• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च

Amish Kumari by Amish Kumari
November 6, 2025
in शिक्षा
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 06 नवम्बर 2025

 

READ ALSO

एसबीआई क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर

देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन महासमुंद जिले के बेलसोंडा से लोहिया चौक मार्च पास्ट निकाला गया। इस अवसर पर यूनिटी मार्च का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल एवं प्रमुख वक्ता पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अजय चंद्राकर शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने सरदार पटेल के जीवन, कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

 

लोहिया चौक में आयोजित समापन यात्रा में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को सरदार पटेल की सोच से प्रेरित बताया। श्री बघेल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान देश ने एकता और आत्मनिर्भरता की भावना के साथ चुनौतियों का सामना किया, जो सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के आदर्शों को साकार करता है।

 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं प्रमुख वक्ता श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल एक नेता नहीं, बल्कि भारत की एकता के शिल्पकार थे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के संघर्ष का आरंभ खेड़ा सत्याग्रह से हुआ, जिसकी सफलता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। श्री चंद्राकर ने कहा कि बारडोली सत्याग्रह की सफलता के बाद ही उन्हें सरदार की उपाधि मिली। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, संघर्ष और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। तीन वर्षों तक कठोर कारावास झेलने के बावजूद उन्होंने कभी जनसेवा का मार्ग नहीं छोड़ा। वे सच्चे अर्थों में जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने हर आंदोलन में आम जनता की आवाज बनकर कार्य किया। श्री चंद्राकर ने यह भी उल्लेख किया कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी आज उनके महान योगदान का प्रतीक है, जो हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि भी आंदोलनों की गवाह रही है, जहां कैंडल सत्याग्रह जैसे सफल जनआंदोलन हुए हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

 

समारोह में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

ग्राम पंचायत बेलसोंडा से लोहिया चौक तक यूनिटी मार्च

 

इसके पूर्व युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने और एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान देते हुए यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। गुरूवार को यूनिटी मार्च ग्राम पंचायत बेलसोडा के राम सप्ताह चौक से सुबह 11 बजे शुरुआत की गई। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर यूनिटी मार्च का शुभारंभ किया। जिले में 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा ग्राम पंचायत बेलसोंडा से प्रारंभ होकर कस्तूरबा गांधी छात्रावास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा, शहीद स्मारक, साईं मंदिर, ग्राम पंचायत खरोरा, त्रिमूर्ति कॉलोनी, अम्बेडकर चौक होकर लोहिया चौक में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, नागरिकगण, सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट, रेड क्रॉस, एन.एस.एस., महाविद्यालय एवं विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से स्वच्छता, नशा मुक्ति प्रतिज्ञा, स्वदेशी भारत/आत्मनिर्भर भारत संकल्प, जागरूकता का संदेश दिया गया। देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर कलेक्टर श्री विनय लंगेह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंग ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी, श्री प्रदीप चंद्राकर, श्रीमती कुमारी भास्कर, श्री देवेश नायक, वाणी तिवारी, श्री महेंद्र सिक्का, श्री छात्र सिंह नायक, श्री पीयूष साहू, श्री आनंद साहू, श्री महेंद्र जैन, श्री प्रकाश शर्मा, श्री देवेंद्र चंद्राकर, श्री श्याम साकरकर, श्री शरद मराठा, श्री दिग्विजय साहू, श्री पंकज चंद्राकर, श्री रमेश साहू, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक, स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Posts

UCO बैंक में निकली भर्ती, 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
शिक्षा

एसबीआई क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 13, 2026
बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर
शिक्षा

बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर

August 13, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
शिक्षा

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 21 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, इतने पदों पर होगी भर्ती

August 12, 2026
SBI में निकली 996 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

SBI ने निकाली इतने पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 11, 2026
छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक का है मौका
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक का है मौका

August 8, 2026
NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर
शिक्षा

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर

August 7, 2026
Next Post
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 20 नवबंर को अम्बिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में होंगी शामिल

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 20 नवबंर को अम्बिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में होंगी शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दर्दनाक ट्रेन हादसा! राजधानी एक्सप्रेस से टक्कर में आधे दर्जन से अधिक हाथीयों की हुयी मौत; पटरी से उतरे 5 डिब्बे

दिल्ली-बनारस के बीच चलेगी वीकेंड स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन; जानिए टाइमिंग और रूट

January 22, 2026
महाकाल मंदिर में फ्री भस्म आरती बंद, अब फ्री नहीं देख पाएंगे भस्म आरती, जानिए ऑनलाइन कैसे होगी बुकिंग

महाकाल मंदिर में फ्री भस्म आरती बंद, अब फ्री नहीं देख पाएंगे भस्म आरती, जानिए ऑनलाइन कैसे होगी बुकिंग

April 16, 2026
मुख्यमंत्री साय ने नरहरपुर में किया 75.31 करोड़ रुपए के 11 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय ने नरहरपुर में किया 75.31 करोड़ रुपए के 11 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

September 14, 2025
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट…

2026 में सैलरी बढ़ोतरी मिलेगी या बढ़ेगा इंतजार? 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट

January 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रैली-जुलूस के आयोजनों को लेकर निगम ने जारी किया आदेश! 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, 4 NOC जरूरी
  • टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी
  • भारत में आज फिर कांपी धरती; हिमाचल और नासिक में भूकंप के झटके, दो बार कांपी धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता
  • HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR