UPSC CSE Interview Schedule जारी हो गया है. सिविल सेवा परीक्षा के 2,526 उम्मीदवारों का इंटरव्यू 7 दिसंबर 2026 से 12 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर के अनुसार इंटरव्यू की तारीख और सेशन की जानकारी दी गई है.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब Personality Test की तैयारी में जुट सकते हैं. आयोग के अनुसार, UPSC CSE 2026 का इंटरव्यू 7 दिसंबर 2026 से शुरू होगा और 12 फरवरी 2027 तक चलेगा. इस दौरान कुल 2,526 उम्मीदवारों का Personality Test आयोजित किया जाएगा.
जिन उम्मीदवारों ने UPSC CSE Mains परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इंटरव्यू शेड्यूल चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर के अनुसार इंटरव्यू की तारीख और सेशन की जानकारी दी गई है.
UPSC CSE 2026 Interview: कब और कहां होगा इंटरव्यू?
UPSC की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, Personality Test का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. सुबह के सेशन के लिए उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे और दोपहर के सेशन के लिए दोपहर 1 बजे रिपोर्ट करना होगा.
इंटरव्यू का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में किया जाएगा. उम्मीदवारों को अपने निर्धारित समय पर रिपोर्ट करना होगा. इंटरव्यू की तारीख, समय और बोर्ड की जानकारी उनके e-Summon Letter में उपलब्ध होगी.
विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम UPSC CSE 2026
इंटरव्यू शुरू 7 दिसंबर 2026
इंटरव्यू की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2027
कुल उम्मीदवार 2,526
सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे रिपोर्टिंग
दोपहर की शिफ्ट दोपहर 1 बजे रिपोर्टिंग
इंटरव्यू का स्थान धौलपुर हाउस, नई दिल्ली
DAF अपडेट करना जरूरी, 25 नवंबर तक पूरा करें प्रक्रिया
UPSC इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए DAF (Detailed Application Form) से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है. आयोग के निर्देशानुसार, उम्मीदवारों को 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक UPSC Online Portal पर अपनी जानकारियां जमा और वेरिफाई करनी होंगी.
निर्धारित समय में यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवारों का e-Summon Letter जारी नहीं किया जाएगा. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपनी जानकारी अपडेट कर लें.
UPSC CSE Interview 2026: e-Summon Letter कब होगा जारी?
आयोग की ओर से उम्मीदवारों के लिए e-Summon Letter अलग-अलग चरणों में जारी किया जाएगा. इसमें उम्मीदवार का इंटरव्यू बोर्ड, तारीख और शिफ्ट की जानकारी होगी. अभ्यर्थियों को UPSC की वेबसाइट से अपना e-Summon Letter डाउनलोड करना होगा. आयोग की ओर से इंटरव्यू कॉल लेटर डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा.
इंटरव्यू के दिन कौन से डॉक्यूमेंट ले जाने होंगे?
Personality Test में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाने होंगे. इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
e-Summon Letter का प्रिंटआउट.
शैक्षणिक योग्यता से संबंधित मूल प्रमाणपत्र.
जन्मतिथि और पहचान से जुड़े प्रमाण.
SC/ST/OBC/EWS/PwBD श्रेणी के प्रमाणपत्र (यदि लागू हों).
Travel Allowance (TA) फॉर्म और उससे जुड़े जरूरी दस्तावेज.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू से पहले अपने सभी दस्तावेजों की जांच कर लें.
UPSC CSE Interview Schedule 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना इंटरव्यू शेड्यूल चेक कर सकते हैं.
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर Examinations Related Information सेक्शन खोलें.
UPSC CSE Interview ScheduleInterview Schedule लिंक पर क्लिक करें.
UPSC Civil Services Examination 2026 के Personality Test शेड्यूल को चुनें.
संबंधित PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें.
अपने इंटरव्यू की तारीख और शिफ्ट की जानकारी चेक करें.















