पिछले कुछ समय से WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स पेश कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने अब एक नया सिक्योरिटी फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिसका मकसद साइबर हमलों के खतरे से जूझ रहे यूजर्स को बेहतर सुरक्षा देना है। WhatsApp ने प्लेटफॉर्म पर नई ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग’ जोड़ी है।
यह फीचर टारगेट किए गए यूजर के अकाउंट को सबसे सख्त सिक्योरिटी मोड में लॉक कर देता है। इसके तहत यूजर की कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं लोगों से भेजे गए अटैचमेंट और अन्य मीडिया फाइल्स अपने-आप ब्लॉक हो जाते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह नया सिक्योरिटी फीचर आने वाले कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।
कैसे ऑन करें WhatsApp पर स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स?
WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि नया स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स फीचर उन जौर्नालिस्ट या पब्लिक हस्तियों के लिए है, जिन्हें साइबर अटैक का ज्यादा खतरा रहता है। इसे आसान शब्दों में समझें तो ये सेटिंग WhatsApp अकाउंट पर लॉकडाउन मोड ऑन कर देती है, जिससे इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की फंक्शनैलिटी लिमिटेड हो जाती है।
- इस सेटिंग को ऑन करने के लिए WhatsApp एप ओपन करें।
- इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और प्राइवेसी में जाएं।
- अब एडवांस्ड में जाकर ऑन किया जा सकता है।
साइबर अटैक और स्पाइवेयर से बचाएगा
ये नई स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स WhatsApp पर आपकी सेफ्टी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाती है, जिसका मकसद खतरे में पड़े यूजर्स को साइबर अटैक और स्पाइवेयर से बचाना है। इतना ही नहीं मेटा के इस ऐप ने संभावित सिक्योरिटी वायलेशन से फोटो, वीडियो और मैसेज को बचाने के लिए रस्ट नाम की एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज भी पेश की है।
















