• Privacy Policy
  • About Us
Friday, July 31, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

‘स्कूली बच्चों को मिड-डे मील में मिलेगी चिकन बिरयानी’, इस राज्य सरकार ने किया ऐलान

Amish Kumari by Amish Kumari
July 30, 2026
in देश
‘स्कूली बच्चों को मिड-डे मील में मिलेगी चिकन बिरयानी’, इस राज्य सरकार ने किया ऐलान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें कई तरह की योजनाएं चला रही है। इनमें एक योजना मध्याह्न भोजन योजना के नाम से संचालित की जाती है, जिसके तहत स्कूली बच्चों को पोषण आहार प्रदान किया जाता है। मिड-डे मील स्कीम के तहत हफ्ते भर का पूरा मेन्यू तैयार रहता है और उसी के हिसाब से बच्चों को आहार दिया जाता है। पोषण आहार के मेन्यू में अब चिकन बिरयानी शामिल होने वाला है, जिसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में मिड डे मिल में अंडा परोसे जाने को लेकर जमकर बवाल होने के बाद अब इसे मेन्यू से हटा दिया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय सरकार के इस फैसले विपक्षी दलों की क्या प्रतिक्रिया रहती है।

 

READ ALSO

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर युवती पर FIR, CJP प्रदर्शन में हुई थी शामिल

कल से बदलेंगे 10 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?

मध्याह्न भोजन में चिकन बिरयानी

मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री राज मोहन ने सीएम सी. जोसेफ विजय के सामने मिड डे मिल में एक हफ्ते के भीतर चिकन बिरयानी परोसने का का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने अपने प्रस्ताव में कहा कि राज्य के हर बड़े राजनीतिक दौर ने अपने तरीके से स्कूली पोषण कार्यक्रम को मजबूत किया है। उन्होंने याद दिलाया कि के. कामराज ने सबसे पहले मिड-डे मील योजना की शुरुआत की थी। इसके बाद कलाईग्नार करुणानिधि ने इसमें अंडे जोड़े, एमजीआर ने इसे पौष्टिक भोजन कार्यक्रम में बदला और जयललिता ने पूरे हफ्ते अंडे बांटने की व्यवस्था को आगे बढ़ाया। मंत्री ने कहा कि इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनकी इच्छा है कि अब सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन बच्चों को चिकन बिरयानी दी जाए।

 

कल्याणकारी योजनाओं की नींव

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह प्रस्ताव फिलहाल मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के विचाराधीन है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और प्रशासनिक स्तर पर इसके विभिन्न पहलुओं का आकलन किया जा रहा है। बता दें तमिलनाडु को हमेशा से देश में स्कूली पोषण कार्यक्रमों का ध्वजवाहक माना जाता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज द्वारा शुरू की गई इस मध्याह्न भोजन योजना ने देश भर में कल्याणकारी योजनाओं की नींव रखी थी। इसके बाद आने वाली हर सरकार ने भोजन की पौष्टिकता और उसके मेन्यू में लगातार सुधार कर इसे और बेहतर बनाया।

स्कूल में दो वक्त का पौष्टिक भोजन

इसी कड़ी में सितंबर 2022 में तत्कालीन डीएमके सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ की शुरुआत की थी, जिसे बाद में ‘पेरुंथलैवर कामराजर ब्रेकफास्ट स्कीम’ नाम दिया गया। मिड-डे मील के साथ चलने वाली इस योजना ने यह सुनिश्चित किया कि बच्चों को स्कूल में दो वक्त का पौष्टिक भोजन मिले।

 

ज्यादा तनाव, न कमाई की चिंता! पैसे के साथ मिलेगा सुकून और सम्मान, महिलाओं के लिए ये करियर ऑप्शन है बेस्ट

प्रश्न 1: स्कूलों में मिड-डे मील में चिकन बिरयानी परोसी जाएगी?

उत्तर: शिक्षा मंत्री ने सप्ताह में एक दिन चिकन बिरयानी परोसने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

 

प्रश्न 2: चिकन बिरयानी का प्रस्ताव किसने रखा है?

उत्तर: तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री राज मोहन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के समक्ष यह प्रस्ताव रखा है।

 

प्रश्न 3: इस प्रस्ताव का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अधिक पौष्टिक और प्रोटीन युक्त भोजन उपलब्ध कराना तथा पोषण स्तर में सुधार करना है।

प्रश्न 4: क्या इस प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है?

उत्तर: नहीं। फिलहाल यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री के विचाराधीन है और प्रशासनिक स्तर पर इसके विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है।

 

प्रश्न 5: मिड-डे मील योजना के अलावा कौन-सी पोषण योजना चल रही है?

राज्य में ‘पेरुंथलैवर कामराजर ब्रेकफास्ट स्कीम’ भी संचालित है, जिसके तहत प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को स्कूल में नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है।

 

Related Posts

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर युवती पर FIR, CJP प्रदर्शन में हुई थी शामिल
देश

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर युवती पर FIR, CJP प्रदर्शन में हुई थी शामिल

July 31, 2026
कल से बदलेंगे 10 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?
देश

कल से बदलेंगे 10 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?

July 31, 2026
15 जून से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं कर ने पर देना पड़ सकता है जुर्माना
देश

ITR भरने की आज आखिरी तारीख, टैक्सपेयर्स तुरंत कर लें ये काम; नहीं चुकाने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना

July 31, 2026
आज से बैंकों में लागू हो रही RBI की नई गाइडलाइंस, अब कुछ घंटों के भीतर ही तत्काल होगा चेक क्‍ल‍ियर!
देश

RBI का बड़ा ऐलान: अब बैंक बल्क डिपॉजिट पर तय कर सकेंगे अलग ब्याज दरें, इस दिन से होगा लागू

July 31, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
देश

छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की नई टीम का ऐलान, यहां देखें लिस्ट

July 30, 2026
मुख्यमंत्री अजा, अजजा विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: आवेदन 20 जून तक
देश

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Status का Caption भी अब कर सकेंगे Edit…

July 30, 2026
Next Post
देह व्यापार के नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, कोतवाली से दो युवतियां हिरासत में; कई जगह छापेमारी जारी

देह व्यापार के नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, कोतवाली से दो युवतियां हिरासत में; कई जगह छापेमारी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

LPG से लेकर आधार तक आज से बदल गए कई बड़े नियम, जानिए आपके जेब पर कितना पड़ेगा असर?

LPG से लेकर आधार तक आज से बदल गए कई बड़े नियम, जानिए आपके जेब पर कितना पड़ेगा असर?

July 1, 2026
छत्तीसगढ़ में कल से अंधड़-बारिश का अलर्ट, 40-50km रफ्तार से चलेगी हवाएं

छत्तीसगढ़ में मानसून की आहट, कल से बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

June 10, 2026
छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान

छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान

February 19, 2026
बड़ा हादसा, मालगाड़ी के तीन दर्जन से अधिक डिब्बे ट्रैक से उतरे… मचा हड़कंप..

बड़ा हादसा, मालगाड़ी के तीन दर्जन से अधिक डिब्बे ट्रैक से उतरे… मचा हड़कंप..

October 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान : 16 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावक पर कार्रवाई
  • PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर युवती पर FIR, CJP प्रदर्शन में हुई थी शामिल
  • कल से बदलेंगे 10 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?
  • ITR भरने की आज आखिरी तारीख, टैक्सपेयर्स तुरंत कर लें ये काम; नहीं चुकाने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR