• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

मौसम का कहर, बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Amish Kumari by Amish Kumari
May 9, 2026
in देश
मौसम का कहर, बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बिहार में शुक्रवार की शाम मौसम ने ऐसा खौफनाक रूप दिखाया कि लोग सहम उठे। राजधानी पटना समेत कई जिलों में अचानक आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाल दिया और देखते ही देखते दिन में रात जैसा मंजर बन गया। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। पटना एयरपोर्ट के पास महज दो मिनट तक चले 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले बवंडर ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण आपदा में पटना में 4 और अन्य जिलों को मिलाकर कुल 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।बिहार में तूफान का तांडव में कुल 9 मौतें हुई हैं। पटना 4 लोग तो वैशाली में 2 लोग काल कवलित हुए वहीं आरा में 1 समस्तीपुर में 1 और पूर्वी चंपारण में 1 व्यक्ति के मौत की सूचना है।मुख्यमंत्री ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है।

 

READ ALSO

सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में ₹7,000 गिरी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

1 जुलाई से बदल जाएगा Aadhaar के नियम, अब इस अपडेट के नहीं देने होंगे पैसे

 

 

मौसम का कहर ऐसा था कि पटना की सड़कें मलबे और टूटे पेड़ों से पट गईं। राजवंशी नगर, गर्दनीबाग, बेली रोड, एसके पुरी, हाईकोर्ट परिसर, विकास भवन, विद्यापति मार्ग और देशरत्न मार्ग जैसे इलाकों में दर्जनों विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े। कई जगहों पर बिजली के खंभे धराशायी हो गए, जिससे शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जानकारी के मुताबिक पटना में 40 से अधिक बिजली के पोल और करीब 15 ट्रांसफार्मर तबाह हो गए।

 

 

 

सबसे दर्दनाक हादसा बेली रोड पर हुआ, जहां एक पेड़ नारियल पानी बेचने वाले मो. इरफान और एक ऑटो पर गिर पड़ा। हादसे में इरफान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। गर्दनीबाग रोड नंबर-1 में भी एक विशाल पेड़ गिरने से तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

 

तेज तूफान का असर राजनीतिक गलियारों में भी दिखा। बीजेपी के बंगाल प्रभारी और पूर्व मंत्री मंगल पांडे के घर की बाउंड्री दीवार पेड़ गिरने से टूट गई। वहीं राजद कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कारकेड पर भी पेड़ गिर पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालात इतने खराब थे कि पोलो रोड से राबड़ी आवास जाने के लिए तेजस्वी यादव को बाइक का सहारा लेना पड़ा, क्योंकि सड़कें पूरी तरह जाम हो चुकी थीं।

यारपुर और विधानमंडल के बीच फ्लाईओवर पर बिजली का पोल गिरने से घंटों लंबा जाम लगा रहा। दफ्तरों से घर लौट रहे लोग घंटों तक सड़क पर फंसे रहे। गाड़ियां रेंगती नजर आईं और कई लोग बारिश में भीगते हुए किसी तरह सुरक्षित जगह तक पहुंचे। आर ब्लॉक स्थित एक पेट्रोल पंप की दीवार भी तेज हवा के दबाव में ढह गई।

 

पटना के अलावा समस्तीपुर, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, मुजफ्फरपुर और जमुई में भी तेज हवा और झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। समस्तीपुर के मोहनपुर रोड में भारी जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पूर्वी चंपारण, आरा और समस्तीपुर में भी आकाशीय बिजली और हादसों में लोगों की जान चली गई।

 

दानापुर के तकियापर इलाके में पेड़ गिरने से गुड्डू और मुन्ना नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई जिलों में फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों की मेहनत पर मौसम ने पानी फेर दिया। खेतों में लगी फसलें तेज हवा और ओलों की मार से बर्बाद हो गईं।

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां तेजी से सक्रिय हैं और अगले 72 घंटे बेहद संवेदनशील हो सकते हैं। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी तेज आंधी, वज्रपात और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

 

मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं पटना नगर निगम ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। नागरिकों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 155304 और मोबाइल नंबर 9264291339 जारी किए गए हैं, ताकि पेड़ गिरने, जलजमाव या बिजली संबंधी समस्याओं की तुरंत शिकायत की जा सके।

 

बिहार में मौसम का यह खौफनाक मिजाज लोगों के दिलों में डर और दहशत छोड़ गया है। हर तरफ तबाही, अफरा-तफरी और चीख-पुकार का मंजर देखने को मिला। अब लोगों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं कि आखिर मौसम का यह कहर कब थमेगा

Related Posts

अचानक सोना-चांदी हुआ सस्ता, चांदी 6800 रुपये से ज्यादा सस्ती, सोना भी 2500 रुपये टूटा, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट
देश

सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में ₹7,000 गिरी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

June 23, 2026
UIDAI ने बदल दिए आधार कार्ड बनवाने के नियम, अब इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं होगा काम
देश

1 जुलाई से बदल जाएगा Aadhaar के नियम, अब इस अपडेट के नहीं देने होंगे पैसे

June 23, 2026
Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!
देश

Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!

June 23, 2026
‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज
देश

‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज

June 23, 2026
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
देश

आज से खुलेगा वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का IPO, ₹585 करोड़ जुटाने की तैयारी, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

June 23, 2026
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नीट री-एग्जाम के लिए 22 जून तक भारत में Telegram बैन
देश

भारत में Telegram प्रतिबंध खत्म, लेकिन कई यूजर्स अब भी परेशान! मैसेज भेजने में हो रही परेशानी

June 23, 2026
Next Post
राजधानी को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 11 स्टेशनों में होगा ठहराव

राजधानी को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 11 स्टेशनों में होगा ठहराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायपुर में खतरनाक करतूत,दोस्त ने सिगरेट पीने से रोका तो युवक ने पेट्रोल पंप पर बाइक में लगाई आग, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में खतरनाक करतूत,दोस्त ने सिगरेट पीने से रोका तो युवक ने पेट्रोल पंप पर बाइक में लगाई आग, दोनों आरोपी गिरफ्तार

February 20, 2026
छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी नई सुविधा, मोबाइल नंबर से जुड़ेंगे स्मार्ट मीटर और आसान होगा उपयोग

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी नई सुविधा, मोबाइल नंबर से जुड़ेंगे स्मार्ट मीटर और आसान होगा उपयोग

February 9, 2026
दिल्ली बम ब्लास्ट में सनसनी खुलासा; आतंकियों ने खरीदीं थी 2 और कारें, तलाश जारी

दिल्ली बम ब्लास्ट में सनसनी खुलासा; आतंकियों ने खरीदीं थी 2 और कारें, तलाश जारी

November 12, 2025
गोलगप्पे खाना पड़ा महंगा, फूड पॉइजनिंग से 34 लोग बीमार, दो की हालत गंभीर

गोलगप्पे खाना पड़ा महंगा, फूड पॉइजनिंग से 34 लोग बीमार, दो की हालत गंभीर

November 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 23 जून 2026
  • 8000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • छत्तीसगढ़ में मिले 1.22 कैरेट के 5 हीरे, क्या देश को मिलने वाला है नया डायमंड हब?
  • “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR