• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, June 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन,सुनने को मिलेगी खुशखबरी; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

Amish Kumari by Amish Kumari
January 29, 2026
in राशिफल
वृस्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है, पढ़े बाकि राशियों का राशिफल!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आज गुरुवार, 29 जनवरी का दिन है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में हैं ,फिर इसके बाद मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में होगा। ऐसे में आज गजकेसरी योग बना हुआ हुआ है साथ ही शुक्र-बुध युति से लक्ष्मी नारायण योग का भी शुभ संयोग बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष (Aries)

​आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। बेवजह की भागदौड़ रहने से आप परेशान रहेंगे। आप किसी की कही सुनी बातों को लेकर परेशान न हो। यदि आपने किसी नए वाहन की खरीदारी की प्लानिंग की हैं, तो उसमें आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहे। कोई पुरानी बीमारी उभरेगी, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगी। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

READ ALSO

खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का दिन, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़े दैनिक राशिफल!

आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और बैंक बैलेंस में होगी बढ़ोतरी, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

​वृष (Taurus)

​आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपकी कुछ नया करने की आदत रंग लाएगी और आपके नए मित्र भी बनेंगे, लेकिन खर्चों के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी, जिससे आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। किसी को नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।

​मिथुन (Gemini)

​आज का दिन आपके लिए वाणी व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, तो उसमें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे आपके शत्रु ही उत्पन्न होंगे। ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा सावधानी बरतें, क्योंकि आपके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। यदि किसी प्रॉपर्टी के खरीद फरोख्त की योजना बनाई है, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। आपका मन आज इधर-उधर के कामों में थोड़ा ज्यादा लगेगा।

​कर्क (Cancer)

​आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों मे वृद्धि लेकर आने वाला है। आप यदि परिवार में किसी सदस्य को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करके कामों को करना होगा। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात आपके दिल को छूएगी। किसी नए वाहन की खरीदारी की आप योजना बनाएंगे।

​सिंह (Leo)

​आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा और विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा स्ट्रीक्सनेस दिखाएं, नहीं तो लापरवाही से उनकी समस्याएं बढ़ेंगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप काम को लेकर नई-नई ऊंचाइयों को छोड़ेंगे और जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। धन को लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी।

​कन्या (Virgo)

​आज आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपनी माता जी से बातचीत करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी थोड़ा कम होगा। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े ज्वेलरी आदि लेकर आ सकते हैं और आप अपने राजनीतिक करियर में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य आपके लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं।

​तुला (Libra)

​आज का दिन आपके लिए किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। धन को लेकर यदि आपका कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिससे आप पूरा अवश्य करेंगे।

​वृश्चिक (Scorpio)

​आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपके मन में काम को लेकर नई-नई आईडिया आएंगे ,जिन्हें आप बिजनेस में तुरंत लगाए। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है।

​धनु (Sagittarius)

​आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको अपनी इनकम को लेकर थोडा एहतियात बरतनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और अध्यापक पढ़ाई लिखाई में उनकी पूरी मदद करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

​मकर (Capricorn)

​आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे और अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और जीवन साथी के साथ आज आप रोमांटिक मूड में नजर आएंगे।

​कुंभ (Aquarius)

​आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपकी कोई काम को लेकर कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं।

​मीन (Pisces)

​आज आपको अपने बिजनेस को लेकर कुछ समस्याएं आएगी, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको अपने कामों में किसी दूसरे से सलाह लेने से बचना होगा। सरकारी कामों को पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपको अपनी इनकम पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो वह आपको परेशानी देगी।

Related Posts

इन पांच राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 16 अप्रैल का राशिफल
राशिफल

खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का दिन, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़े दैनिक राशिफल!

June 20, 2026
मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??
राशिफल

आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और बैंक बैलेंस में होगी बढ़ोतरी, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

June 19, 2026
तुला, वृश्चिक समेत इन राशि वालों के पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़िए दैनिक राशिफल
राशिफल

गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़े दैनिक राशिफल!

June 18, 2026
आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़े दैनिक राशिफल
राशिफल

आज इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ और धन लाभ के योग, पढ़े 15 जून का राशिफल

June 15, 2026
वृस्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है, पढ़े बाकि राशियों का राशिफल!
राशिफल

आज इन पांच राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े 14 जून का राशिफल!

June 14, 2026
सप्ताह के पहला दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अपार धन लाभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल!
राशिफल

आज इन 5 राशि वालों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा दिन, होगा धन लाभ और मिलेगी सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल!

June 13, 2026
Next Post
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मौसमी का जूस, जानें इसे पीने का सही समय और तरीका, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मौसमी का जूस, जानें इसे पीने का सही समय और तरीका, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कोरबा जिला जेल से फरार हुए चार विचाराधीन कैदी: जेलर की भूमिका संदिग्ध, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

कोरबा जिला जेल से फरार हुए चार विचाराधीन कैदी: जेलर की भूमिका संदिग्ध, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

August 3, 2025
महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई— दुष्कर्म और छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई— दुष्कर्म और छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

May 10, 2026
आज से बैंक खातों के लिए बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आपकी जेब पर सीधा प्रभाव

इस प्राइवेट बैंक ने कस्‍टमर्स को दी बड़ी राहत: होम लोन किया सस्ता, ब्याज दरों में की भारी कटौती, जानें नए रेट्स…

November 7, 2025
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान…

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान…

November 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त
  • ड्रोन दीदी अभियान से कृषि क्षेत्र में तकनीक और मातृशक्ति का होगा सशक्त संगम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR