जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में रविवार को संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन नजर आए हैं। इसके बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सांबा जिले में आसमान में उड़ते हुए एक संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु देखी गई।
सूत्रों के अनुसार, सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में कई संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि दर्ज की गई है।
अधिकारियों का कहना है कि कम से कम पांच ड्रोन की मूवमेंट देखी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
















