• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, June 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए CM, दिलीप घोष और अग्निमित्रा पाल समेत 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Amish Kumari by Amish Kumari
May 9, 2026
in देश
शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए CM, दिलीप घोष और अग्निमित्रा पाल समेत 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद आज (रविवार को) बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का राजतिलक हो गया। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में हजारों लोगों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शुभेंदु अधिकारी ने शपथ से पहले ही साफ कर दिया था कि अब बंगाल में मैं नहीं हम सब मिलकर सरकार चलाएंगे।

 

READ ALSO

नागरिकता का प्रमाण के लिए आधार, वोटर आईडी के बाद अब पासपोर्ट भी मान्य नहीं. जानिए फिर कौनसा कागज चाहिए?

7.1 फिर 7.5… दो शक्तिशाली भूकंप से दहला ये देश, सुनामी की चेतावनी जारी

 

बता दें कि करीब 6 साल पहले बंगाल बीजेपी में शुभेंदु अधिकारी की एंट्री हुई थी। गृहमंत्री अमित शाह ने खुद उनका हाथ पकड़कर उन्हें बीजेपी में शामिल कराया था और 2026 में शुभेंदु बंगाल में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा बन गए। शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के जायंट किलर हैं, जिन्होंने दो बाद लगातार सीटिंग सीएम ममता बनर्जी को चुनावों में मात दी है। 2021 में नंदीग्राम में उन्हें हराया और 2026 में भवानीपुर में शिकस्त दी, इसलिए उनकी ताजपोशी भी ऐतिहासिक रही।

 

शुभेंदु अधिकारी के शपथ समारोह में खुद पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, NDA शासित राज्यों के सीएम समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।

 

दूसरी तरफ, तमिलनाडु में TVK चीफ विजय की शपथ पर ग्रहण लग गया है। बहुमत के लिए जरूरी 118 विधायकों से 2 विधायक कम हैं। VCK के समर्थन पर सस्पेंस है। वहीं, AMMK चीफ दिनाकरन ने राज्यपाल को चिट्ठी दी है। AMMK चीफ दिनाकरन ने TVK के खिलाफ चेन्नई पुलिस से जालसाजी की शिकायत की। TVK पर अपने इकलौते विधायक के फर्जी दस्तखत वाला पत्र गवर्नर को सौंपने का आरोप लगाया। फिर, TVK ने जवाब में वीडियो जारी किया, जिसमें AMMK विधायक कामराज समर्थन पत्र लिखते नजर आए। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण और तमिलनाडु की राजनीति से जुड़ा हर अपडेट यहां जानें।

 

दिलीप घोष को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ

दिलीप घोष को भी कोलकाता में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। दिलीप घोष, पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर से जीते हैं। उन्होंने 7 बार के विधायक ज्ञान सिंह सोहनपाल को हराया है। उन्होंने जमीनी स्तर तक संगठन को मजबूत किया। उनकी जंगलमहल और नॉर्थ बंगाल में मजबूत पकड़ है। वह बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बंगाल में 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

शुभेंदु अधिकारी के बाद 5 अन्य बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। निशिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडु को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Related Posts

नागरिकता का प्रमाण के लिए आधार, वोटर आईडी के बाद अब पासपोर्ट भी मान्य नहीं. जानिए फिर कौनसा कागज चाहिए?
देश

नागरिकता का प्रमाण के लिए आधार, वोटर आईडी के बाद अब पासपोर्ट भी मान्य नहीं. जानिए फिर कौनसा कागज चाहिए?

June 25, 2026
भारत के इस राज्य में भूकंप के भयानक झटके; दहशत में लोग, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.6 तीव्रता
देश

7.1 फिर 7.5… दो शक्तिशाली भूकंप से दहला ये देश, सुनामी की चेतावनी जारी

June 25, 2026
इस देश में ‘ओमेगा’ हीटवेव का कहर; एक दिन में 18 लोगों की मौत, परमाणु रिएक्टर तक करना पड़ा बंद
देश

इस देश में ‘ओमेगा’ हीटवेव का कहर; एक दिन में 18 लोगों की मौत, परमाणु रिएक्टर तक करना पड़ा बंद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
देश

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका; पावर ब्लॉक से 10 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट

June 24, 2026
सरकार का बड़ा फैसला, जन्म तिथि प्रमाण के रूप में अब आधार कार्ड नहीं होगा मान्य
देश

UIDAI का बड़ा ऐलान! 1 जुलाई से Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा फ्री, जानें प्रोसेस…

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट
देश

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, 60 आरक्षकों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

June 24, 2026
Next Post
October में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखिए छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

आज 9 मई 2026 को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कम स्टॉक वालें जिलों में प्राथमिकता के साथ यूरिया खाद के उपलब्धता सुनिश्चित हो: मंत्री  केदार कश्यप

कम स्टॉक वालें जिलों में प्राथमिकता के साथ यूरिया खाद के उपलब्धता सुनिश्चित हो: मंत्री केदार कश्यप

August 19, 2025
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बड़ा घटना, रनवे छूने के बाद दोबारा उड़ी फ्लाइट, अचानक ऊपर जाने से यात्रियों में मचा हड़कंप

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बड़ा घटना, रनवे छूने के बाद दोबारा उड़ी फ्लाइट, अचानक ऊपर जाने से यात्रियों में मचा हड़कंप

February 14, 2026
चुनाव से पहले पटना को बम धमाके से दहलाने की थी साजिश, 392 किलो विस्फोटक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार…

चुनाव से पहले पटना को बम धमाके से दहलाने की थी साजिश, 392 किलो विस्फोटक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार…

October 13, 2025

लखपति दीदियाँ युवाओं के लिए बन रही प्रेरक

July 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • नागरिकता का प्रमाण के लिए आधार, वोटर आईडी के बाद अब पासपोर्ट भी मान्य नहीं. जानिए फिर कौनसा कागज चाहिए?
  • आज है निर्जला एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय
  • 7.1 फिर 7.5… दो शक्तिशाली भूकंप से दहला ये देश, सुनामी की चेतावनी जारी
  • आज निर्जला एकादशी पर बन रहे दुर्लभ योग, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR