• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

असम और बंगाल सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव कब होंगे? चुनाव आयोग का पूरा रोडमैप सामने आया

Amish Kumari by Amish Kumari
February 8, 2026
in देश
चुनावी प्रक्रिया पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा, भारत मंडपम में 90 देशों की भागीदारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग से जुड़े संकेतों के मुताबिक, इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा मार्च के पहले हफ्ते में की जा सकती है। साल 2021 में भी इन राज्यों में चुनाव एक साथ हुए थे और तब चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 26 फरवरी को की गई थी।

इस बार मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) के चलते चुनावी कार्यक्रम में थोड़ा आगे-पीछे होने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव आयोग 15 फरवरी के बाद इन राज्यों का दौरा शुरू कर सकता है। इससे पहले जमीनी हालात और तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोग ने अपने निचले स्तर के अधिकारियों को राज्यों में भेजना शुरू कर दिया है।

READ ALSO

Fascino और RayZR 125 नए अवतार में लॉन्च, जानें कीमतें और वेरिएंट्स

एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराया; रद्द करनी पड़ी फ्लाइट

इसी कड़ी में चुनाव आयोग की एक टीम असम पहुंच चुकी है, जबकि अन्य राज्यों के लिए भी टीमें जल्द रवाना होंगी। आयोग ने हाल ही में पांचों राज्यों में तैनात किए जाने वाले चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश और सतर्कता के बारे में जानकारी दी है।

आयोग के अनुसार, असम की अंतिम मतदाता सूची 10 फरवरी को प्रकाशित होगी। वहीं पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी की सूची 14 फरवरी को, जबकि तमिलनाडु की अंतिम मतदाता सूची 17 फरवरी को जारी की जाएगी। इसके बाद ही चुनाव आयोग इन राज्यों में औपचारिक रूप से चुनावी तैयारियों की समीक्षा शुरू करेगा।

मार्च में घोषित होने वाले ये विधानसभा चुनाव राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में फिलहाल विपक्षी दलों की सरकारें हैं, जबकि असम और पुडुचेरी में एनडीए की सरकार है।

इसके अलावा बिहार के बाद देश के अन्य 12 राज्यों में भी मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण शुरू करने की तैयारी है। इनमें महाराष्ट्र, झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य शामिल हैं। माना जा रहा है कि इसकी घोषणा भी मार्च में की जा सकती है। चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि सभी राज्यों में यह प्रक्रिया हर साल मई के अंत तक पूरी कर ली जाए।

Related Posts

Fascino और RayZR 125 नए अवतार में लॉन्च, जानें कीमतें और वेरिएंट्स
देश

Fascino और RayZR 125 नए अवतार में लॉन्च, जानें कीमतें और वेरिएंट्स

August 19, 2026
एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराया; रद्द करनी पड़ी फ्लाइट
देश

एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराया; रद्द करनी पड़ी फ्लाइट

August 19, 2026
28 अगस्त से Axis Bank क्रेडिट कार्ड के नियमों में होगा बड़ा बदलाब, ग्राहकों को पड़ेगा सीधा असर
देश

28 अगस्त से Axis Bank क्रेडिट कार्ड के नियमों में होगा बड़ा बदलाब, ग्राहकों को पड़ेगा सीधा असर

August 19, 2026
चीनी की कीमतों में जोरदार उछाल, खुदरा कीमत में भी 13% की बढ़ोतरी
देश

चीनी की कीमतों में जोरदार उछाल, खुदरा कीमत में भी 13% की बढ़ोतरी

August 19, 2026
इस दिग्गज नेता पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड
देश

इस दिग्गज नेता पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड

August 19, 2026
लंबी कतारों से मिलेगी राहत, बिना रुके होगा टोल टैक्स भुगतान—क्या है मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम?
देश

NHAI का बड़ा कदम; 121 टोल प्लाजा पर शुरू किया FASTage Local Pass, जानें किसे होगा फायदा

August 19, 2026
Next Post
नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

February 21, 2026
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

August 12, 2026
हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ‘आधार, PAN कार्ड या वोटर आईडी भारतीय नागरिक होने का प्रमाण नहीं..

हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ‘आधार, PAN कार्ड या वोटर आईडी भारतीय नागरिक होने का प्रमाण नहीं..

August 13, 2025
छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की मौत

कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को

August 18, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Fascino और RayZR 125 नए अवतार में लॉन्च, जानें कीमतें और वेरिएंट्स
  • एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराया; रद्द करनी पड़ी फ्लाइट
  • 28 अगस्त से Axis Bank क्रेडिट कार्ड के नियमों में होगा बड़ा बदलाब, ग्राहकों को पड़ेगा सीधा असर
  • चीनी की कीमतों में जोरदार उछाल, खुदरा कीमत में भी 13% की बढ़ोतरी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR