• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, February 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

जनजातीय गौरव के लिए हम सबक को मिलकर काम करना होगा: मंत्री रामविचार नेताम

Amish Kumari by Amish Kumari
November 10, 2025
in शिक्षा
जनजातीय गौरव के लिए हम सबक को मिलकर काम करना होगा: मंत्री रामविचार नेताम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 10 नवम्बर 2025

आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभाकक्ष में जनजातीय समाज का गौरवशाली ऐतिहासिक, सामाजिक एवं अध्यात्मिक योगदान’’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए।

READ ALSO

सरकारी नौकरी का अवसर: महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 पद पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल यहां ।

8 फरवरी को व्यापमं और UPSC की परीक्षा एक ही दिन आयोजित, दोहरी परीक्षा से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ी

 

आदिम जाति विकास मंत्री श्री नेताम ने शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत काफी समृद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है। इस वर्ष बिरसा मुण्डा जी के 150वीं वर्ष पूर्ण होने पर 15 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा चल रहा है। 15 नवंबर को सभी जिलों सहित आश्रम-छात्रावासों में वृहद रूप से जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जनजातीय नृत्य, गीत-संगीत, लोक कला, वाद-विवाद, भाषण, पेंटिंग सहित विविध आयामों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ की धरती अंबिकापुर में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आगमन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से विजेताओं, कलाकारों और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती अंबिकापुर में जनजातीय समाज के ही सर्वोच्च पद पर स्थापित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आ रही है। यह हम सब के लिए गौरव की बात है। हमें कार्यक्रम में संवेदनशीलता के साथ सहभागी बनते हुए कार्यक्रम को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि विरासत से प्रेरणा लेने से विकास के लिए नयी दिशा भी बनती है। उन्होंने कहा कि विरासत के स्वतंत्रता आंदोलन, अध्यात्म और संस्कृति के साथ-साथ सामाजिक विकास में योगदान को स्मरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली नयी पीढ़ियों को पुरखों के योगदान से अवगत कराएं ताकि उनसे प्रेरणा ले ओर सही दिशा में भविष्य का निर्माण कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पीएम जनमन योजना, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान, आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से जनजातीय बाहुल्य गांवों का कायाकल्प किया जा रहा है। कार्यशाला को अध्यक्ष स्थानीय स्वास्थ्य एवं औषधीय पादप बोर्ड श्री विकास मरकाम, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग श्री रूपसिंह मण्डावी तथा मुख्य वक्ता श्री रामाधार कश्यप ने भी संबोधित किया।

 

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख संिचव श्री सोनमणि बोरा ने कार्यशाला में कहा कि विभाग जनजातीय गौरव एवं अस्मिता के संरक्षण हेतु दस्तावेजीकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विभाग द्वारा आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ ही नयी पहल करते हुए समय-सीमा निर्धारित कर छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वही सुदूर अंचल में निवासरत जनजाति परिवारों एवं उस क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से विकास की दिशा में तत्परता से काम कर रही है। यह भी गौरव का विषय है कि हाल ही में 01 नवम्बर को राज्योत्सव के मौके पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों द्वारा जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह संग्रहालय का उद्घाटन हुआ है। स्वागत भाषण टीआरटीआई की संचालक श्रीमती हीना अनिमेश नेताम ने दिया और आभार प्रदर्शन आयुक्त डॉ. सारंश मित्तर ने किया।

 

कार्यशाला में सभी जिलों के सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास, वनवासी कल्याण समिति, वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

सरकारी नौकरी का अवसर: महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 पद पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल यहां ।

February 4, 2026
8 फरवरी को व्यापमं और UPSC की परीक्षा एक ही दिन आयोजित, दोहरी परीक्षा से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ी
शिक्षा

8 फरवरी को व्यापमं और UPSC की परीक्षा एक ही दिन आयोजित, दोहरी परीक्षा से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ी

February 3, 2026
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सेना पुलिस भर्ती रैली, इतने जिलों की महिलाएं लेंगी भाग, एडमिट कार्ड जारी…
शिक्षा

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सेना पुलिस भर्ती रैली, इतने जिलों की महिलाएं लेंगी भाग, एडमिट कार्ड जारी…

February 3, 2026
BSF में जीडी कॉन्स्टेबल निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

रायपुर रोजगार मेला 2026 में उम्मीदों पर फिरा पानी, सिर्फ इतने युवाओं को मिली नौकरी

February 2, 2026
महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ में होगी आर्मी भर्ती,जानें पूरी जानकारी।
शिक्षा

महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ में होगी आर्मी भर्ती,जानें पूरी जानकारी।

January 31, 2026
28,740 पदों पर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
शिक्षा

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के तहत 28,000 से अधिक पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी और हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी?

January 31, 2026
Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौहपुरुष की विरासत को और सशक्त बनाया – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौहपुरुष की विरासत को और सशक्त बनाया – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

CM साय का बड़ा ऐलान, NHM कर्मचारियों की सैलरी में सीधे 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

CM साय का बड़ा ऐलान, NHM कर्मचारियों की सैलरी में सीधे 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

October 11, 2025
छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी, 27 जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट मानसून द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के

छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी, 27 जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट मानसून द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के

August 8, 2025
एक ही दिन में चांदी 10,825 रुपये बढ़ी.. पहली बार 1.75 लाख रुपये के पार पहुंची कीमत..! जानिए सोना का भाव

एक ही दिन में चांदी 10,825 रुपये बढ़ी.. पहली बार 1.75 लाख रुपये के पार पहुंची कीमत..! जानिए सोना का भाव

October 13, 2025
सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपा ये राज्य, इतनी तीव्रता से डोली धरती, घरों से भागे लोग

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता दर्ज

February 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • YouTube पर भाषाओं की दीवार टूटी, अब अपनी भाषा में देख सकेंगे दुनिया भर के वीडियो
  • UPI से भुगतान कब तक रहेगा फ्री? क्या अब पेमेंट पर देना होगा शुल्क?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR