• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब”— ढाई साल के मासूम की पत्थर से हत्या, रायगढ़ पुलिस ने सुलझाई दिल दहला देने वाली गुत्थी

Amish Kumari by Amish Kumari
April 20, 2026
in रायगढ़
“निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब”— ढाई साल के मासूम की पत्थर से हत्या, रायगढ़ पुलिस ने सुलझाई दिल दहला देने वाली गुत्थी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*20 अप्रैल, रायगढ़* । थाना कापू क्षेत्र के ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा से एक बेहद भावुक, हृदय विदारक और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक मां द्वारा अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर देने की यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि रिश्तों के सबसे पवित्र बंधन को भी शर्मसार करने वाली है। मामले में महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई कहानियां गढ़ी, लेकिन कापू पुलिस की सूझबूझ, तकनीकी साक्ष्य और वैज्ञानिक पूछताछ के सामने उसका झूठ ज्यादा देर तक टिक नहीं सका और आखिरकार सच्चाई सामने आ गई।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंगों से सजी 9वीं सांस्कृतिक संध्या, ‘लहर गंगा’ ने बांधा समां

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई — 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

घटना का खुलासा तब हुआ जब 19 अप्रैल को थाना कापू में मृतक बालक अनुज मंझवार के पिता बोधसाय मंझवार (28 वर्ष) ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पत्नी सोनमती सरोती मंझवार दो बच्चे है, लड़की ढूलबाई उम्र साढे चार साल तथा लड़का अनुज मझवार उम्र ढाई साल का है । सासुराल सरभांजा मेनपाठ है । दिनांक 16.04.2026 दिन गुरूवार को सबेरे करीब 05.00 बजे जंगल चार तोड़ने गया था उस समय घर पर पत्नी और दोनो बच्चे थे, । दोपहर में जब वह लौटा तो घर सूना मिला। शाम को उसकी साढ़े चार साल की बेटी दूलबाई अकेले घर पहुंची और बताया कि उसकी मां उसे घर भेजकर छोटे भाई अनुज को लेकर रानी गौवा नानी घर जंगल की ओर चली गई है। यह सुनते ही पिता को अनहोनी की आशंका हुई और ग्रामीणों के साथ रात तक जंगल में तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अगले दिन सुबह आरोपी महिला सोनमती अकेले घर लौटी, लेकिन उसने बच्चे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और टालमटोल करती रही। लगातार दो दिनों तक परिजनों और ग्रामीणों द्वारा जंगल में खोजबीन की गई। आखिरकार 18 अप्रैल की रात करीब 1 बजे रानीगौवा पहाड़ के पास एक पगडंडी किनारे महुआ पेड़ के पास पत्थर पर खून के धब्बे दिखाई दिए। आसपास गहरी खाई में तलाश करने पर मासूम अनुज का शव मिला, जो सिर पर गंभीर चोट के साथ खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। यह दृश्य देखकर परिजन फूट-फूट कर रो पड़े और पूरे गांव में मातम पसर गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कापू पुलिस ने तत्परता से *अपराध क्रमांक 68/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज* कर संदेही महिला को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर उनके मार्गदर्शन में वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। शुरुआत में महिला लगातार गुमराह करती रही और अपहरण जैसी कहानी गढ़ती रही, लेकिन जब पुलिस ने तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की, तो आखिरकार वह टूट गई।

पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि घटना के दिन वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके जा रही थी। रास्ते में लड़की को घर जाने लौटा दी और अपने बेटे को गोद में लेकर पहाड़ी चढ़ाई के दौरान थकान में बेटे को जमीन में उतार कर पैदल चलने बोली पर बालक अनुज जमीन पर बैठ गया, तब गुस्से में उसने अपने ढाई साल के मासूम बेटे को जमीन पर पटककर उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह घर लौटकर झूठी कहानी बनाकर सभी को भ्रमित करने लगी।

पुलिस ने मामले में ई-साक्ष्य के तहत आरोपी महिला का वीडियोग्राफी बयान लिया और उसे घटनास्थल ले जाकर घटना में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए। *आरोपी सोनमती सरोती मझवार पति बोधसाय मंझवार उम्र 27 साल निवासी ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा* को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी का सतत मार्गदर्शन पर इस पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप हुआ है । इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव एवं उनकी टीम के प्रधान आरक्षक जयशंरण चन्द्रा, रामलाल सिदार, आरक्षक विभूति सिदार, संजीव पटेल, देवनारायण भगत, महिला आरक्षक बबीता भगत, संगीता लकड़ा, डॉयल 112 चालक तेज कुमार बघेल ने संवेदनशीलता, तत्परता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए एक जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

*“इस प्रकार के जघन्य और अमानवीय अपराध समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। रायगढ़ पुलिस हर अपराध को गंभीरता से लेते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।”*

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंगों से सजी 9वीं सांस्कृतिक संध्या, ‘लहर गंगा’ ने बांधा समां

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई — 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तमिलनाडू से लापता 18 वर्षीय युवती की सकुशल दस्तयाबी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी में मिली सफलता

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की नौवीं संध्या में कथकली, ओड़िसी, लोक संगीत और सूफी गायन की रहेगी धूम

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: ओडिसी नृत्य में नैना कुसुम ने प्रस्तुत किया दुर्गा तांडव

September 22, 2026
Next Post
भारत के इस राज्य में भूकंप के भयानक झटके; दहशत में लोग, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.6 तीव्रता

जापान में भूकंप का लगा झटका,तटीय इलाकों में उठीं सुनामी की लहरें; जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आयुष्मान कार्ड से 1 साल में कितनी बार करवा सकते हैं फ्री में इलाज? लिमिट खत्म होने पर क्या होगा? यहां जानें पूरा नियम

आयुष्मान कार्ड से 1 साल में कितनी बार करवा सकते हैं फ्री में इलाज? लिमिट खत्म होने पर क्या होगा? यहां जानें पूरा नियम

November 20, 2025
छत्तीसगढ़ में रायगढ़ समेत 10 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश,मौसम विभाग ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह…

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ समेत 10 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश,मौसम विभाग ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह…

August 22, 2025
सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन के नियम में किया बड़ा बदलाव

सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन के नियम में किया बड़ा बदलाव

October 31, 2025
श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत बस्तर जिले के 87 तीर्थ यात्रियों को किया गया रवाना

श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत बस्तर जिले के 87 तीर्थ यात्रियों को किया गया रवाना

October 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंगों से सजी 9वीं सांस्कृतिक संध्या, ‘लहर गंगा’ ने बांधा समां
  • Small Savings Interest Rates: पीपीएफ, सुकन्‍या सहित सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्‍याज दरों पर फैसला, सितंबर को सरकार करेगी फैसला
  • CG Dhan Kharidi: किसानों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 362 नए धान खरीदी केंद्र, ये होंगी सुविधाएं
  • RBI: RBI ने बदले मार्केट रिस्क कैपिटल के नियम, बैंकों के लिए नए निर्देश जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR