• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

UP in Action Mode:/ कोडीन सिरप पर cmYogi की War, Zero Tolerance Rule लागू

Amish Kumari by Amish Kumari
December 9, 2025
in अन्य
UP in Action Mode:/ कोडीन सिरप पर cmYogi की War, Zero Tolerance Rule लागू
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

UP में कोडीन कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई, CM योगी का सख्त रुख – पूरे प्रदेश में छापेमारी अभियान तेज:

लखनऊ। यूपी में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है.प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत उन मेडिकल स्टोर, सप्लायर और नेटवर्क को निशाने पर लिया जा रहा है, जो प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल हैं.उन्होंने कहा कि छापेमारी अभियान प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जा रहा है और अब तक कई संदिग्ध दुकानों, गोदामों और डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों की जांच की जा चुकी है. अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.सरकार का कहना है कि कोडीन आधारित कफ सिरप का गलत इस्तेमाल एक गंभीर सामाजिक समस्या बनता जा रहा था, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है.अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स लाइसेंस कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.

READ ALSO

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे

Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू

UP में कोडीन कफ सिरप पर शिकंजा, CM योगी के निर्देश पर अभियान तेज :लखनऊ उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एफएसडीए और यूपी पुलिस पूरे प्रदेश में छापेमारी अभियान चला रही है.प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है और मानक के विरुद्ध दवाएं बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी तक कोडीन कफ सिरप के कारण किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है.इसके लिए आईजी स्तर पर एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें एफएसडीए अधिकारी शामिल हैं और जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

उत्तरप्रदेश  में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 128 मेडिकल स्टोर पर केस, भारी मात्रा में कफ सिरप जब्त :लखनऊ प्रदेश में नशे के बढ़ते असर पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार का अभियान तेज हो गया है. ‘नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त उत्तर प्रदेश’ के तहत चल रही कार्रवाई में पुलिस और एफएसडीए की संयुक्त टीमों ने अब तक बड़ा नेटवर्क उजागर किया है.डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि पिछले दो महीनों में प्रदेश के 28 जिलों में 128 दवा दुकानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई हैं.यह अभियान जनपद पुलिस, एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के समन्वय से चलाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि नशीली दवाओं की बिक्री और वितरण में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.डीजीपी ने यह भी साफ किया कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी या अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी.इसी के तहत वाराणसी में एक FIR दर्ज की गई है.सरकार का दावा है कि यह अभियान आगे और तेज किया जाएगा ताकि प्रदेश में नशा तस्करी और अवैध दवाओं के व्यापार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.

कोडीन कफ सिरप रैकेट का पर्दाफाश, यूपी में बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया :लखनऊ। एफएसडीए को मिले महत्वपूर्ण इनपुट के बाद कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी और अवैध बिक्री से जुड़ा बड़ा रैकेट उजागर हुआ है. जांच में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और झारखंड की कई निर्माण और सप्लाई इकाइयों के रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं.यूपी के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और गाजियाबाद में बिना लाइसेंस और बिना पर्चे के बड़ी मात्रा में यह सिरप बेचा जा रहा था. कुछ मेडिकल प्रतिष्ठानों द्वारा 1 से 3 लाख बोतलों तक की अवैध बिक्री की पुष्टि हुई है.अधिकारियों के अनुसार यह सिरप युवाओं को नशे के रूप में बेचा जा रहा था, और इसके तार बांग्लादेश और नेपाल तक जुड़े मिलेहैं.

कोडीन सिरप केस में बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, कई आरोपी पुलिस की रडार पर:लखनऊ। कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री के खिलाफ चल रहे अभियान में राज्यभर में कार्रवाई तेज हो गई है. औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने अब तक 128 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें कई मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.जिलावार आंकड़ों के अनुसार, वाराणसी में 38, अलीगढ़ में 16, कानपुर में 8, गाजियाबाद में 6, महाराजगंज और लखनऊ में 4-4, जबकि अन्य जिलों में 52 मुकदमे दर्ज किए गए हैं.अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अभियान अभी जारीहै.

कोडीन सिरप केस में STF की बड़ी कार्रवाई, कई जिलों से 20 आरोपी गिरफ्तार :लखनऊ। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में यूपी एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.एसटीएफ के अनुसार, इस प्रकरण में अब तक लखनऊ जोन में 11 मुकदमे, बरेली जोन में 4, गोरखपुर में 10 और वाराणसी कमिश्नरेट में 2 केस दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा कई आरोपियों को नोटिस भी जारी किया गया है.अधिकारियों ने बताया कि नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी कार्रवाई जारीरहेगी.

UP में कोडीन सिरप तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, SIT गठित—लाखों बोतलें जब् :लखनऊ। यूपी में कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ पुलिस और एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है. ताजा जांच में लाखों बोतलें बरामद होने के बाद सरकार ने मामले की गंभीरता देखते हुए एसआईटी गठित करने का निर्णय लिया है.सोनभद्र पुलिस ने 18 अक्टूबर को दो ट्रकों से 1,19,675 बोतलें जब्त कीं और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके बाद रांची में 13,400 बोतलें पकड़ी गईं.4 नवंबर को सोनभद्र और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1,57,350 बोतलें और 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए. अब तक कुल 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और कई अन्य आरोपी जांच के दायरे में हैं.जांच एजेंसियों को शक है कि यह नेटवर्क कई राज्यों और अंतरराष्ट्रीय तस्करी चैनलों से जुड़ा हो सकता है.एसआईटी अब वित्तीय लेन-देन, सप्लाई चैन और स्रोतों की गहन जांच करेगी.

 

Related Posts

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे
अन्य

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे

August 9, 2026
Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू
अन्य

Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू

August 8, 2026
फैटी लीवर से लेकर डायबिटीज तक, जानिए गिलोय खाने के फायदे
अन्य

फैटी लीवर से लेकर डायबिटीज तक, जानिए गिलोय खाने के फायदे

August 8, 2026
रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे
अन्य

रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे

August 7, 2026
7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

August 6, 2026
सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस
अन्य

सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस

August 6, 2026
Next Post
रेलवे ने जारी किया अलर्ट, 1-2 नवंबर को IRCTC ऐप और वेबसाइट रहेगा बंद..

रेलवे अलर्ट :/ इंडिगो के बाद क्या ट्रेन यात्रा होगी मुश्किल? लोको पायलटों की मांगों से बढ़ी टेंशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हमें यह सिखाता है कि सक्षम समाज वही है जो सबको साथ लेकर चलता है — मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हमें यह सिखाता है कि सक्षम समाज वही है जो सबको साथ लेकर चलता है — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

December 2, 2025
Realme ने 10001mAh बैटरी वाला दमदार फोन किया लॉन्च, Xiaomi, Vivo और Motorola की बढ़ी चिंता

Realme ने 10001mAh बैटरी वाला दमदार फोन किया लॉन्च, Xiaomi, Vivo और Motorola की बढ़ी चिंता

January 29, 2026
फेमस पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

NTA ने जारी किया नीट यूजी 2026 का रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास

July 16, 2026
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 19 लाख 10 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

August 14, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर की चर्चा
  • ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन अंदाज में दिखे पकंज त्रिपाठी समेत ये कलाकार
  • बड़ा हादसा; उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट समेत सभी सवारियों की गई जान
  • विशेष आलेख : मुसीबत में संबल बनी राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR