• Privacy Policy
  • About Us
Friday, July 31, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

आज इन चार राशि वालों की सुख-सुविधाओं में हो सकती है वृद्धि, पढ़ें 19 अप्रैल का राशिफल

Amish Kumari by Amish Kumari
April 19, 2026
in राशिफल
सप्ताह के पहला दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अपार धन लाभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रविवार, 19 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन चंद्रमा का गोचर मेष राशि में और भरणी नक्षत्र में होगा। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व भी है और इस दिन एक साथ कई ग्रहों का संयोग बनेगा, जिससे कुछ राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं। आय में इजाफा और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 अप्रैल का दिन।

 

READ ALSO

सावन के पहले दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

आज इन चार राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, करियर-व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल!

 

मेष राशि
आज सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। आमदनी बढ़ने से खुशी मिलेगी, लेकिन हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। पिताजी से काम को लेकर अहम बातचीत होगी। मां की सेहत थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी और घर में पूजा-पाठ का माहौल बनेगा। संतान से किया वादा निभाना आज बेहद जरूरी है।

 

 

 

वृषभ राशि
आज का दिन मौके और सीख दोनों लेकर आया है। प्रमोशन की खबर दिल खुश कर सकती है। संतान की इच्छाएं पूरी करेंगे और नया वाहन लेने की योजना भी बनेगी। बस ध्यान रखें। अहंकार को अपने पास भी न फटकने दें, नहीं तो बाद में यही परेशानी का कारण बनेगा।

 

 

 

मिथुन राशि
आज आपकी प्रतिभा चमकेगी और लोग आपकी काबिलियत की तारीफ करेंगे। लेकिन कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। कोई आपके खिलाफ चाल चल सकता है। वैवाहिक जीवन में हल्की तकरार हो सकती है, जिसे समझदारी से सुलझाना बेहतर रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुश करेगी, लेकिन किसी सहयोगी से बहस भी हो सकती है।

कर्क राशि
आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी के संकेत हैं। दिनभर भागदौड़ रहेगी, लेकिन कुछ खास लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। मन की इच्छा पूरी होगी और पूजा-पाठ में मन लगेगा। खोई हुई कोई चीज भी वापस मिल सकती है। अच्छा खाना और अपनों के साथ मेल-मिलाप दिन को खास बना देगा।

 

 

 

सिंह राशि
आज सहयोग और समझदारी का दिन है। सामाजिक और  राजनीतिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। पड़ोस में चल रहा विवाद बढ़ सकता है, इसलिए चुप रहना ही समझदारी है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता दे सकती है। संतान से किया वादा निभाकर आप उनका दिल जीत लेंगे।

 

 

कन्या राशि
आज आपको चौकन्ना रहना होगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन सहकर्मियों का साथ आपको मजबूत बनाएगा। यात्रा करनी पड़े तो पूरी सावधानी रखें। किसी परेशानी का हल पिताजी की सलाह से मिल सकता है। बिजनेस में बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है।

 

 

 

तुला राशि
आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी। जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करेंगे और किसी मनोरंजन कार्यक्रम का आनंद भी लेंगे। लेकिन खर्चों पर लगाम जरूरी है, नहीं तो बाद में आर्थिक दबाव महसूस होगा।

 

वृश्चिक राशि
आज राहत का दिन है। पुरानी समस्याएं खत्म होने लगेंगी। भाई-बहनों से रिश्ते सुधरेंगे। संतान को नौकरी के लिए बाहर से बुलावा आ सकता है। नए घर का सपना भी आकार ले सकता है। लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला गड़बड़ी कर सकता है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ें।

 

 

 

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए फायदे का है, बस आलस्य से बचें। काम टालेंगे तो आगे चलकर परेशानी बढ़ेगी। बिजनेस के लिए लोन लेने का विचार बन सकता है। प्रॉपर्टी डील में सावधानी रखें और किसी को उधार देने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

 

 

मकर राशि
आज अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है, लेकिन सोच-समझकर। प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा समय है और परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताकर मन को शांति मिलेगी।

 

 

 

कुंभ राशि
आज सेहत आपका ध्यान मांग रही है। उतार-चढ़ाव के कारण थोड़ा परेशान रह सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का प्लान बनेगा, लेकिन अपनी हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। घूमने के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है और विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। व्यापार में मीठी वाणी से ही सफलता मिलेगी। परिवार में किसी से कहासुनी हो सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। राजनीति  या सामाजिक क्षेत्र में जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे तो रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। सहयोग की भावना आपको हर जगह आगे ले जाएगी।

Related Posts

मेष और धनु राशि वालों को हो सकता है अचानक धन लाभ, पढ़िए 23 सितंबर का राशिफल!
राशिफल

सावन के पहले दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

July 30, 2026
सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी; अब कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी..
राशिफल

आज इन चार राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, करियर-व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल!

July 28, 2026
सप्ताह के पहला दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अपार धन लाभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल!
राशिफल

मेष राशि वालों की बढ़ेगी किस्मत, इन राशि को रखना होगा धैर्य, पढ़े दैनिक राशिफल!

July 27, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

आज इन राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल!

July 26, 2026
आज इन चार राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ, पढ़े दैनिक राशिफल!
राशिफल

आज इन चार राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ, पढ़े दैनिक राशिफल!

July 25, 2026
आज इन 3 राशि वालों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, बिजनेस में मिलेगी सफलता, पढ़िए 19 दिसंबर का राशिफल
राशिफल

मिथुन राशि वालों आज आपको नए काम की शुरुवात और कर्ज से राहत मिल सकती है, पढ़े 24 जुलाई का राशिफल!

July 24, 2026
Next Post
गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, जानिए इसके सेवन के जबरदस्त फायदे और सही तरीका

गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, जानिए इसके सेवन के जबरदस्त फायदे और सही तरीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अध्यापन कार्य हेतु शिक्षकों की पात्र अपात्र की सूची जारी

अध्यापन कार्य हेतु शिक्षकों की पात्र अपात्र की सूची जारी

July 30, 2025
विजयपुरा में प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दो लोग घायल – इंजन में खराबी की आशंका

विजयपुरा में प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दो लोग घायल – इंजन में खराबी की आशंका

February 8, 2026

विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने केन्द्रीय बजट से मिले

July 28, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

July 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला
  • आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की नई टीम का ऐलान, यहां देखें लिस्ट
  • WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Status का Caption भी अब कर सकेंगे Edit…
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR