Toll New Rules हाईवे पर गाड़ी लेकर निकलने से पहले अब सिर्फ फास्टैग और टोल टैक्स ही नहीं, इंश्योरेंस (Insurance SMS Alert) का भी ध्यान रखना होगा। अगर आपकी गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस (Third Party Insurance) खत्म हो चुका है, तो टोल प्लाजा (Traffic Rules) पार करते ही आपके मोबाइल पर अलर्ट SMS आ सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इसके लिए एक नई व्यवस्था का ट्रायल शुरू किया है। फिलहाल दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा पर इसकी टेस्टिंग चल रही है।
इस सिस्टम के जरिए बिना वैलिड इंश्योरेंस (Toll Plaza SMS Alert) के सड़क पर चलने वाले वाहनों की पहचान की जाएगी। इसका मकसद वाहन मालिकों को समय रहते इंश्योरेंस रिन्यू कराने की याद दिलाना है, ताकि उन्हें नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना न भरना पड़े।
टोल पार करते ही कैसे मिलेगा मैसेज?
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, NHAI ने दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) पर बने मुंडका टोल प्लाजा से इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इसके तहत टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों का डेटा वाहन (Vahan) पोर्टल के साथ साझा किया जाएगा। जैसे ही कोई गाड़ी टोल पार करेगी, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर वाहन डेटाबेस में भेजा जाएगा। इसके बाद सिस्टम जांच करेगा कि गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस वैलिड है या नहीं।
अगर इंश्योरेंस की वैधता खत्म हो चुकी है या वाहन का वैलिड इंश्योरेंस नहीं है, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाएगा। इस मैसेज में गाड़ी का नंबर, टोल पार करने का समय और इंश्योरेंस एक्सपायर होने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वाहन मालिक को जल्द इंश्योरेंस रिन्यू कराने की सलाह भी मिलेगी।
बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने पर कितना जुर्माना?
मोटर व्हीकल एक्ट (Third Party Insurance) के तहत भारत में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराना अनिवार्य है। इसके बिना वाहन चलाना कानून का उल्लंघन है। अगर कोई व्यक्ति इस नियम को तोड़ता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। नियमों के मुताबिक, पहली बार बिना वैलिड इंश्योरेंस गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर 5,000 रुपये या बेस इंश्योरेंस प्रीमियम का तीन गुना, जो भी ज्यादा हो, जुर्माना हो सकता है। वहीं, दूसरी बार पकड़े जाने पर 10,000 रुपये या बेस प्रीमियम का पांच गुना, जो भी ज्यादा हो, जुर्माना देना पड़ सकता है। यानी इंश्योरेंस (Toll Tax) की समयसीमा पर ध्यान नहीं देना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में टोल से मिलने वाले SMS को नजरअंदाज करने के बजाय अपने वाहन के दस्तावेज और इंश्योरेंस की वैधता जरूर जांच लें।
क्या पूरे देश में लागू होगा NHAI का नया सिस्टम?
Toll New Rulesफिलहाल यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है। मुंडका टोल प्लाजा पर इसकी टेस्टिंग की जा रही है। शुरुआती नतीजों के आधार पर सिस्टम की कमियों को दूर किया जाएगा और इसे बेहतर बनाया जाएगा। अगर ट्रायल सफल रहता है, तो NHAI इसे देश के दूसरे नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर भी लागू कर सकता है। इससे बिना इंश्योरेंस सड़क पर चलने वाले वाहनों की पहचान करना आसान होगा और वाहन मालिकों को भी समय पर इंश्योरेंस रिन्यू कराने में मदद मिलेगी।















