आंध्र प्रदेश के करनूल में चलती बस में भयंकर आग लग गई और इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक कावेरी ट्रेवल्स की बस में हादसे के वक्त ड्राइवर और असिस्टेंट को मिलाकर कुल 42 यात्री सवार थे। एसपी ने बताया कि एक बाइक से टकराने के बाद बस में आग लग गई। अब तक हादसे में घायल 12लोगों को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम चल रहा है। यह दुर्घटना शुक्रवार की तड़के करीब 3 बजे की है, जब एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद एक वोल्वो बस में आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गई। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी।
अब तक 12 यात्रियों की मौत की खबर
कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया, “करीब 3 बजे, कावेरी ट्रैवल्स की एक वोल्वो बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। बस एक दोपहिया वाहन से टकरा गई और बस के नीचे फंस गई। शायद इसी वजह से चिंगारी निकली और आग लग गई। चूंकि यह एक एसी बस थी, इसलिए यात्रियों को खिड़कियां तोड़नी पड़ीं। जो भी शीशे तोड़ पाए, वे सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 25 लोगों की जलकर मौत हो गई है। हालांकि अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो सकी है।
सीएम ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया
पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कुरनूल के बाहरी इलाके चिन्नातेकुर के पास एक निजी ट्रैवल्स बस में आग लगने से कई यात्रियों के ज़िंदा जल जाने की दुखद घटना पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया है। वाईएस जगन ने एक बयान में कहा कि हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक बस से जुड़ी यह घटना बेहद दुखद है और इसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
















