आज शेयर बाजार (Stock Market Today) की शुरुआत कमजोर रह सकती है। गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 163.50 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिससे सोमवार को दलाल स्ट्रीट पर नेगेटिव ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार दबाव में बंद हुए थे, वहीं आज एशियाई बाजारों में भी बिकवाली हावी नजर आ रही है। ऐसे माहौल में निवेशकों की नजर आज कुछ खास शेयरों पर बनी रहेगी, आइए जानते हैं किन शेयरों पर रहेगा फोकस।
इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे – LTIMindtree, पंजाब नेशनल बैंक, टाटा कैपिटल, आरती सरफेक्टेंट्स, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स, Ceat, Hatsun Agro Product, Havells India, हिंदुस्तान जिंक, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन, ओबेरॉय रियल्टी, Apollo Techno Industries, और Atlanta Electricals 19 जनवरी को अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगे।
Reliance Industries – तीसरी तिमाही में मुनाफा 1.6% बढ़कर 22,290 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 21,930 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 10% बढ़कर 2.93 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 2.67 लाख करोड़ रुपये था।
HDFC Bank – मुनाफा 11.5% बढ़कर ₹18,653.8 करोड़ हो गया, जबकि पहले यह ₹16,735.5 करोड़ था। नेट इंटरेस्ट इनकम 6.4% बढ़कर ₹32,615 करोड़ हो गई, जबकि पहले यह ₹30,653.3 करोड़ थी।
ICICI Bank – मुनाफा 4% घटकर ₹11,317.9 करोड़ रहा, जबकि पहले यह ₹11,792.4 करोड़ था। नेट इंटरेस्ट इनकम 7.7% बढ़कर ₹21,932.2 करोड़ हो गई, जबकि पहले यह ₹20,370.6 करोड़ थी।
Wipro – कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 7% गिरकर 3,119 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहले यह 3,353.8 करोड़ रुपये था। बोर्ड ने 6 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया।
Tech Mahindra – मुनाफा 14.1% बढ़कर 1,122 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 983.2 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 8.3% बढ़कर 14,393.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 13,285.6 करोड़ रुपये था।
IDBI Bank – मुनाफा 1.4% बढ़कर 1,935.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 1,908.3 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 24% घटकर 3,209.4 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पहले यह 4,228.2 करोड़ रुपये थी।
Yes Bank – मुनाफा 55.4% बढ़कर 952 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 612 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 10.9% बढ़कर 2,466 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पहले यह 2,224 करोड़ रुपये थी।
RBL Bank – मुनाफा 555% बढ़कर 214 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 33 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 5% बढ़कर 1,657 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पहले यह 1,585 करोड़ रुपये थी।
UCO Bank – मुनाफा 15.8% बढ़कर 739.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 638.8 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 11.3% बढ़कर 2,646.1 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पहले यह 2,377.7 करोड़ रुपये थी।
Punjab & Sind Bank – मुनाफा 19.3% बढ़कर 336.4 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 282 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 5% बढ़कर 986.2 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पहले यह 938.8 करोड़ रुपये थी।
L&T Finance – मुनाफा 17.9% बढ़कर ₹738.6 करोड़ हो गया, जबकि पहले यह ₹626.4 करोड़ था। नेट इंटरेस्ट इनकम 13.4% बढ़कर ₹2,537 करोड़ हो गई, जबकि पहले यह ₹2,237.1 करोड़ थी।
Bajaj Healthcare – मुनाफा 33.7% बढ़कर 15.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 11.7 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 31.3% बढ़कर 161.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 122.8 करोड़ रुपये था।
JSW Infrastructure – मुनाफा 8.9% बढ़कर 359.1 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 329.8 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 14.2% बढ़कर 1,349.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 1,181.8 करोड़ रुपये था।
Vedanta – कंपनी की सब्सिडियरी, ESL स्टील को ओडिशा सरकार से 1,255.37 करोड़ रुपये के दो डिमांड नोटिस मिले हैं। ये नोटिस दो माइनिंग लीज—BICO और फीग्रेड माइन—के ऑपरेशन के चौथे साल में मिनिमम प्रोडक्शन और डिस्पैच टारगेट पूरे करने में कथित कमी के संबंध में हैं।
CG Power and Industrial Solutions – कंपनी को अमेरिका में एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए, Tallgrass Integrated Logistics Solutions LLC, USA से पावर ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई के लिए 900 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
Rail Vikas Nigam – कंपनी साउथ ईस्टर्न रेलवे से 87.55 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। इस ऑर्डर में LHB कोच में चार कैमरों वाले IP-बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम (VSS) की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग शामिल है।
















