• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home टेक्नोलोजी

Smartphone Price Hike: मिडिल क्लास की बढ़ी टेंशन! स्मार्टफोन खरीदना होगा और भी महंगा, 30 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम

Amish Kumari by Amish Kumari
November 21, 2026
in टेक्नोलोजी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Smartphone Price Hike: अगर आप भी नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें 2025 के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती हैं।

स्मार्टफोन की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह DRAM और NAND मेमोरी चिप का महंगा होना है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, AI डेटा सेंटर्स की तेजी से बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की पहली तिमाही में स्मार्टफोन बनाने की कुल लागत में मेमोरी चिप की हिस्सेदारी करीब 13 फीसदी थी। अनुमान है कि 2026 के आखिरी तक यह बढ़कर 43 फीसदी तक पहुंच सकती है।

READ ALSO

WhatsApp: WhatsApp पर चैटिंग करना होगा अब और भी मजेदार, इमोजी के साथ अब स्टिकर से भी दें मैसेज पर रिएक्शन

BSNL: BSNL ने लॉन्च किए TRAI वाले 3 सस्ते रिचार्ज प्लान, अब महंगे रिचार्ज से मिलेगा छुटकारा

 

Oppo के फ्लैगशिप फोन सबसे ज्यादा महंगे

 

 

काउंटरपॉइंट रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, सालाना आधार पर Oppo के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों में सबसे ज्यादा 82 से 87 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले Apple के iPhone की कीमतों में भी 20 से 22 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा दिवाली के बाद Samsung और Xiaomi ने भी अपने कई स्मार्टफोन मॉडल की कीमतों में 2,000 से 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इससे पहले Samsung के Galaxy S26 की कीमत में भी करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी की बात सामने आई थी।

 

 

2 लाख रुपये के करीब पहुंच रहे प्रीमियम स्मार्टफोन

 

प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने के साथ ही इस सेगमेंट में ग्राहकों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। अब लोग महंगा फोन खरीदने से पहले सिर्फ ब्रांड या डिजाइन नहीं देखते, बल्कि उसकी स्पीड, कैमरा क्वालिटी, बैटरी लाइफ, मजबूती और आफ्टर-सेल्स सर्विस पर भी ध्यान देते हैं। Apple और Samsung जैसे ब्रांड्स के टॉप मॉडल पहले ही 2 लाख रुपये के प्राइस सेगमेंट की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में Google और iQOO जैसे ब्रांड्स उन ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कम कीमत में बेहतर प्रोसेसर, कैमरा और दूसरे प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं।

 

read more Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; जंगल से 3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद कर नष्ट किया

 

स्मार्टफोन के साथ इकोसिस्टम की भी बढ़ रही मां

Smartphone Price Hikeआजकल ग्राहक सिर्फ एक अच्छा स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि ऐसा टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम भी चाहते हैं, जिसमें उनका फोन, लैपटॉप और दूसरे डिवाइस आसानी से कनेक्ट हो सकें। खासकर कामकाजी लोगों के बीच एक से ज्यादा डिवाइस को आपस में जोड़कर इस्तेमाल करने का चलन बढ़ रहा है। मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों और AI की बढ़ती मांग के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के सामने उत्पादन लागत को नियंत्रित रखने की चुनौती है। आने वाले समय में इसका असर फोन की कीमतों के साथ-साथ उनके फीचर्स और कॉन्फिगरेशन पर भी देखने को मिल सकता है।

Related Posts

टेक्नोलोजी

WhatsApp: WhatsApp पर चैटिंग करना होगा अब और भी मजेदार, इमोजी के साथ अब स्टिकर से भी दें मैसेज पर रिएक्शन

November 19, 2026
टेक्नोलोजी

BSNL: BSNL ने लॉन्च किए TRAI वाले 3 सस्ते रिचार्ज प्लान, अब महंगे रिचार्ज से मिलेगा छुटकारा

November 19, 2026
टेक्नोलोजी

Xiaomi 18 Pro: 200MP के दो कैमरे और दो डिस्प्ले के साथ Xiaomi ने ग्लोबली लॉन्च किया 18 Pro और 18 pro max, जानें कीमत और फीचर्स

November 19, 2026
टेक्नोलोजी

Oppo: 200MP कैमरा के साथ Oppo ने लॉन्च किया Reno 17 और Reno 17 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

November 16, 2026
टेक्नोलोजी

Oppo A7 Pro: 7400mAh बैटरी के साथ Oppo ने लॉन्च किया दमदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

November 13, 2026
टेक्नोलोजी

Vivo: 6500mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किय सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

November 10, 2026
Next Post

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh News: चेहरों पर मुस्कान, बहनों का सम्मान – विष्णु भैया का यही अभियान

August 27, 2026
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

September 1, 2025
रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

February 6, 2026
भारत की शानदार जीत, 196 रन का लक्ष्य हासिल कर वेस्टइंडीज को हराया, सेमीफाइनल में ली धमाकेदार एंट्री

भारत की शानदार जीत, 196 रन का लक्ष्य हासिल कर वेस्टइंडीज को हराया, सेमीफाइनल में ली धमाकेदार एंट्री

March 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • Smartphone Price Hike: मिडिल क्लास की बढ़ी टेंशन! स्मार्टफोन खरीदना होगा और भी महंगा, 30 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम
  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; जंगल से 3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद कर नष्ट किया
  • Sugar Price Hike: महंगाई की मार; चीनी के दाम 70 रुपये किलो के करीब, एक साल में 30% महंगी हुई मिठास
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR