UP Voter List Update: 1533 विदेशी वोटर मिले! SIR पूरा होने के बाद फाइनल लिस्ट की तारीख का ऐलान

UP में 1533 विदेशी मतदाता मिले, SIR का 97% काम पूरा — जल्द जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट: बिहार के बाद अब देशभर में चुनाव आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चला रहा है. इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने का काम किया जा रहा है. आयोग का दावा है कि उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और अब तक 97% काम पूरा हो चुका है.
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान कई अहम आंकड़े सामने आए हैं .उन्होंने बताया कि राज्य में करीब 1,533 विदेशी मतदाता पंजीकृत हैं.रिनवा ने समझाते हुए कहा कि ऐसे मतदाताओं को विदेशी मतदाता (Overseas Voter) कहा जाता है—ये वे लोग हैं जो भारतीय नागरिक तो हैं, लेकिन किसी कारणवश विदेश में रह रहे हैं और वहां की नागरिकता नहीं ली है. ऐसे नागरिक मतदान अधिकार बनाए रखने के लिए फॉर्म-6A भरकर पंजीकरण करा सकते हैं.चुनाव आयोग जल्द ही फाइनल मतदाता सूची जारी करेगा, जिसके बाद राज्य में चुनावी प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ जाएगी.
















