026
Next Post
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

अप्रैल में रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ रूट की 13 ट्रेनें रहेंगी रद्द, देंखें शेड्यूल

April 6, 2026
चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूल चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा

चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूल चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा

June 6, 2026
बिलासपुर में कांग्रेस नेता के भतीजे ने गोली मारकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी घटना!

बिलासपुर में कांग्रेस नेता के भतीजे ने गोली मारकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी घटना!

September 29, 2025
छत्तीसगढ़ के 28 हजार शिक्षकों का बड़ा झटका, प्रमोशन पर लगी रोक

छत्तीसगढ़ के 28 हजार शिक्षकों का बड़ा झटका, प्रमोशन पर लगी रोक

August 11, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank Holidays Next Week: 12 से 18 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब और कहां-कहां रहेगी छुट्टी
  • Jammu Kashmir News: LOC में घुसपैठ कर रहे 4 आतंकी ढेर, विस्फोट में लश्कर के टॉप कमांडर की भी मौत
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 51 करोड़ का बोनस देगी सरकार
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियो ने किया आत्मसमर्पण
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR