• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, May 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर सप्ताह के भीतर बड़ी कार्रवाई, 3 वाहनों से 75 टन स्क्रैप जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
March 16, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर सप्ताह के भीतर बड़ी कार्रवाई, 3 वाहनों से 75 टन स्क्रैप जब्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पिछले 48 घंटों में तीन थाना क्षेत्रों में अवैध कबाड़ परिवहन पर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 3 ट्रक वाहनों से करीब 75 टन लोहे का स्क्रैप जब्त किया गया है। जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख 69 हजार रुपये है, जबकि कार्रवाई में जब्त वाहनों की कीमत करीब 37 लाख रुपये है। इस प्रकार 3 कार्रवाई में कुल 60 लाख 69 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई जारी

READ ALSO

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा

“ऑपरेशन आघात” में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार

थाना पूंजीपथरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ परिवहन पर शिकंजा कसा। दिनांक 15 मार्च को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में गेरवानी चौक में 18 चक्का ट्रक क्रमांक CG13AZ7090 को रोककर जांच की गई, जिसमें करीब 31 टन लोहे का एंगल, छड़ एवं मशीनरी पार्ट्स का स्क्रैप लोड मिला, जिसकी कीमत लगभग 10,30,500 रुपये आंकी गई। वाहन चालक नितीश कुमार (25 वर्ष) निवासी कनाई थाना चारपोखरी जिला आरा भोजपुर (बिहार) के कब्जे से उक्त स्क्रैप जब्त कर उसके विरुद्ध धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

अवैध कबाड पर पुसौर पुलिस की सप्ताह में दूसरी कार्रवाई

वहीं थाना पुसौर पुलिस ने सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए दिनांक 15 मार्च को सरिया से पुसौर की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक OD-09-N-9105 को रोककर जांच की। ट्रक में लोहे का कबाड़ लोड मिला। चालक विजेन्द्र लाहुर (50 वर्ष) निवासी चचौरा थाना सब जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से पूछताछ में उसने कबाड़ को रायगढ़ ले जाना बताया, लेकिन परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर 25.620 टन स्क्रैप (कीमत 7,68,600 रुपये) तथा ट्रक (कीमत लगभग 15 लाख रुपये) जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।

गस्त दौरान कोतरारोड़ पुलिस की सटिक कार्रवाई

इसी क्रम में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने भी रात्री गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर कोसमनारा तिराहा में नाकेबंदी कर 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 13 LA 5899 को रोककर जांच की। वाहन चालक मनोज यादव (40 वर्ष) निवासी छोटेवां थाना अवतार नगर जिला सारण (बिहार) ने ट्रक में करीब 19 टन लोहे का छड़ के टुकड़े एवं कबाड़ रायगढ़ ले जाना बताया। माल के संबंध में कागजात प्रस्तुत करने नोटिस देने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने करीब 5,70,000 रुपये कीमत का स्क्रैप सहित ट्रक को जब्त कर धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की तथा चालक पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

*“जिले में अवैध कबाड़ परिवहन और चोरी के माल की खरीदी-फरोख्त पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”*

Related Posts

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा
रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा

May 5, 2026
“ऑपरेशन आघात” में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार

May 5, 2026
“ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार

May 4, 2026
सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो चालक, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रायगढ़

सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो चालक, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

May 4, 2026
रायपुर डकैती का फरार आरोपी लुक छिप कर चला रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल, रायगढ़ पुलिस की रेड में दबोचा गया कुख्यात आरोपी, सट्टा खेलने वाला युवक भी गिरफ्तार
रायगढ़

रायपुर डकैती का फरार आरोपी लुक छिप कर चला रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल, रायगढ़ पुलिस की रेड में दबोचा गया कुख्यात आरोपी, सट्टा खेलने वाला युवक भी गिरफ्तार

May 4, 2026
खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान
रायगढ़

खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान

May 2, 2026
Next Post
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुडे 5 आरोपी गिरफ्तार, महिला एनजीओ कार्यकर्ता को CSR फंड दिलाने के नाम पर करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुडे 5 आरोपी गिरफ्तार, महिला एनजीओ कार्यकर्ता को CSR फंड दिलाने के नाम पर करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; होटल में ग्राहकों को करता था सप्लाई, पुलिस ने मैनेजर को किया गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; होटल में ग्राहकों को करता था सप्लाई, पुलिस ने मैनेजर को किया गिरफ्तार..

September 16, 2025
नए साल में टाटा स्टील समेत इन 3 शेयर करा सकते हैं ताबड़तोड़ कमाई, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह

शेयर बाजार आज धीमी शुरुआत कर सकता है, लेकिन इन शेयरों में दिखेगा कमाई का मौका

January 16, 2026
गेम खेलने मोबाइल नहीं दिया तो दोस्त का घोंटा गला, स्कूल में छिपाई लाश, 15 दिन से था लापता

गेम खेलने मोबाइल नहीं दिया तो दोस्त का घोंटा गला, स्कूल में छिपाई लाश, 15 दिन से था लापता

August 16, 2025
बिहार की राजनीति से बड़ी खबर, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ली

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ली

March 8, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मौसम का बड़ा बदलाव! कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ हो रही झमाझम बारिश
  • मोदी कैबिनेट बैठक में हुए अहम फैसले: दो नई सेमीकंडक्टर इकाइयों को मिली मंजूरी, गन्ना और कपास से किसानों को राहत..
  • तमिलनाडु के नए CM होंगे विजय! इस दिन लेंगे शपथ
  • IndiGo फ्लाइट के अंदर हुआ ब्लास्ट, इमरजेंसी गेट खोलकर निकाले गए पैसेंजर.. 198 यात्री थे सवार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR