• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Amish Kumari by Amish Kumari
June 12, 2026
in मनोरंजन
‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

प्राइम वीडियो और टीवीएफ ने आज अपनी आने वाली कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया, जिसे देखकर दर्शक अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। द वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस की गई और ललितम तिवारी के निर्देशन में बनी इस सीरीज की कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है, जिसे दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने मिलकर तैयार किया है। हंसते-हंसते लोटपोट कर देने वाले इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे डॉ प्रभात भठकंडी के एक बदहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से पहले जैसा बनाने के लिए मुश्किलों से जूझ रहे हैं, पर उन्हें जल्द ही समझ आ जाता है कि कुछ बीमारियों का इलाज दवाइयों से नहीं होता, बल्कि इसके लिए बिल्कुल अलग तरीका अपनाना पड़ता है।

 

READ ALSO

The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वन देवी और विकास की दमदार कहानी

Toxic OTT Relese: इस दिन होगी OTT पर रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म

 

वेब सीरीज की कास्ट और रिलीज डेट

ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2 में अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर और गरिमा विक्रांत सिंह फिर से अपने-अपने किरदारों में नजर आने वाले हैं, जबकि इस बार दिनेश लाल यादव भी एक अहम किरदार निभाकर इस सीरीज से जुड़ने वाले हैं। यह नया सीजन भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों में 23 जून को सिर्फ प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर के लिए तैयार है।

यहां देखें ट्रेलर

 

 

 

किस दिशा जाएगी सीजन दो की कहानी?

इस ट्रेलर में डॉ प्रभात (अमोल पाराशर) के उस मिशन की झलक दिखाई गई है जिसमें वे भठकंडी के एक बदहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से पहले जैसा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जब उन्हें इस बात का भरोसा हो जाता है कि अब गांव वाले उनके साथ हैं, तभी नई-नई चुनौतियां उनके सामने आकर खड़ी हो जाती हैं। डॉ प्रभात को लगता है कि अगर उनके अस्पताल को आदर्श पीएचसी का खिताब मिल जाए तो सारी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी। पर उन्हें जल्द ही समझ आ जाता है कि कामयाबी सिर्फ डॉक्टरी की डिग्री और अच्छा अस्पताल चलाने से नहीं मिलती है। गांव वालों के अजीबोगरीब रवैये, स्थानीय राजनीति के चक्कर, लोगों के दिलों में बसे शक और जरूरी सामानों की हमेशा रहने वाली कमी के बीच, क्या डॉ प्रभात भठकंडी की इन परेशानियों का सही इलाज ढूंढ पाएंगे या फिर साबित हो जाएगा की ये सब ठीक करना उनके बस की बात नहीं?

 

क्या है सीरीज को लेकर अमोल का कहना?

इस सीरीज में डॉ प्रभात का मुख्य किरदार निभाने वाले अमोल पाराशर ने कहा, ‘इस नए चैप्टर में भठकंडी में मेरे किरदार का सफ़र कुछ इस तरह आगे बढ़ता है, जैसा किसी ने सोचा भी नहीं होगा। उसे थोड़ी-बहुत कामयाबी तो मिली है, पर उसके सामने नई-नई मुसीबतें भी आकर खड़ी हो गई हैं। मुझे इस सीरीज की सबसे अच्छी बात ये लगी कि इसमें गांव के अस्पतालों की असली और गंभीर दिक्कतों को बखूबी पर्दे पर उतारा गया है और फिर उन्हें मजाक, अपनेपन के भाव, कॉमेडी और जज्बातों के साथ इस तरह पेश करता है कि इसकी कहानी हर उम्र और क्षेत्र के दर्शकों को अपनी सी लगती है।’

 

विनय पाठक का क्या है कहना?

चेतन कुमार का किरदार निभाने वाले विनय पाठक ने कहा, ‘टीवीएफ ने हमेशा से ही जमीन से जुड़ी और आम लोगों की कहानियों को पेश किया है, जो सीधा दर्शकों के दिलों में उतर जाती हैं और ‘ग्राम चिकित्सालय’ इसकी सबसे अच्छी मिसाल है। इस शो की खासियत यह है कि यह गांव के अस्पतालों के सच और वहां के लोगों की जिंदगी को अपनेपन के भाव, हंसी-मजाक और सच्चे जज्बातों के साथ दिखाता है। नए सीज़न में आपसी रिश्ते और गहरे होंगे, मुश्किलें और ज़्यादा उलझी हुई होंगी और इन किरदारों का सफ़र और भी मज़ेदार हो जाएगा। मुझे उस लम्हे का बेसब्री से इंतजार है जब दर्शक दोबारा इस माहौल में वापस आएँगे और पूरे गाँव के साथ फिर से जुड़ेंगे।’

 

आकांक्षा रंजन का सीरीद को लेकर बयान

डॉ. गार्गी का किरदार निभाने वाली आकांक्षा रंजन कपूर ने कहा, टइस नए सीजन में गांव के अस्पतालों की बदहाली, गांव की राजनीति और आम लोगों की रोज़ की मुश्किलों को एक नए नजरिए से पेश किया गया है। मेरा किरदार जमीन से जुड़ा और आगे बढ़ने की चाह रखने वाला है, पर उसे यह भी अच्छे से पता है कि जिन हालातों में वो काम कर रही है, उनमें क्या मुमकिन है और क्या नहीं। मुझे अपने किरदार की एक बात सबसे अच्छी लगी कि वो किसी से डरती नहीं और अपने दिल की बात खुलकर कहना जानती है। फिर से एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा जो बिल्कुल सच्ची लगती है और लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ कुछ अच्छा करने की सीख भी देती है।’

 

 

 

 

दिनेश लाल यादव ने भी सीरीज को लेकर की बात

बाबू साहब का किरदार निभाने वाले दिनेश लाल यादव ने कहा, ‘ग्राम चिकित्सालय का पहला सीज़न रिलीज़ होने के तुरंत बाद मैंने भी इसे देखा और मुझे ये बात सबसे अच्छी लगी कि इसे बहुत ही खूबसूरती से बनाया गया था। इसमें गांव के माहौल, रोज की भागदौड़ और मुश्किलों, लोगों के बीच आपसी मेलजोल और बाहरी लोगों पर भरोसा न करने जैसी बातों को बड़ी सच्चाई से, लेकिन हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है। इस सीरीज की सबसे अच्छी बात यही है कि यह असली दिक्कतों को दिखाती है पर इस अंदाज में कि आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाए, आप हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर हो जाएं। असल जिंदगी से जुड़ी ऐसी कहानियां पेश करने के लिए मैं टीवीएफ का शुक्रगुज़ार हूँ, और प्राइम वीडियो का भी, जो जमीन से जुड़ी इन भारतीय कहानियों को दुनिया के कोने-कोने में मौजूद दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।’

 

 

Related Posts

मनोरंजन

The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वन देवी और विकास की दमदार कहानी

September 16, 2026
मनोरंजन

Toxic OTT Relese: इस दिन होगी OTT पर रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म

September 16, 2026
मनोरंजन

OTT relese this week: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी सस्पेंस-क्राइम से रोमांस तक फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

September 14, 2026
मनोरंजन

Padayatra trailer: पदयात्रा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, ममूटी और गोपालकृष्णन 33 साल बाद फिर साथ आए नजर

September 13, 2026
मनोरंजन

Shaque Trailer: परिणीति चोपड़ा की ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

September 10, 2026
मनोरंजन

Nayyi Navelli Teaser: ‘नई नवेली’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, यामी गौतम का दिखा खतरनाक अवतार

September 10, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भरतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कासगंज से जयपुर जा रही बस की ट्रेलर से टक्कर, 4 की मौत

भरतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कासगंज से जयपुर जा रही बस की ट्रेलर से टक्कर, 4 की मौत

January 29, 2026
चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या

चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या

October 30, 2025
सर्दियों में ये ड्राई फ्रूट खाने से शरीर को मिलेगी गर्मी, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

सर्दियों में ये ड्राई फ्रूट खाने से शरीर को मिलेगी गर्मी, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

October 29, 2025
’मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

’मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

June 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
  • Latest Cg News : विशेष लेख : कच्ची दीवारों से पक्के सपनों तकः पीएम आवास ने बदली आवासहीन परिवारों की जिंदगी
  • Cg News : सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Chakradhar Samaroh 2026: महाराजा चक्रधर सिंह की ‘चंद्रबदनी’ पर डॉ. यास्मीन सिंह की शानदार कथक प्रस्तुति
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR