• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“लौटी मुस्कान—128 मोबाइल रिकवर, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्वामियों को सौंपे”

Amish Kumari by Amish Kumari
April 19, 2026
in रायगढ़
“लौटी मुस्कान—128 मोबाइल रिकवर, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्वामियों को सौंपे”
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 *19 अप्रैल, रायगढ़* । साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज दिनांक 19/04/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी, साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक और साइबर की टीम की उपस्थिति में साइबर पुलिस थाना रायगढ़ द्वारा गुम एवं चोरी हुए 128 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किए गए।

READ ALSO

Raigarh News : राज्योत्सव में दिखाई दी विकास और संस्कृति की झलक, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ

Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किरोड़ीमल महाविद्यालय में 10.78 करोड़ रुपए लागत के भवन एवं लैब निर्माण का किया भूमिपूजन

जिले के थानों में गुम मोबाइल की शिकायतों के निराकरण हेतु भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। जिले से संबंधित सभी शिकायतों की मॉनिटरिंग साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक और उनकी टीम द्वारा की जाती है। जैसे ही शिकायतकर्ता CEIR पोर्टल पर अपने गुम मोबाइल की जानकारी दर्ज करता है, संबंधित सिम ब्लॉक कर दी जाती है और इसकी सूचना साइबर थाना को प्राप्त होती है। इसके बाद पुलिस द्वारा मोबाइल को ट्रैकिंग में रखा जाता है और टेलीकॉम कंपनियों की मदद से उसमें नई गतिविधि होने पर सूचना मिलते ही कार्रवाई कर मोबाइल को रिकवर किया जाता है।

 

इसी क्रम में साइबर थाना टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए 128 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस किए। ये मोबाइल बिहार, कोलकाता सहित सीमावर्ती जिले कोरबा, जांजगीर तथा रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार, छाल और खरसिया क्षेत्रों में उपयोग में पाए गए, जिन्हें संबंधित उपयोगकर्ताओं से संपर्क कर वापस प्राप्त किया गया और आज आयोजित कार्यक्रम में उनके स्वामियों को सौंपा गया।

बरामद मोबाइल में वीवो, ओप्पो, रेडमी, पोको, रियलमी, वनप्लस, सैमसंग एवं मोटोरोला जैसे ब्रांडेड और महंगे मोबाइल शामिल हैं, जिनकी *कुल कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये से अधिक* है।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना के स्टाफ से मोबाइलों का वितरण कराया गया, उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल केवल संचार का साधन नहीं बल्कि बैंकिंग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और व्यक्तिगत यादों को सहेज कर रखने का अहम माध्यम बन चुका है। ऐसे में मोबाइल गुम होना किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी अन्य का गुम मोबाइल उपयोग करना गैरकानूनी है, इसलिए यदि किसी को मोबाइल मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाना या साइबर थाना में जमा करें, अन्यथा पुलिस ट्रैक कर संबंधित व्यक्ति तक पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई करेगी।

पत्रकारिता कार्यशालाएं

कार्यक्रम में आज मोबाइल वापस मिलने पर कई ऐसे लोग भी मौजूद थे जिन्होंने अपने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। मोबाइल पाकर वे भावुक हो उठे और एसएसपी सहित साइबर टीम का आभार व्यक्त किया तथा उनके साथ सेल्फी भी ली।

इस पूरी कार्रवाई में साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के निर्देशन में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक एवं उनकी टीम के सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, ज्योत्सना शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक रेनू सिंह मांडवी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, रूपराम पटेल, करुणेश राय, बृजलाल गुर्जर, महिला आरक्षक मेनका चौहान, आरक्षक धनंजय कश्यप, जगमोहन ओग्रे, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, रविंद्र गुप्ता, मनोज पटनायक, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, रोशन एक्का, गोविंद पटेल, गजेंद्र प्रधान एवं नवरक्षक उमेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*“जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिक अपने मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर सूचना दर्ज कराएं, जिससे समय पर कार्रवाई कर मोबाइल को रिकवर किया जा सके।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : राज्योत्सव में दिखाई दी विकास और संस्कृति की झलक, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ

November 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किरोड़ीमल महाविद्यालय में 10.78 करोड़ रुपए लागत के भवन एवं लैब निर्माण का किया भूमिपूजन

November 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दीपावली पर पटाखा दुकानों की नियमित करें जांच, अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी-कलेक्टर

November 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद

November 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महिलाओं को मिला रोजगार, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह कमा रहा 50 हजार रुपये महीना

November 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

November 1, 2026
Next Post
रफ्तार का कहर CMO चौक पर बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा, 14 साल की मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत

रफ्तार का कहर CMO चौक पर बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा, 14 साल की मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आम आदमी को बड़ी बड़ी राहत, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से नए रेट लागू…

आम आदमी को बड़ी बड़ी राहत, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से नए रेट लागू…

September 1, 2025
iPhone 18 Pro और iPhone Air 2 भारत में महंगे दाम पर होंगे लॉन्च, जानें नई कीमत

iPhone 18 Pro और iPhone Air 2 भारत में महंगे दाम पर होंगे लॉन्च, जानें नई कीमत

January 3, 2026
सड़क पर रुकी बुजुर्ग महिला को उमेश पटेल ने गाड़ी में बैठाकर पहुँचाया मंजिल तक

सड़क पर रुकी बुजुर्ग महिला को उमेश पटेल ने गाड़ी में बैठाकर पहुँचाया मंजिल तक

September 1, 2025
कल से Air India का सफर होगा महंगा! फ्यूल सरचार्ज बढ़ा, जानें कितना होगा प्राइस

कल से Air India का सफर होगा महंगा! फ्यूल सरचार्ज बढ़ा, जानें कितना होगा प्राइस

April 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Redmi M100 Pro: Redmi ने 50MP कैमरा के साथ लॉन्च किया OLED डिस्प्ले वाला बजट फ्रेंडली फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें
  • Dhanteras: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने और पूजन का देखें शुभ मुहूर्त, यहां जानें सबसे शुभ समय
  • Rashifal: वृषभ राशि वालों आज आपकी मेहनत रंग लाने वाली है और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं, जाने बाकि राशियों का हाल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR