• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, February 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

बिना बीमा वाहन और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्ती बढ़ेगी, मोटर वाहन कानून में संशोधन; DL नियम होंगे सख्त

Amish Kumari by Amish Kumari
January 11, 2026
in देश
बिना बीमा वाहन और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्ती बढ़ेगी, मोटर वाहन कानून में संशोधन; DL नियम होंगे सख्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सड़कों पर बिना बीमा वाले वाहन और लापरवाह ड्राइविंग पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव की तैयारी कर रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ऐसे वाहनों को जब्त करने का अधिकार देने और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों को सख्त करने के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसके अलावा, ड्राइवर के व्यवहार को बीमा प्रीमियम से जोड़ने की भी योजना बनाई जा रही है।

मंत्रालय ने इस हफ्ते राज्यों के परिवहन मंत्रियों और आयुक्तों के साथ बैठक में अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों का मसौदा साझा किया। इसके तहत प्रवर्तन एजेंसियों को यह अधिकार देने का प्रस्ताव है कि वे बिना बीमा चल रहे वाहनों को हिरासत में ले सकें। साथ ही यह भी प्रस्ताव है कि जिन लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस पिछले तीन साल में रद्द हुआ है, उन्हें नया लाइसेंस जारी न किया जाए।

READ ALSO

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच IndiGo का अहम फैसला, 28 फरवरी तक उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

2.5 करोड़ आधार कार्ड किए गए बंद, सरकार का बड़ा कदम लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?

कैसे तय होगा बीमा प्रीमियम?

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 147 में संशोधन का प्रस्ताव है, ताकि बीमा नियामक IRDAI को वाहन की उम्र और चालान इतिहास के आधार पर बीमा प्रीमियम और देनदारी तय करने का अधिकार मिल सके। इसका मकसद यह है कि बीमा की कीमत ड्राइवर के व्यवहार से जुड़ी हो और बार-बार नियम तोड़ने वालों को ज्यादा प्रीमियम देना पड़े।

 

एक अधिकारी ने कहा कि चालान का रिकॉर्ड यह बताने के लिए काफी होता है कि वाहन कैसे चलाया जा रहा है। फिलहाल थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए आधार प्रीमियम और देनदारी सरकार तय करती है, वह भी IRDAI से सलाह लेकर। बावजूद इसके, खासकर दोपहिया वाहनों में बड़ी संख्या ऐसे वाहनों की है जिनके पास वैध बीमा नहीं है।

ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में बदलाव

ड्राइवर के व्यवहार को लाइसेंस प्रणाली से जोड़ने के लिए मंत्रालय ने मोटर वाहन कानून की धारा 9 में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। यह धारा ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने और नवीनीकरण से जुड़ी है। प्रस्ताव के अनुसार, जिन लोगों के चालान रिकॉर्ड में असुरक्षित ड्राइविंग दिखाई देती है, उन्हें ड्राइविंग टेस्ट से छूट नहीं मिलेगी। अभी का नियम यह है कि लाइसेंस की वैधता खत्म होने से एक साल पहले नवीनीकरण कराने पर ड्राइविंग टेस्ट जरूरी नहीं होता।

इस प्रस्ताव पर विशेषज्ञों ने भी चिंता जताई है। दिल्ली के पूर्व उप परिवहन आयुक्त अनिल छिकारा का कहना है कि 15 साल के लाइसेंस अवधि में चालान होना आम बात है। उनका कहना है कि हर नवीनीकरण पर ड्राइविंग टेस्ट जरूरी होना चाहिए, लेकिन जिनका लाइसेंस रद्द हुआ है, उन पर नया लाइसेंस देने की पूरी रोक नहीं लगनी चाहिए, खासकर जब जांच में उनकी गलती न पाई जाए।

इसके अलावा, मंत्रालय ने बड़े और भारी वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस लेने की शर्तों में भी बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत अनुभव और कौशल के आधार पर बड़े वाहनों के लाइसेंस दिए जाएंगे, ताकि सड़क पर सुरक्षा बेहतर हो सके।

बीमा दायरा और मेडिकल नियमों में बदलाव

सरकार थर्ड पार्टी बीमा के दायरे को भी बढ़ाने पर विचार कर रही है। प्रस्ताव है कि निजी वाहनों में भी मालिक, ड्राइवर और वाहन में बैठे व्यक्ति को बीमा सुरक्षा मिले। अभी यह व्यवस्था केवल व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है।

इसके अलावा, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने और नवीनीकरण के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने की उम्र सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव है। फिलहाल 40 साल की उम्र के बाद मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी होता है, जिसे बढ़ाकर 60 साल करने की योजना है।

Related Posts

इतने  तारीख के बाद इंडिगो की कोई उड़ान नहीं होगी रद, सरकार को दिलाया भरोसा
देश

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच IndiGo का अहम फैसला, 28 फरवरी तक उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

February 4, 2026
अब सिर्फ फोटो और QR से होंगे सारे काम – जानिए क्या बदलने वाला है
देश

2.5 करोड़ आधार कार्ड किए गए बंद, सरकार का बड़ा कदम लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?

February 4, 2026
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर केमिकल से लदा टैंकर पलटा, 15 किलोमीटर तक लगा जाम, यात्री घंटों परेशान रहे
देश

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर केमिकल से लदा टैंकर पलटा, 15 किलोमीटर तक लगा जाम, यात्री घंटों परेशान रहे

February 4, 2026
DGCA की निगरानी में एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमानों की जांच पूरी, सभी विमान सुरक्षित पाए गए
देश

DGCA की निगरानी में एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमानों की जांच पूरी, सभी विमान सुरक्षित पाए गए

February 4, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! सैलरी में 80 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी! जल्द होगा ऐलान
देश

8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट, सैलरी-पेंशन बढ़ोतरी की प्रक्रिया हुई शुरू

February 4, 2026
PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! नौकरी बदलते ही अब आटोमेटिक ट्रांसफर होगा PF का पैसा, यहां जानें तरीका
देश

प्राइवेट नौकरी करने वालों को लग सकता है बड़ा झटका,पीएफ की ब्याज दरों में कटौती की आशंका;जानिए क्या है ताज़ा अपडेट और कितना पड़ेगा असर?

February 4, 2026
Next Post
जम्मू में गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों की संदिग्ध सैटेलाइट कॉल्स पर सेना अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू

जम्मू में गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों की संदिग्ध सैटेलाइट कॉल्स पर सेना अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

निवेश के लिए पैसे रखें तैयार…Tata Capital IPO इस दिन होगी लॉन्च, बाजार में मचेगी धूम…..

निवेश के लिए पैसे रखें तैयार…Tata Capital IPO इस दिन होगी लॉन्च, बाजार में मचेगी धूम…..

September 27, 2025
दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री साय

दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री साय

January 31, 2026
कोसारटेडा मध्यम सिंचाई जलाशय परियोजना के कार्य के लिए 11.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

कोसारटेडा मध्यम सिंचाई जलाशय परियोजना के कार्य के लिए 11.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

August 12, 2025
उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि : मुख्यमंत्री साय

उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि : मुख्यमंत्री साय

September 30, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ईरान में बढ़ते तनाव के बीच IndiGo का अहम फैसला, 28 फरवरी तक उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
  • 2.5 करोड़ आधार कार्ड किए गए बंद, सरकार का बड़ा कदम लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?
  • मुख्यमंत्री मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का करेंगे भूमिपूजन
  • मुख्यमंत्री ने किया ‘वूमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR